Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
Astrovidhi App Astrovidhi APP Download
HomeHoroscopeScorpio horoscope 2025

Scorpio Horoscope 2025

Scorpio Horoscope 2025

करियर

वर्ष 2020 में वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल अपनी ही स्वराशी में विराजमान रहेंगे, जिसके फलस्वरूप कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनते हैं। इस वर्ष के शुरुआत में ही आपको करियर में ग्रोथ के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस वर्ष के मध्य काल में भाग्य का साथ तो आपको मिलेगा परन्तु कामकाज में कुछ दिक्कते उत्पन्न होने के योग भी बन रहे है। आप मेहनत भी काफ़ी करेंगे परन्तु आपके मन मुताबिक सफलता मिलने में दिक्कते आयेंगी। अगर आप नौकरीपेशा है तो ट्रांसफर होने के संकेत मिल रहे है और अगर व्यवसायी है तो व्यवसाय में बदलाव की सोच सकते है। जो लोग आईटी के क्षेत्र से जुड़े हुए है उनके लिए अच्छे अवसर उत्पन्न होंगे। गैस, तेल, पेट्रोलियम के कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा कमाने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा, वही प्रॉपर्टी, टूरिजम के कार्य से जुड़े जातकों को नुकसान होने के योग बने हुए है। व्यापारियों के लिए यह साल बढिया रहेगा। कार्य का विस्तार करने में कामयाब होंगे, कामकाज से सम्बंधित विदेश यात्राएं सफल होंगी। कुल मिलाकर यह वर्ष करियर के लिए बेहतर कहा जा सकता है।

वैवाहिक जीवन

वर्ष की शुरुआत में वैवाहिक सुख उत्तम बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। लम्बी दूरी की यात्राएं होने के संकेत भी मिल रहे है परन्तु जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी परेशानी का कारन बन सकता है, अगस्त से अक्टूबर तक जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, सचेत रहने की आवश्यकता है, समय रहते डॉक्टरों से संपर्क जरुर करें। जो जातक विवाह करने की सोच रहे है, उनके लिए इस वर्ष विवाह के योग बन रहे है, समय को जाने न दे सोच विचार कर शादी के बारे में सकारात्मक निर्णय ले सकते है। इस वर्ष धार्मिक तथा मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। कुछ गलत निर्णय आपके वैवाहिक सुख में बाधा उत्पन्न कर सकते है इसलिए जो भी निर्णय लेते है, उसमे अपने जीवनसाथी की राय जरुर लें। कुल मिलाकर वृश्चिक राशि के लोगों के वैवाहिक सुख के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहने वाला है।

आर्थिक स्थिति

यह वर्ष आर्थिक स्थिति और मजबूत करने वाला है क्योंकि इस वर्ष केतु धनु राशि में और धन के स्थान में विराजमान रहेंगे इसलिए धन के लिए अच्छी स्थिति है, जब भी पैसों की जरुरत होगी आपको धन मिल जायेगा अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे है तो उसमे भी आपको लाभ होगा। इस वर्ष आपके लिए धन की स्थिति अच्छी रहने के योग बन रहे है। इस वर्ष के मध्य काल में नवीन जॉब के अच्छे अवसर मिल सकते है, समय का सदुपयोग करें तथा वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। इस वर्ष धन, वैभव, ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। इस वर्ष अचानक धन मिलने के योग बन रहे है या कोई गुप्त धन मिलने के संकेत मिल रहे है। अपने भूतकाल में अगर कोई पैसों का निवेश किया है तो वर्तमान में उसका अच्छा लाभ आपको होने वाला है। इस वर्ष अगर आप शेयर मार्किट में धन लगाने की सोच रहे है तो बड़ों की सलाह अवश्य ल अन्यथा पैसा डूब सकता है। इस वर्ष आप अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक धन खर्च कर सकते है, धन को बर्बाद न करने की सलाह यहाँ आपको दी जाती है। इस वर्ष आपके द्वारा प्रॉपर्टी या गोल्ड में धन का निवेश होने के योग बन रहे है। कुल मिलकर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए वर्ष 2020 आर्थिक दृष्टि से बढ़िया रहनेवाला है।

Check Janam Kundali

शिक्षा

इस वर्ष आपको शिक्षा प्राप्ति में कुछ दिक्कते आ सकती है, परन्तु अप्रैल के बाद स्थिति बेहतर हो जायेगी। इस वर्ष मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, तभी मन मुताबिक सफलता मिलेगी। मार्च से जून के दरम्यान आपको अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता के लिए यह अच्छा वर्ष साबित होनेवाला है। इस वर्ष 13 सितंबर को गुरु स्वराशि धनु में मार्गी हो जायेंगे उसके बाद आपकी शिक्षा प्राप्ति में कोई रुकावट नहीं आयेगी और शिक्षा के लिए शुभ समय की शुरुआत होगी। इसके अलावा अक्टूबर का महीना आपके लिए उत्तम रहने वाला है। इस वर्ष के अंत तक आप काफ़ी ग्रोथ करेंगे जो जातक ऊँची पढाई के लिए विदेश जाना चाहते है उनकी इच्छा पूर्ति के लिए यह वर्ष अच्छा है। होटल मैनेजमेंट, आईआईटी, वकालत, एक्टिंग क्लासेस से जुड़ी पढाई करनेवाले जातकों को और अधिक मेहनत की आवश्यकता है। 10 से 16 साल के बच्चों का मन पढाई से भटक सकता है, उनकी संगती का विशेष ध्यान रखे तथा उन्हें शिक्षा की अहमियत को समझाने का प्रयास करे।

