Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
HomeHoroscopeScorpio yearly horoscope

वृश्चिक वार्षिक राशिफल

साल 2019 की शुरुआत में शनि – धनु राशि, गुरु – वृश्चिक राशि और राहु 6 मार्च, 2019 को मिथुन राशि में रहेगा। वहीं केतु धनु राशि, गुरु राशि परिवर्तन कर 30 मार्च को धनु राशि और फिर 25 अप्रैल को वृश्चिक राशि में गोचर कर 5 नवंबर को वापिस धनु राशि में गोचर करेगा। ये 10 अप्रैल को वक्री होकर 11 अगस्‍त को मार्गी होगा। शनि 30 अप्रैल को वक्री होकर 18 सितंबर को मार्गी होगा।

पारिवारिक जीवन

आपके लग्‍न भाव में बैठा गुरु पारिवारिक जीवन को सुखमय बना रहा है। इस साल आप अपने जीवन के कई यादगार पल बना पाएंगें। दोस्‍तों-रिश्‍तेदारों के साथ कहीं घूमने निकल सकते हैं। खूब मौज-मस्‍ती करेंगें। छोटे भाई-बहनों के बीच सम्‍मान बढ़ेगा।

वैवाहिक जीवन

आपका वैवाहिक जीवन सामान्‍य रहने वाला है। जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा। अगर आपकी पार्टनर गर्भवती है तो आपको इस साल पुत्र की प्राप्‍ति हो सकती है। आपके निजी जीवन में सब कुछ अच्‍छा रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्‍छा समय बिता पाएंगें। सब कुछ सकारात्‍मक रहेगा। मामूली बहस हो सकती है।

हिन्दी जन्म कुंडली

सेहत

आपको सेहत का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है। तले-भुने भोजन से दूर रहें और जंक फूड भी ना खाएं। ज्‍यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

करियर

अगर आपका दशा स्‍वामी राहु या केतु है या इन ग्रहों के नक्षत्र में है तो इसका आपके करियर पर बहुत बुरा असर पड़ेगा अन्‍यथा आपके लिए अच्‍छा समय है। प्रमोशन कोई नया काम मिलना, नई नौकरी, सैलरी में बढ़ोत्तरी आदि की संभावना है।

व्‍यापार

बिजनेस के लिए अच्‍छा समय है। आपको कोई नया काम मिल सकता है। नए दोस्‍त या कोई नया बिजनेस आपके दिमाग में चलता रहेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। राहु या केतु की दशा से गुज़र रहे जातक बुरे स्‍वप्‍नों से परेशान हो सकते हैं, अन्‍यथा ये साल आपके लिए शुभ रहेगा।

आर्थिक स्थिति

इस साल आपकी आर्थिक स्थि‍ति भी बहुत बढिया रहने वाली है। बिजनेस में खूब पैसा कमाने का मौका मिलेगा और आप उस पैसे को अच्‍छी तरह से संभाल भी पाएंगें। बैंक बैलेंस बढ़ेगा लेकिन आपको किसी बॉन्‍ड या अन्‍य जगहों पर निवेश करने की जरूरत नहीं है।

रोमांस

प्रेम संबंधों को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। कोई प्रेम संबंध शादी में बदल सकता है। कोई नया रिश्‍ता भी बन सकता है। आपको इस साल खूब प्‍यार मिलेगा। मार्च के बाद आपको अपना सच्‍चा प्‍यार मिल सकता है

वैदिक उपाय

इस साल आपको कुछ ज्‍यादा उपाय करने की जरूरत नहीं है। गुरु आपके सारे काम बना देगा। आपको बस गुरुवार के दिन महीने में एक बार पंडित या ब्राह्मण को पीले रंग के वस्‍त्र दान करने हैं या किसी मंदिर के बाहर पानी की टंकी लगवाएं।

 

 
राशिफल : दैनिक | साप्‍ताहिक | मासिक | वार्षिक | लव | रिलेशन

वृश्चिक लव कंपैटिबिलिटी

मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुम्भ | मीन

वृश्चिक व्‍यक्‍तित्‍व

रत्‍न | स्‍वभाव | स्वास्थ्य | कामुकता | लव कंपैटिबिलिटी | व्यापार | पुरुष | स्‍त्री | बच्‍चे | बॉस | कर्मचारी
 
वृश्चिक के लिए एस्‍ट्रो प्रॉर्डक्‍ट्स
 

 

लोकप्रिय उपाय

सेक्‍स रिपोर्ट

आपको विश्‍वास नहीं होगा कि ज्‍योतिष के सरल उपाय भी आपकी सेक्&z...

और पढ़ें

तीन प्रश्‍न पूछें

कभी-कभी कुछ प्रश्‍नों का सटीक जवाब मिलना अत्‍यावश्‍यक होता...

और पढ़ें

राहु गोचर रिपोर्ट

जानें इस साल पड़ने वाले राहु के प्रभाव के बारे में। राहु अपने शुभ और अ...

और पढ़ें

शिक्षा रिपोर्ट

दसवीं कक्षा के बाद अपने लिए उचित स्‍ट्रीम का चुनाव करना सबसे मुश्क...

और पढ़ें