Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
Astrovidhi App Astrovidhi APP Download
HomeHoroscopeAries child horoscope

मेष बच्‍चे राशिफल

इस राशि के बच्‍चों को दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनना पसंद होता है। इनकी छवि ऐसी होती है कि कभी भी आप इन्‍हें नज़रअंदाज नहीं कर पाते किंतु अगर आपने इन्‍हें इग्‍नोर किया तो ये आपके लिए समस्‍याएं भी खड़ी करने से पीछे नहीं हटते। मेष राशि के बच्‍चे सभी का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित करने में निपुण होते हैं। स्‍वयं को अकेला पाने पर यह सकारात्‍मक तरीके से उस परिस्थिति से बाहर आने का भरपूर प्रयास करते हैं।

इस राशि की लड़कियां अपने मन की बात बहुत आसानी से व्‍यक्‍त कर देती हैं। ये अपनी पसंद-नापसंद को भी बताने में झिझक महसूस नहीं करतीं। यह स्‍पष्‍ट और साहसी होती हैं।

हिन्दी जन्म कुंडली

वहीं दूसरी ओर मेष राशि के लड़कों को नियंत्रण में रख पाना काफी मुश्किल होता है। इन्‍हें बचपन से ही अनुशासन में रहना सिखाना चाहिए। इन बच्‍चों को कुछ भी सिखा पाना बहुत मुश्किल काम होता है। अगर आपके बच्‍चे की राशि मेष है तो आपको काफी समझदारी से काम लेने की जरूरत है। ये बच्‍चे दिखने में अत्‍यंत प्‍यारे और आकर्षित होते हैं। इन्‍हें देखकर कोई भी खुद को इनसे दूर नहीं रख पाता।

मेष राशि के बच्‍चे इतने शैतान होते हैं कि इन्‍हें संभाल पाना कोई आसान बात नहीं है। कम उम्र से ही ये बच्‍चे होमवर्क या अपने रोजमर्रा के कामों से जी चुराते हैं। इनसे कोई भी काम पूरा करवाना टेढ़ी खीर लगता है।

इस राशि के बच्‍चे हमेशा दूसरों का नेतृत्‍व करते नज़र आते हैं। इन्‍हें किसी भी तरह का सरप्राइज़ और चौंकानें वाली खबर नहीं देनी चाहिए। इन बच्‍चों को सरप्राइज़ बिलकुल भी पसंद नहीं होते। इनकी सबसे बड़ी शक्‍ति इनका आत्‍मविश्‍वास होता है।

राशिफल : दैनिक | साप्‍ताहिक | मासिक | वार्षिक | लव | रिलेशन

मेष लव कंपैटिबिलिटी

मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुम्भ | मीन

मेष व्‍यक्‍तित्‍व

रत्‍न | स्‍वभाव | स्वास्थ्य | कामुकता | लव कंपैटिबिलिटी | व्यापार | पुरुष | स्‍त्री | बच्‍चे | बॉस | कर्मचारी
 
मेष के लिए एस्‍ट्रो प्रॉर्डक्‍ट्स
 

 

लोकप्रिय उपाय

शनि गोचर रिपोर्ट

शनि गोचर रिपोर्ट में आपके जीवन के सभी पहलुओं को ध्‍यान में रखा गया...

और पढ़ें

Horoscope 2024 and Coming Years

You will get all the important details of your life in this report. Yo...

और पढ़ें

Life Report PDF

You will get all the important details of your life in this report. Yo...

और पढ़ें

10 वर्षों की लाइफ रिपोर्ट

हर कोई जीवन में आने वाली परेशानियों और अवसरों के बारे में जानना चाहता ...

और पढ़ें

 
 
DMCA.com Protection Status