Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
Astrovidhi App Astrovidhi APP Download
HomeHoroscopeGemini women horoscope

मिथुन स्‍त्री राशिफल

मिथुन राशि की महिलाएं द्विस्‍वभाव की होती हैं।  द्विस्वभाव राशि होने से इनके स्वभाव में स्थिरता व चलायमान व्यवहार का सुन्दर समन्वय होता है। वायु की भांति हर जगह विद्यमान रहना व एक जगह ना टिककर बैठने की इनकी प्रवृत्ति होती है। इन्‍हें समझ पाना बड़ा मुश्किल काम है। इस राशि की महिलाओं से विवाह करने वाले पुरूष को ये जान लेना चाहिए कि वो एक नहीं बल्कि दो स्त्रियों से विवाह कर रहा है। इनका दिमाग निरंतर काम करता रहता है। ऐसी महिलाओं के सोचने की क्षमता काफी अच्‍छी होती है। प्‍यार के प्रति जुनून और रोमांच में भी इनका कोई जवाब नहीं। इनका स्‍वभाव इतना रोचक होता है कि आपको जानकर हैरानी होगी कि मिथुन राशि की महिलाएं एक से तीन महिलाओं के बराबर होती हैं। उनसे जीत पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि कभी-कभी असंभव भी हो जाता है। मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं इसलिए हर क्षेत्र का ज्ञान इन्हें होता है, अलग-अलग क्षेत्रों  में ये प्रसिद्धि पाते हैं। प्‍यार के मामले में इन महिलाओं को ऐसे पुरूष पसंद आते हैं जो इन्‍हें सहारा दें। लेकिन वहीं प्‍यार के रिश्‍ते बनाने में ये स्त्रियां थोड़ी दिलफेंक होती हैं। एक समय पर एक रिलेशन में रहना इनके लिए मुश्किल काम है। इनका मन चंचल होता है जो एक से ज्‍यादा रिश्‍ते बनाने को लालायित रहता है।

हिन्दी जन्म कुंडली

एडवेंचर से भरे कामों में ये महिलाएं, पुरूषों को भी पीछे छोड़ देती हैं। इन्‍हें हर वो काम करना पसंद होता है जो रोमांच से भरा हो। जोखिम उठाने में भी ये पीछे नहीं रहती। मिथुन राशि की महिलाएं एक बेहतर मां साबित होती हैं। इनकी खासियत होती है कि ये महिलाएं अपनी लाइफ में आने वाले हर पुरूष में अपने अनुसार परफैक्‍शन ढूंढ ही लेती हैं। आपके जीवन में प्‍यार लाने के साथ-साथ इस राशि की महिलाएं आपके जीवन में तूफान भी ला सकती हैं। मिथुन राशि की महिलाओं में खास बात होती है कि वे जीवन में बदलाव को आसानी से स्‍वीकार कर लेती हैं।

राशिफल : दैनिक | साप्‍ताहिक | मासिक | वार्षिक | लव | रिलेशन

मिथुन लव कंपैटिबिलिटी

मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुम्भ | मीन

मिथुन व्‍यक्‍तित्‍व

रत्‍न | स्‍वभाव | स्वास्थ्य | कामुकता | लव कंपैटिबिलिटी | व्यापार | पुरुष | स्‍त्री | बच्‍चे | बॉस | कर्मचारी
 
मिथुन के लिए एस्‍ट्रो प्रॉर्डक्‍ट्स
 

 

लोकप्रिय उपाय

दीर्घायु रिपोर्ट

हर कोई जानना चाहता है कि वह कितनी आयु तक जीवित रहेगा। आधुनिक जीवन में ...

और पढ़ें

विवाह लग्‍न मुहुर्त

सिर्फ हिन्‍दु धर्म में ही नहीं बल्‍कि पूरी दुनिया में विवाह एक...

और पढ़ें

पांच प्रश्‍न पूछें

कभी-कभी कुछ प्रश्‍नों का सटीक जवाब मिलना अत्‍यावश्‍यक होता...

और पढ़ें

Horoscope 2024 and Coming Years

You will get all the important details of your life in this report. Yo...

और पढ़ें

 
 
DMCA.com Protection Status