Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
Astrovidhi App Astrovidhi APP Download
HomeVenus

शुक्र

इस ग्रह को जीवन में प्राप्त होने वाले आनंद का प्रतीक माना गया है। शुक्र ग्रह से प्रभावित व्यक्ति सौम्य एवं अत्यंत सुंदर होते है। यदि किसी की कुंडली में शुक्र शुभ प्रभाव देता है तो वह जातक आकर्षक, सुंदर और मनमोहक होता है। शुक्र के विशेष प्रभाव से वह जीवनभर सुखी रहता है। यदि शुक्र निर्बल अथवा दुष्प्रभावित हो तो भौतिक अभावों का सामना करना पड़ता है। शुक्र ग्रह के विभिन्‍न मंत्र -:

वैदिक मंत्र:

ऊँ अन्नात्परिस्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत क्षत्रं पय: सेमं प्रजापति:।

ऋतेन सत्यमिन्दियं विपान ग्वं, शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोय्मृतं मधु।।

गायत्री मंत्र

ऊँ भार्गवाय विद्महे शुक्लांबराय धीमहि तन्नो शुक्रः प्रचोदयात्।

बीज मंत्र

ऊॅं हृीं श्रीं शुक्राये नमः।

तांत्रिक मंत्र

ऊॅं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राये नमः।

शुक्र की शांति के उपाय :
  • काली चींटियों को चीनी खिलानी चाहिए।
  • शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलाएं।
  • किसी काने व्यक्ति को सफेद वस्त्र एवं सफेद मिष्ठान का दान करना चाहिए।
  • किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए जाते समय १० वर्ष से कम आयु की कन्या का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लेना चाहिए।
  • अपने घर में सफेद पत्थर लगवाना चाहिए।
  • किसी कन्या के विवाह में कन्यादान का अवसर मिले तो अवश्य स्वीकार करें।
  • शुक्रवार के दिन गौ-दुग्ध से स्नान करना चाहिए।
 
शुक्र ग्रह का बारह ग्रहों पर प्रभाव
 
रत्‍न

शुक्र ग्रह का रत्न सफेद पुखराज है। यह रत्न शुक्र ग्रह से संबंधित है अत: इसे पहनने से जीवन में प्यार, पैशन, कला और लग्जरी आता है। शुक्र ग्रह के लिए डायमंड रत्न भी लाभकारी होता है।

 
DMCA.com Protection Status