इस महीने परिवार में खुश खबरी आनेवाली है। कामकाज से सम्बंधित यात्राओं से लाभ होनेवाला है। व्यापार-व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा अच्छी बनी रहेगी। परिवार की तरफ से मिलने वाला सुख उत्तम बना रहेगा। आप अपनी प्रतिभा और वार्तालाप की निपुणता की वजह से दूसरों के बीच चर्चा का कारण बनेंगे। उच्च पदासीन लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। इस महीने दांपत्य जीवन में सुखद अहसास की अनुभूति होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में पद पोजीशन प्राप्ति की उम्मीदें बन रही हैं।आपकी योजनाएं लाभदायक सिद्ध होंगी। इस माह वाहन आदि का सुख भी उत्तम प्राप्त होगा। यात्राएं करने के अवसर प्राप्त होंगे। मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। किसी प्रकार के वाद-विवाद हो या कोर्ट-कचेहरी के मामले हो, निर्णय आपके पक्ष में होगा। इस महीने अपने कार्यों को सफल बनाने के लिए हर कोई आपकी मदद करेगा, जिससे आपके कार्य आसानी से सफल होंगे। आप लेखन कार्यों में अपना नाम रोशन करेंगे, आपकी लेखन शैली बहुत ही उत्तम होगी। इस महीने आप सुख-सुविधा के साधनों के लिए धन खर्च करेंगे। आप मीठी वाणी का प्रयोग कर लोगों के साथ संबंधों में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। घर में नन्हा मेहमान आने के संकेत मिल रहे है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। घूमने-फिरने से संबंधित यात्राओं में दिलचस्पी रहेगी। आपके पिता को इस महीने स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। इस महीने आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि देखने को मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा होनी संभव है। पूजा-पाठ एवं धर्म से जुड़े कार्यों में अच्छा समय व्यतीत होगा। आपके द्वारा की गई मेहनत और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों से मिलने वाले सुखों में वृद्धि देखने को मिलेगी। सरकारी क्षेत्र से आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने मित्रों का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। इस महीने नौकरी में पदोन्नति के चांसेस है। कारोबार के क्षेत्र में भी लाभ का सुख हासिल होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी भी मोड़ पर परिवार साथ नहीं छोड़ने वाला, परिवार का सहयोग अच्छा मिलेगा।