Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
HomeHoroscopeTaurus men horoscope

वृषभ पुरुष राशिफल

वृषभ राशि के व्यक्ति अत्यन्त सहनशील व कर्मठ होते हैं।  मेहनत करने में ही इन्‍हें संतुष्टि मिलती है। हमेशा शांत स्‍वभाव के ये पुरूष सादा जीवन पसंद करते हैं। इनसे प्यार से कुछ भी करवाना आसान है  लेकिन इनकी इच्‍छा के बिना जबरदस्ती इनसे कुछ भी करवाना मुश्किल होता है। ये व्यक्ति भविष्य को लेकर सदैव सकारात्मक सोच रखते हैं। जैसे इनका स्वयं का नजरिया सकारात्मक होता है वैसे ही ये स्वयं से मिलने वाले निराश व्यक्ति के मन में भी आशा की किरण भर देते हैं। ये हर कार्य को मन लगाकर तथा पूरी लग्न से करते हैं लेकिन ये चाहते हैं कि इनके हर काम की प्रशंसा की जाये।

वृषभ राशि के पुरूषों का व्‍यक्‍ति‍त्‍व जेम्‍स बॉन्‍ड से मिलता–जुलता है। जो शांत, व्‍यवहारिक होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी है। अपनी जिम्मेदारी को ये अच्छे से समझते हैं और उन्हें निभाते भी हैं। दूसरे की सहायता जी-जान से करते हैं। ये अपने कार्य धीमी गति से करना पसंद करते हैं।

हिन्दी जन्म कुंडली

अपनी राशि चिह्न बैल के समान स्‍वभाव वाले ये पुरूष प्‍यार के मामले में भी थोड़े धीमे होते हैं। ये जातक शुक्र ग्रह की तरह शांत और प्रेमपूर्ण होते हैं। साथ ही इस राशि के चिह्न बैल की तरह चतुर और चालाक भी होते हैं ये पुरूष।

प्‍यार की बात आए तो वृषभ राशि के पुरूष कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। अपने प्‍यार को पाने के लिए ये हर मुमकिन प्रयास करते हैं। अपने प्रयासों से अपने प्रेम को जब तक नहीं पा लेते ये शांत नहीं बैठते। अपने प्रेम के प्रति समर्पण में इनके आगे कोई और नहीं टिकता।

प्रेमी के रूप में वृषभ राशि के पुरूष -: ये जातक आपका दिल जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अपने उदार व्‍यक्‍तित्‍व से भी ये प्रभावित कर जाते हैं। प्‍यार में इनसे जीत पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा लगता है।

पति के रूप में वृषभ राशि के पुरूष -: प्रेमी की ही तरह इस राशि के पुरूष विवाह में भी पूरे जुनून के साथ प्‍यार करते हैं। जीवनसाथी के रूप में इन्‍हें एक ईमानदार साथी की तलाश होती है। वृषभ राशि के जातकों को शांत और अच्‍छा तालमेल बनाने वाली पत्‍नी पसंद आती है।

आर्थिक मामलों में वृषभ राशि के पुरूषों को ज्‍यादा दिक्‍कतों का सामना करना नहीं पड़ता।

विवाह के बाद ऐसे पुरूष अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहते हैं। ये अपने बच्‍चों का भी अच्‍छे से ध्‍यान रखते हैं।

राशिफल : दैनिक | साप्‍ताहिक | मासिक | वार्षिक | लव | रिलेशन

वृषभ लव कंपैटिबिलिटी

मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुम्भ | मीन

वृषभ व्‍यक्‍तित्‍व

रत्‍न | स्‍वभाव | स्वास्थ्य | कामुकता | लव कंपैटिबिलिटी | व्यापार | पुरुष | स्‍त्री | बच्‍चे | बॉस | कर्मचारी
 
वृषभ के लिए एस्‍ट्रो प्रॉर्डक्‍ट्स
 

 

लोकप्रिय उपाय

दीर्घायु रिपोर्ट

हर कोई जानना चाहता है कि वह कितनी आयु तक जीवित रहेगा। आधुनिक जीवन में ...

और पढ़ें

Life Report 20 Years

Life prediction report is the most comprehensive report which covers a...

और पढ़ें

व्यापार के नाम में सुधार

अंकज्‍योतिष एक दिव्‍य ज्ञान है जिसका प्रयोग कर हम हमारे जीवन क...

और पढ़ें

महादशा विश्‍लेषण

ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो हर ज्योतिषाचार्य के पास उसके अनुभव के अनुप...

और पढ़ें

 
 
DMCA.com Protection Status