Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
Astrovidhi App Astrovidhi APP Download

Sanchi Stupa

बौद्ध धर्म की वास्‍तुशिल्‍प कृतियां संजोए है मध्‍य प्रदेश का सांची शहर। सांची का मुख्‍य आकर्षण है सम्राट अशोक द्वारा बनाए गए तीन मुख्‍य स्‍तूप जो बौद्ध धर्म के इतिहास को समेटे हुए हैं। ऊंची पहाड़ी पर निर्मित इन स्‍तूपों में महात्मा बुद्ध के अवशेष रखे गए थे। सांची के स्तूप शांति, पवित्रता, धर्म और साहस का प्रतीक माने जाते हैं। यह स्‍तूप भारत की प्राचीन वास्तुकला तथा मूर्तिकला के सर्वोत्तम उदाहरणों में शुमार हैं। सांची के स्‍तूपों में मनुष्यों के अतिरिक्त पशु-पक्षी तथा पेड़-पौधों के जीवंत चित्रों को कला के माध्‍यम से उकेरा गया है। देश-दुनिया से बड़ी संख्या में बौद्ध मतावलंबी, पर्यटक, शोधार्थी, अध्येता इस बेमिसाल संरचना को देखने आते हैं। सांची के स्तूपों का निर्माण कई कालखंडों में हुआ जिसे ईसा पूर्व तीसरी सदी से बारहवीं सदी के मध्य में माना गया है। सांची शहर में आकर पर्यटक बौद्ध धर्म से जुड़े रहस्‍यों को करीबी से जान पाते हैं।

स्‍तूप की मुख्‍य विशेषता

यहाँ तीन स्तूप हैं, पहले साँची स्तूप का निर्माण तीसरी शताब्दी में हुआ था। दूसरे स्तूप का निर्माण दूसरी शताब्दी में हुआ था और यह एक कृत्रिम मंच के ऊपर एक पहाड़ी की सीमा पर स्थित है। तीसरा साँची स्तूप पहले साँची स्तूप के पास स्थित है और इसमें अर्धवृत्ताकार गुंबद के ऊपर एक मुकुट है जिसे एक बहुत पवित्र स्थान माना जाता है। स्तूप की वेदिका में प्रवेश के लिए चार दिशाओं में चार तोरण हैं। पत्थर से बने तोरणों में महात्मा बुद्ध के जीवन की झांकी व जातक प्रसंगों को उकेरा गया है। यह कार्य इतनी बारीकी से किया गया है के मानो कारीगरों ने कलम कूंची से उनको गढ़ा हो। इस स्तूप के दक्षिणी तोरण के सामने अशोक स्तंभ स्थापित है।

अन्‍य दर्शनीय स्‍थल

बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र होने के कारण यहां पर देशी व विदेशी मतावलंबियों का आना लगा रहता है। सांची की भव्यता को देखने को प्रतिदिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं जिनमें विदेशी सैलानियों की बड़ी संख्या होती है। बौद्ध धर्म से जुड़े सांची स्‍तूप को देखने आए पर्यटक उद्यगिरी गुफा, गुप्‍त मंदिर, बुद्ध विहारा, अशोक स्‍तंभ, सांची उद्यान, 51 मठ, माता मंदिर, कंक सागर तालाब, कमापार हनुमान मंदिर, चेतियागिरी बुद्ध मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।

कैसे पहुंचे 

मध्‍य प्रदेश के सांची शहर पहुंचने के लिए भोपाल स्थित राजा भोज हवाई अड्डा सबसे निकटतम एयरपोर्ट है। नजदीकी रेलवे स्‍टेशन, सांची रेलवे स्‍टेशन है। यहां से बस-टैक्‍सी सुविधा उपलब्‍ध है।

Related Temples

Chaturbhuj Temple

अनूठी शिल्‍पकला की मिसाल है मध्‍य प्रदेश का चर्तुभुज मंदिर मध्‍य प्रदेश के ओरछा शहर में... Read More

Khajuraho Temples

अपनी कामुकता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है खजुराहो का मंदिर भारत के मध्‍य प्रदेश में स्थित... Read More

Mahakaleshwar Temple

मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन में स्थित 12 ज्‍योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्‍वर मंदिर भग... Read More
 
DMCA.com Protection Status