Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
Astrovidhi App Astrovidhi APP Download

मेष राशि में बुध का प्रभाव

आप बोलने में नहीं करने में विश्‍वास रखते हैं। आपको गुस्‍सा बहुत जल्‍दी आता है जो जल्‍दी शांत भी हो जाता है। आप अतीत में की गई गलतियों पर पश्‍चाताप करने में विश्‍वास नहीं रखते हैं। आप बहुत जल्‍दी कोई निर्णय ले लेते हैं वो भी उसके परिणाम के बारे में सोचे बिना। आप आवेगशील होते हैं और यही आपकी परेशानी का कारण बनता है। लोगों की घुमा-फिरा कर बोलने की आदत आपको परेशान करती है। आप कभी अपने मन की बात को छिपाकर नहीं रखते हैं। कभी-कभी आप काफी तीखे शब्‍द बोल जाते हैं जो दूसरों का चोट पहुंचा देते हैं।

 
DMCA.com Protection Status