Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
HomeHoroscopeAquarius love compatibility horoscope

कुम्भ लव कंपैटिबिलिटी राशिफल

कुंभ राशि वाले जातकों का स्‍वभाव अत्‍यंत संवेदनशील होता है। इनके आसपास कई लोग होते हैं लेकिन करीबी और विश्‍वसनीय मित्र कम ही होते हैं। जब इन्‍हें धोखा मिलता है तो यह बदले की भयावह भावनाओं से कुंठित रहते हैं।

मेष -: ये दोनों ही जातक ऊर्जावान और बलवान होते हैं। मेष और कुंभ राशि का मेल काफी अच्‍छा माना जाता है। ये दोनों ही एकदूसरे को पूर्ण समर्पण भाव से प्रेम एवं समर्थन करते हैं।

वृषभ -: वृषभ जातक सादगी का जीवन जीते हैं तो वहीं कुंभ जातकों को परिवर्तनशील जीवन अच्‍छा लगता है। इन दोनों का ही स्‍वभाव जिद्दी होता है जिस कारण इनके बीच अनावश्‍यक मुद्दों पर बहस होती है।

मिथुन -: मिथुन का हंसमुख स्‍वभाव कुंभ को दीवाना बना देता है। इन दोनों के ही जीवन के प्रति एक समान दृष्टिकोण से इनके रिश्‍ते को मजबूती मिलती है।

कर्क -: कर्क राशि वाले संवेदनशील होते हैं तो वहीं कुंभ जिद्दी स्‍वभाव के होते हैं। कर्क राशि वाले कुभ को संभाल पाने में असक्षम होते हैं। इनके बीच एक अच्‍छी अनुकूलता नहीं बन सकती।

हिन्दी जन्म कुंडली

सिंह -: इन राशियों के बीच शारीरिक जुड़ाव काफी अच्‍छा होता है। यदि ये अपने रिश्‍ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इन दोनों को ही अपने अहंकार को नियंत्रित करना चाहिए।

कन्‍या -: इनके बीच भावनात्‍मक संबंध का अभाव रहता है। इनके मध्‍य विचारों की समानता होती है। अनुकूलता के स्‍तर पर ये दोनों औसत होते हैं।

तुला -: कुंभ राशि के जातक तुला जातकों की ही तरह समान विचारधारा, उद्देश्‍य और दूसरों को परखने की क्षमता रखते हैं। एकसाथ आने पर ये एक-दूसरे को जीवन के हर पहलू पर समर्थन करते हैं। 

वृश्चिक -: कुंभ राशि वाले जातक अत्‍यंत भावुक होते हैं। इस राशि के जातकों का उग्र व्‍यवहार वृश्चिक राशि को परेशान कर सकता है। यह एक ठंडा और जीवनरहित मेल है।

धनु -: इन दोनों राशियों के स्‍वभाव में समानता देखी जाती है जिसके कारण इनके बीच सामंजस्‍य भी अच्‍छा रहता है। यह दोनों ही साहसी, मिलनसार और उत्‍साही होते हैं।

मकर -:  इन दोनों के बीच रिश्‍ता तब सफल बन पाता है जब ये दोनों ही एकदूसरे को सम्‍मान देते हैं। इनके बीच छोटी-छोटी बातों पर भी अनबन होने की संभावना रहती है।

कुंभ -: इन्‍हें स्‍वतंत्रता पसंद होती है। ये कई दोस्‍त भी बनाते हैं। कुंभ के साथ कुंभ का मेल होने पर थोड़ी बहुत समस्‍याएं तो आती हैं लेकिन इनके विचारों में समानता होती है।

मीन -: रिश्‍ते के शुरुआती समय में इन्‍हें एकदूसरे का साथ पसंद आता है। कुंभ को मीन का स्‍वभाव परेशान करेगा जिस कारण वे बंधन महसूस करेंगें। यह रिश्‍ता लंबे समय तक चल पाना मुश्किल होता है।

राशिफल : दैनिक | साप्‍ताहिक | मासिक | वार्षिक | लव | रिलेशन

कुम्भ लव कंपैटिबिलिटी

मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुम्भ | मीन

कुम्भ व्‍यक्‍तित्‍व

रत्‍न | स्‍वभाव | स्वास्थ्य | कामुकता | लव कंपैटिबिलिटी | व्यापार | पुरुष | स्‍त्री | बच्‍चे | बॉस | कर्मचारी
 
कुम्भ के लिए एस्‍ट्रो प्रॉर्डक्‍ट्स
 

 

लोकप्रिय उपाय

करियर रिपोर्ट

यदि आप भी अपने करियर को लेकर परेशान हैं तो अभी लीजिए गुरू जी से अपने क...

और पढ़ें

व्यापार के नाम में सुधार

अंकज्‍योतिष एक दिव्‍य ज्ञान है जिसका प्रयोग कर हम हमारे जीवन क...

और पढ़ें

केतु गोचर रिपोर्ट

केतु गोचर रिपोर्ट में आपके जीवन के सभी पहलुओं को ध्‍यान में रखा गय...

और पढ़ें

नाम सुधार रिपोर्ट

अपने नाम को सही कीजिए। कई बार नाम में किए गए छोटे से बदलाव से भी किस्&...

और पढ़ें

 
 
DMCA.com Protection Status