Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
Astrovidhi App Astrovidhi APP Download
HomeHoroscopeScorpio love compatibility horoscope

वृश्चिक लव कंपैटिबिलिटी राशिफल

वृश्चिक राशि वाले जातकों में विविधता पाई जाती है। इनके साथ रहना काफी दिलचस्‍प के साथ-साथ खतरनाक भी हो सकता है। इनका व्‍यक्‍तित्‍व काफी आकर्षित होता है। इस राशि वाले व्‍यक्‍ति चुबंकीय व्‍यक्‍तित्‍व के होते हैं। यह बुद्धिमान और दिलचस्‍प होते हैं। यह जातक भावुक, र्इमानदार और आकर्षित होते हैं। वृश्चिक राशि का अन्‍य विभिन्‍न राशियों के साथ मेल -:

मेष -: इन दोनों राशियों के जातकों का स्‍वभाव एक दूसरे से बिलकुल विपरीत होता है। मेष वाले जातक क्रियाशील और हुकुम चलाने वाले होते हैं। इन्‍हें रिश्‍ते में नेतृत्‍व करना पसंद होता है तो वहीं वृश्चिक राशि वाले जातक किसी के अधीन रहना पसंद नहीं करते। यह आत्‍मनिर्भर होते हैं।

वृषभ -:  वृषभ राशि वाले जातक दृढ़ और घरेलू होते हैं। ये दोनों ही राशियां ईमानदार होती हैं। वृषभ राशि वालों का मजबूत स्‍वभाव वृश्चिक राशि वालों के जीवन में मददगार साबित होता है।

मिथुन -: मिथुन राशि वाले जातक हर चीज़ को शक की निगाहों से देखते हैं एवं इन्‍हें घूमना पसंद होता है। इनका व्‍यवहार वृश्चिक राशि वाले जातकों की समझ से बाहर होता है। मिथुन राशि वाले ईमानदार साथी साबित नहीं हो पाते।

हिन्दी जन्म कुंडली

कर्क -: य‍ह मौलिक मेल है। कर्क राशि वालों का अंर्तज्ञान और केयरिंग व्‍यवहार वृश्चिक जातकों को पसंद आता है।

सिंह -: इन दोनों राशियों के मेल पर मतभेद उत्‍पन्‍न होना स्‍वाभाविक है। ये दोनों ही राशियां गंभीर और ईर्ष्‍या भाव रखती हैं। इन राशियों का मेल होने पर रिश्‍ते को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

कन्‍या -: ये दोनों ही राशियां मेहनती और अपने लक्ष्‍य की प्राप्‍ति हेतु प्रयासरत रहती हैं। इनका रिश्‍ता शुरुआत में धीमी गति से आगे बढ़ता है।

तुला -: तुला राशि वाले जातक वृश्चिक जातकों की भावनाओं को समझ नहीं पाते। ये वृश्चिक राशि वाले व्‍यक्‍ति की जरूरतों को नियंत्रित करना चाहते हैं।

वृश्चिक -: वृश्चिक से वृश्चिक राशि का मेल बढिया रहता है। इनके बीच में समस्‍याएं एक-दूसरे के समान व्‍यवहार के कारण आ सकती हैं न कि अलग व्‍यवहार के कारण।

धनु -: इन दोनों राशियों के बीच मतभेद की स्थिति उत्‍पन्‍न रहती है। धनु राशि वाले बहुत एडवेंचरस होते हैं तो वहीं वृश्चिक वाले जातक शांत और सुरक्षात्‍मक स्‍वभाव के होते हैं।  

मकर -: इस रिश्‍ते की शुरुआत में दोनों राशियों के जातकों को थोड़ी झिझक महसूस होती है। ये दोनों ही सुरक्षात्‍मक, महत्‍वाकांक्षी और मेहनती होते हैं। वृश्चिक राशि वाले जातक इनके जीवन में स्थिरता लाते हैं।

कुंभ -: कुंभ राशि वाले जातक अत्‍यंत भावुक होते हैं। इस राशि के जातकों का उग्र व्‍यवहार वृश्चिक राशि को परेशान कर सकता है। यह एक ठंडा और जीवनरहित मेल है।

मीन -: यह मेल काफी बढिया होता है। ये दोनों राशियों के जातक गंभीर स्‍वभाव, रोमांटिक और भावुक होते हैं। वृश्चिक राशि वालों का नियंत्रित स्‍वभाव मीन राशि वालों को अच्‍छा लगता है।

राशिफल : दैनिक | साप्‍ताहिक | मासिक | वार्षिक | लव | रिलेशन

वृश्चिक लव कंपैटिबिलिटी

मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुम्भ | मीन

वृश्चिक व्‍यक्‍तित्‍व

रत्‍न | स्‍वभाव | स्वास्थ्य | कामुकता | लव कंपैटिबिलिटी | व्यापार | पुरुष | स्‍त्री | बच्‍चे | बॉस | कर्मचारी
 
वृश्चिक के लिए एस्‍ट्रो प्रॉर्डक्‍ट्स
 

 

लोकप्रिय उपाय

एक प्रश्‍न पूछें

कभी-कभी कुछ प्रश्‍नों का सटीक जवाब मिलना अत्‍यावश्‍यक होता...

और पढ़ें

Life Report PDF

You will get all the important details of your life in this report. Yo...

और पढ़ें

वैवाहिक जीवन रिपोर्ट

युवाओं के मन में शादी को कई सवाल उठते हैं जिनका सटीक जवाब आपको हमारे ज...

और पढ़ें

शेयर बाजार रिपोर्ट-- एक वर्ष

वर्तमान समय में पैसा ही सर्वोपरि है। आप इस बात से सहमत हों या ना हों ल...

और पढ़ें

 
 
DMCA.com Protection Status