Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
HomeHoroscopeCancer love compatibility horoscope

कर्क लव कंपैटिबिलिटी राशिफल

कर्क राशि वाले जातक अत्‍यंत भावुक होते हैं। ये व्‍यक्‍ति बाहर से स्‍वयं को कठोर दिखाते हैं किंतु अंदर से इनका मल बिलकुल कोमल और संवेदनशील होता है। 

मेष -: कर्क राशि के मेष जातकों के साथ प्रेम संबंध होने पर इनके रिश्‍ते में प्‍यार और पैशन दोनों ही देखने को मिलता है। मेष राशि वाले अन्‍य सभी राशियों के जातकों के मुकाबले सबसे अधिक शक्‍तिशाली साथी साबित होते हैं। कर्क राशि के जातक नाज़ुक और भावुक होते हैं लेकिन मेष राशि वाले जातक इन्‍हें अच्‍छी तरह से संभालना जानते हैं। 

वृषभ -: इन दोनों राशियों के जातकों की एक समान रुचि के कारण ये उत्‍तम जोड़ी के रूप में उभरकर सामने आते हैं। दोनों के बीच अद्भुत सामंजस्‍य देखने को मिलता है। कर्क राशि वाले जातकों को अपने साथी की खुशी के लिए कुकिंग करना भी अच्‍छा लगता है। इनका स्‍वभाव काफी केयरिंग होता है जो वृषभ राशि वाले जातकों को इनके प्रति आकर्षित करता है। 

मिथुन -: इन दोनों ही राशियों के जातक बातूनी होते हैं। इनके बीच प्रेम होने पर ये दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर भावुक होते हैं। साथ आने पर ये दोनों एक मजबूत रिश्‍ता बनाते हैं। लेकिन अपने रिश्‍ते में प्रेम बनाए रखने के लिए इन्‍हें जरूरी है कि ये धैर्य से काम लें। ये दोनों ही अपने रिश्‍ते को पूरी निष्‍ठा के साथ निभाते हैं। 

हिन्दी जन्म कुंडली

कर्क -: इस राशि वाले जातक दयालु और भावुक होते हैं। ये अपने रिश्‍ते के प्रति ईमानदार होते हैं और अपने पार्टनर से भी यही अपेक्षा करते हैं। कर्क से कर्क का मेल अच्‍छा रहता है। 

सिंह -: इन दोनों राशियों के जातकों के विचारों में बहुत अंतर होता है। इस रिश्‍ते की एक खूबी होती है कि सिंह नेता बनने के इच्‍छुक होते हैं तो वहीं सिंह एक ईमानदार अनुयायी होते हैं। इस गुण के कारण इनके बीच अच्‍छी अनुकूलता बनी रहती है। 

कन्‍या -: कर्क जातक संवेदनशील और धीमे होते हैं तो वहीं कन्‍या जातक मार्किक और धैर्यवान। अलग-अलग स्‍वभाव के बावजूद इनका मेल काफी अनुकूल रहता है। 

तुला -: कर्क जातक मूडी और भावुक होते हैं और तुला जातक मैत्रीपूर्ण और हंसमुख प्रवृत्ति के होते हैं। इन दोनों की जरूरतें अलग होने के कारण ये एकदूसरे के लिए अनुकूल नहीं होते। 

वृश्चिक -: य‍ह मौलिक मेल है। कर्क राशि वालों का अंर्तज्ञान और केयरिंग व्‍यवहार वृश्चिक जातकों को पसंद आता है।

धनु -: धनु राशि वाले जातक अपने व्‍यवहार में बहुत रूखे होते हैं और ये कर्क राशि के जातकों की भावनाओं को समझ नहीं पाते। इनके विपरीत व्‍यवहार के कारण अनबन होना स्‍वाभाविक है। 

मकर -: इनके कुछ गुण मेल खाते हैं तो कुछ गुण बिलकुल विपरीत होते हैं। इनके रिश्‍ते के बारे में कुछ भी कह पाना काफी मुश्किल होता है। इनके बीच काफी अच्‍छी रोमांटिक कैमिस्‍ट्री भी देखी जाती है।

कुंभ -: कर्क राशि वाले संवेदनशील होते हैं तो वहीं कुंभ जिद्दी स्वुभाव के होते हैं। कर्क राशि वाले कुभ को संभाल पाने में असक्षम होते हैं। इनके बीच एक अच्छीी अनुकूलता नहीं बन सकती। 

मीन -: ये दोनों ही राशियां एक दूसरे की भावनाओं और आदर्शों का सम्मा-न करती हैं। यह एक आदर्श मेल है। इन दोनों ही राशियों के जातक एक दूसरे के पूरक होते हैं।

राशिफल : दैनिक | साप्‍ताहिक | मासिक | वार्षिक | लव | रिलेशन

कर्क लव कंपैटिबिलिटी

मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुम्भ | मीन

कर्क व्‍यक्‍तित्‍व

रत्‍न | स्‍वभाव | स्वास्थ्य | कामुकता | लव कंपैटिबिलिटी | व्यापार | पुरुष | स्‍त्री | बच्‍चे | बॉस | कर्मचारी
 
कर्क के लिए एस्‍ट्रो प्रॉर्डक्‍ट्स
 

 

लोकप्रिय उपाय

सरकारी नौकरी रिपोर्ट

अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए बार-बार ट्राई कर के थक चुके हैं तो आपको ...

और पढ़ें

शनि गोचर रिपोर्ट

शनि गोचर रिपोर्ट में आपके जीवन के सभी पहलुओं को ध्‍यान में रखा गया...

और पढ़ें

रत्‍न सलाह

रत्‍नों के प्रभाव से आपके भाग्‍योदय में लाभ होता है। रत्‍न...

और पढ़ें

भाग्‍यशाली मोबाइल नम्‍बर रिपोर्ट

ग्रहों की तरह आंकड़ों का भी एक अपना एनर्जी लेवल होता है। ऐसे में यह भी...

और पढ़ें

 
 
DMCA.com Protection Status