Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
HomeHoroscopeAries yearly horoscope

मेष वार्षिक राशिफल

साल 2019 की शुरुआत में शनि – धनु राशि, गुरु – वृश्चिक राशि और राहु 6 मार्च, 2019 को मिथुन राशि में रहेगा। वहीं केतु धनु राशि, गुरु राशि परिवर्तन कर 30 मार्च को धनु राशि और फिर 25 अप्रैल को वृश्चिक राशि में गोचर कर 5 नवंबर को वापिस धनु राशि में गोचर करेगा। ये 10 अप्रैल को वक्री होकर 11 अगस्‍त को मार्गी होगा। शनि 30 अप्रैल को वक्री होकर 18 सितंबर को मार्गी होगा।

पारिवारिक जीवन

इस साल आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। गुरु वक्री होकर मार्गी होगा जिस वजह से आपके लिए मुसीबतें खड़ी होंगीं। आपको दूसरों के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। 6 मार्च से परिवार के किसी बड़े सदस्‍य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। नवंबर के बाद पारिवारिक जीवन सामान्‍य हो पाएगा।

वैवाहिक जीवन

वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। थोड़ी-बहुत परेशानियां आ सकती हैं लेकिन ज्‍यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा। अपने पार्टनर के साथ अच्‍छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दोनों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। फैमिली प्‍लानिंग के बारे में भी सोच सकते हैं।

हिन्दी जन्म कुंडली

सेहत

जांघों, पैर, और जोड़ों एवं कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपके ऊपर कोई काला जादू कर सकता है। वजन भी बढ़ने की संभावना है।

करियर

मार्च तक आपके करियर में परेशानियां आ सकती हैं। ग्रहों की अनुकूल दशा के कारण आपको प्रगति मिलेगी लेकिन मार्च के बाद सब कुछ ठीक नहीं रहेगा। करियर में उतार-चढ़ाव आते रहेंगें। आप प्रयास कुछ करेंगें और आपको उसका फल कुछ और ही मिलेगा। नौकरी बदलने के लिए ये साल ठीक नहीं है। अगले साल आपको कई अच्‍छे अवसर मिल सकते हैं।

व्‍यापार

मार्च तक व्‍यापार बढिया रहेगा। मार्च के बाद आपको थोड़ी-बहुत परेशानी आ सकती है और आपको असफलता का सामना भी करना पड़ सकता है। अधिकतर समय व्‍यापार में मुनाफा होगा और आपको नए क्‍लाइंट मिलेंगें। बड़ा हो या छोटा व्‍यापार, आपको लाभ होगा।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक स्थिति सामान्‍य रहेगी। ज्‍यादा कुछ खास नहीं लेकिन मार्च के बाद आपको निवेश को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। निवेश किए गए पैसे में लाभ मिलने की संभावना है।

रोमांस

इस साल आपकी लव लाइफ सामान्‍य रहने वाली है। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम संबंधों में मानसिक संतुष्टि का अहसास होगा। इस साल किसी अन्‍य धर्म के व्‍यक्‍ति से आपको प्‍यार हो सकता है।

वैदिक उपाय

रोज़ शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन काले तिल का दान करें। मार्च के बाद अपने घर की छत पर सफेद झंडा दो साल तक लगाएं।

 

 
राशिफल : दैनिक | साप्‍ताहिक | मासिक | वार्षिक | लव | रिलेशन

मेष लव कंपैटिबिलिटी

मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुम्भ | मीन

मेष व्‍यक्‍तित्‍व

रत्‍न | स्‍वभाव | स्वास्थ्य | कामुकता | लव कंपैटिबिलिटी | व्यापार | पुरुष | स्‍त्री | बच्‍चे | बॉस | कर्मचारी
 
मेष के लिए एस्‍ट्रो प्रॉर्डक्‍ट्स
 

 

लोकप्रिय उपाय

सेक्‍स रिपोर्ट

आपको विश्‍वास नहीं होगा कि ज्‍योतिष के सरल उपाय भी आपकी सेक्&z...

और पढ़ें

शनि गोचर रिपोर्ट

शनि गोचर रिपोर्ट में आपके जीवन के सभी पहलुओं को ध्‍यान में रखा गया...

और पढ़ें

नाम सुधार रिपोर्ट

अपने नाम को सही कीजिए। कई बार नाम में किए गए छोटे से बदलाव से भी किस्&...

और पढ़ें

बातचीत आचार्य रमन के साथ

आप आचार्य रमन के लेख और भविष्यवाणियां  AstroVidhi और अन्य  व...

और पढ़ें

 
 
DMCA.com Protection Status