Taurus women horoscope - AstroVidhi

Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
Astrovidhi App Astrovidhi APP Download
HomeHoroscopeTaurus women horoscope

वृषभ स्‍त्री राशिफल

गुस्‍सैल और उग्र स्‍वभाव की ये महिलाएं अपने सपनों को प्राथमिकता देती हैं। इनमें खुद को नियंत्रित रखने की क्षमता होती है। अन्‍य राशियों के साथ इनका व्‍यवहार कुछ ज्‍यादा अच्‍छा नहीं रहता। कुंभ और मकर जैसी राशियों के प्रभाव में आने पर ये महिलाएं अस्थिर और अशांत सा महसूस करती हैं। गुस्‍सैल प्रवृत्ति वाली वृषभ राशि की महिलाएं अन्‍य राशियों के साथ कभी-कभी हिंसक भी हो जाती हैं। इनका रवैया ज्‍यादा सकारात्‍मक नहीं रहता। लेकिन इन महिलाओं की खासियत होती है कि इन्‍हें अपने आप पर नियंत्रण रखना बखूबी आता है। पुरूषों के लिए ये स्त्रियां किसी रहस्‍य से कम नहीं होती।

अपने खूबसूरत चेहरे और बोली में मिठास के लिए ये हमेशा ही पुरूषों की तारीफें बटोरती हैं। वृषभ राशि की महिलाएं व्‍यवहार से उदार होती हैं। इनके व्‍यक्‍तित्‍व में झूठ और कपट बिलकुल भी नहीं होता। इनकी यही खूबियां इन्‍हें पुरूषों के बीच लोकप्रिय बनाती हैं। इस राशि की महिलाओं को पुरूषों को नियंत्रित करना भी अच्‍छे से आता है। अपने आगे दूसरों की प्रशंसा इन्‍हें कतई पसंद नहीं आती। धैर्य के मामले में इनका कोई जवाब नहीं।

हिन्दी जन्म कुंडली

वृषभ राशि की महिलाओं का स्‍वभाव ऐसा होता है कि हर पुरूष उनके जैसा जीवनसाथी पाने की इच्‍छा रखता है। ऐसी महिलाओं को वे पुरूष पसंद आते हैं जो इनके साथ एक बेहतर तालमेल बनाकर चलें और इनकी पसंद का ध्‍यान रखें।

अपने आसपास के वातावरण को व्यवस्थित रखना इन्हें पसंद होता है। स्वयं का सजना-संवरना भी इन्हें अच्‍छा लगता है। प्रकृति और सुंदर चीजों के प्रति ये ज्‍यादा आकर्षित होती हैं।

पत्‍नी के रूप में वृषभ राशि की स्त्रियां -: अगर आपका जीवनसाथी वृषभ राशि का है तो आपसे ज्‍यादा लक्‍की इस दुनिया में और कोई नहीं है। ये महिलाएं हमेशा अपने पति के साथ खड़ी नजर आती हैं। वे हर मुश्किल घड़ी में अपने पति की छाया बनकर उसका साथ निभाती हैं। लेकिन इन स्त्रियों को अपने जीवनसाथी में किसी भी तरह की कमी पसंद नहीं होती।

राशिफल : दैनिक | साप्‍ताहिक | मासिक | वार्षिक | लव | रिलेशन

वृषभ लव कंपैटिबिलिटी

मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुम्भ | मीन

वृषभ व्‍यक्‍तित्‍व

रत्‍न | स्‍वभाव | स्वास्थ्य | कामुकता | लव कंपैटिबिलिटी | व्यापार | पुरुष | स्‍त्री | बच्‍चे | बॉस | कर्मचारी
 
वृषभ के लिए एस्‍ट्रो प्रॉर्डक्‍ट्स
 

 

लोकप्रिय उपाय

Life Report 20 Years

Life prediction report is the most comprehensive report which covers a...

और पढ़ें

गुरु गोचर रिपोर्ट

ग्रहों के गुरु ब्रहस्पति हर वर्ष अपनी राशी बदलते हैं | गुरु सबसे शुभ ग...

और पढ़ें

पांच प्रश्‍न पूछें

कभी-कभी कुछ प्रश्‍नों का सटीक जवाब मिलना अत्‍यावश्‍यक होता...

और पढ़ें

दीर्घायु रिपोर्ट

हर कोई जानना चाहता है कि वह कितनी आयु तक जीवित रहेगा। आधुनिक जीवन में ...

और पढ़ें

 
 
DMCA.com Protection Status