Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
Astrovidhi App Astrovidhi APP Download
HomeHoroscopeSagittarius love compatibility horoscope

धनु लव कंपैटिबिलिटी राशिफल

यह व्‍यक्‍ति स्‍वभाव से दयालु और ईमानदार होते हैं एवं हमेशा अपने मित्र और परिवारजनों की समस्‍याओं को सुलझाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। अन्‍य राशियों के साथ धनु का संबंध -:

मेष -: मेष और धनु राशि वाले जातकों की जोड़ी बहुत योग्‍य रहती है। इनके रिश्‍ते में आवेग, उत्‍साह और ऊर्जा होती है। ये दोनों ही एक-दूसरे के साथ का आनंद लेते हैं।

वृषभ -: यदि ये दोनों जातक एक-दूसरे की कमियां निकालने के बजाय प्रशंसा करें तो इनका रिश्‍ता आगे बढ़ सकता है। य‍दि वृषभ राशि वाले जातक धनु जातकों की आवेगशीलता को संतुलित रखें तो इनका संबंध बेहतर बन सकता है।

मिथुन -: इन दोनों ही राशियों के जातक बेचैन और बहस करने के इच्‍छुक होते हैं। ये दोनों ही लंबे समय तक एक ही व्‍यक्‍ति और स्‍थान पर टिके नहीं रह सकते। एकसाथ आने पर कुछ ज्‍यादा समस्‍या नहीं आती क्‍योंकि ये दोनों ही राशियों का स्‍वभाव लचीला और अनुकूलीय होता है।  

हिन्दी जन्म कुंडली

कर्क -: धनु राशि वाले जातक अपने व्‍यवहार में बहुत रूखे होते हैं और ये कर्क राशि के जातकों की भावनाओं को समझ नहीं पाते। इनके विपरीत व्‍यवहार के कारण अनबन होना स्‍वाभाविक है।

सिंह -: धनु और सिंह राशि के बीच रोमांटिक संबंध होता है। इन दोनों राशियों के एकसाथ आने पर यह जोड़ी आकर्षक लगती है।

कन्‍या -: कन्‍या राशि वालों का आलोचनात्‍मक व्‍यवहार धनु को बिलकुल रास नहीं आता। किंतु रिश्‍ते में आपसी समझ और माफ कर देने की प्रवृत्ति को अपनाने पर इनके बीच सामंजस्‍य बैठ सकता है।

तुला -: इन दोनों के बीच अद्भुत जुड़ाव होता है। तुला वाले जीवन में संतुलन और सद्भाव के इच्‍छुक होते हैं तो वहीं धनु तेज और मस्‍ती में मगन रहना पसंद करते हैं।

वृश्चिक -: इन दोनों राशियों के बीच मतभेद की स्थिति उत्‍पन्‍न रहती है। धनु राशि वाले बहुत एडवेंचरस होते हैं तो वहीं वृश्चिक वाले जातक शांत और सुरक्षात्‍मक स्‍वभाव के होते हैं। 

धनु -: धनु राशि वाले जातकों को अपनी स्‍वतंत्रता अतिप्रिय होती है। अपने ही समान व्‍यवहार जैसा साथी मिलने पर जीवन में समस्‍याएं और अनबन की संभावना बहुत कम हो जाती है।

मकर -: धनु जातक बेपरवाह और मनमौजी होते हैं तो वहीं मकर एकाकीप्रिय होते हैं। मकर जातक धनु राशि वालों की सफलता प्राप्‍ति में हरसंभव सहयोग करते हैं।

कुंभ -: इन दोनों राशियों के स्‍वभाव में समानता देखी जाती है जिसके कारण इनके बीच सामंजस्‍य भी अच्‍छा रहता है। यह दोनों ही साहसी, मिलनसार और उत्‍साही होते हैं।

मीन -: यह दोनों ही राशियां रोमांटिक रिश्‍ते में विश्‍वास रखती हैं। इनके बीच अनुकूलता ज्‍यादा मुश्किल नहीं होती किंतु इन्‍हें आपसी समझ से अपना रिश्‍ता आगे बढ़ाना चाहिए।

राशिफल : दैनिक | साप्‍ताहिक | मासिक | वार्षिक | लव | रिलेशन

धनु लव कंपैटिबिलिटी

मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुम्भ | मीन

धनु व्‍यक्‍तित्‍व

रत्‍न | स्‍वभाव | स्वास्थ्य | कामुकता | लव कंपैटिबिलिटी | व्यापार | पुरुष | स्‍त्री | बच्‍चे | बॉस | कर्मचारी
 
धनु के लिए एस्‍ट्रो प्रॉर्डक्‍ट्स
 

 

लोकप्रिय उपाय

विवाह लग्‍न मुहुर्त

सिर्फ हिन्‍दु धर्म में ही नहीं बल्‍कि पूरी दुनिया में विवाह एक...

और पढ़ें

शेयर बाजार रिपोर्ट-- एक वर्ष

वर्तमान समय में पैसा ही सर्वोपरि है। आप इस बात से सहमत हों या ना हों ल...

और पढ़ें

सेक्‍स रिपोर्ट

आपको विश्‍वास नहीं होगा कि ज्‍योतिष के सरल उपाय भी आपकी सेक्&z...

और पढ़ें

जन्‍म समय की त्रुटि में सुधार

कृष्‍णमूर्ति पद्धति में किसी भी भविष्‍यवाणी के लिए जन्‍म स...

और पढ़ें

 
 
DMCA.com Protection Status