प्रेम सम्बन्ध

वर्ष 2020 में आपकी लव लाइफ और ज्यादा रोमांटिक बननेवाली है। इस वर्ष सप्तम भाव में गुरु की पंचम दृष्टि भी आपकी लव लाइफ में रोमांस भरने वाली होगी। वर्ष 2020 में लव लाइफ में प्यार और रोमांस के लिए अच्छे योग बन रहे है। आपके प्रेम संबंधों में ताजगी और रोमांस देखने को मिलेगी। परस्पर संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। जो प्रेमी जोड़े इस वर्ष शादी के बंधन में बंधना चाहते है, उनके लिए यह वर्ष काफी अच्छा व्यतीत होनेवाला है। जो जातक अभी तक किसी तरह की रिलेशनशिप में नहीं है उनको भी किसी ख़ास के साथ प्यार का इजहार करने का मौका मिलनेवाला है, आपकी अपने कामकाज के क्षेत्र में किसी से प्यार हो सकता है। आप अपने लव-पार्टनर को खुश करने का कोई मौका नहीं गवाना चाहोगे जिसके कारण आपका रिश्ता और मजबूत होगा और इसलिए यह वर्ष प्रेम संबंधों में मजबूती लानेवाला वर्ष सिद्ध होगा।

स्वास्थ्य

वर्ष 2020 के शुरुआत में ही राहू आपकी कुंडली के अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे जिसके कारण शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। इस वर्ष शारीरिक परेशानियाँ आनेवाली है, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस वर्ष माता-पिता का स्वास्थ्य भी खराब रहने के संकेत मिल रहे है। आपका अधिकतर धन डॉक्टरी इलाज में खर्च होगा। इस वर्ष के मध्य काल में मौसमी बीमारियों से बचना मुश्किल होगा, पेट से सम्बंधित दिक्कते आपको परेशान करेंगी। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है, जो शारीरिक सुख पर असर डाल सकता है। जनवरी से लेकर मार्च तक इस आपको आँख, कान, गला, त्वचा कन्धा और गर्दन से सम्बंधित दिक्कते होंगी। इस वर्ष शनि की दृष्टि चंद्रमा पर पड़ने के कारण आपके अंदर उल्लास और धैर्य में कमी आयेगी और शरीर में थकावट और आलस्य बना रहेगा। इस समय आप अपने खान-पान का ध्यान जरुर रखें। फास्टफूड खाने से परहेज रखे अन्यथा आपका वजन बढ़ सकता है और आपको दिक्कते होंगी। जुलाई से सितंबर तक आपको मौसमी बिमारियों से बचना होगा वैसे इन महीनो में सेहत ज्यादा खराब होने के योग नहीं है, छोटी-मोटी बीमारियाँ बनी रहेंगी। कामकाज के बोझ के कारण भी आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव देखने को मिलेगा, किसी लम्बी बीमारी ग्रस्त हो सकते है इसलिए पहले से ही अपनी सेहत का ध्यान रखे और वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरते।

पारिवारिक जीवन

इस वर्ष पारिवारिक सुख में उतार-चढ़ाव देखने कोमिलेंगे क्योंकि इस वर्ष शनि वक्री होंगे जो आपके परिवार में वैचारिक मतभेद उत्पन्न करने तथा घर परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस आदि उत्पन्न करने का कार्य करेंगे परन्तु ऐसी स्थिति पूरे वर्ष नहीं रहेगी। इस वर्ष शनि मंगल की राशि में है और केतु का फल अधिकतर मंगल के समान ही होता है। अतः 29 सितंबर को शनि के मार्गी होने पर आपके कार्य अपने आप संपन्न होने की शुरुआत होगी, परिवार में सुख की वृद्धि होगी। भाई-बहनों के कारण मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के साथ सुखद यात्राएं होंगी। धन भाव में पंचग्रही योग होने के कारण आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, बीच बीच में पिता के साथ रिश्ते खराब होने के योग बने हुए है, सचेत रहे और बड़ों का आदर-करें। कुलमिलाकर पारिवारिक सुख के लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा।


 

By Acharya Raman

 

Popular Remedies

Mahadasha Analysis

Your mahadasha analysis report will cover each and every major aspect ...

Read More

Jupiter Transit Report

Your Jupiter transit report will comprise of: Your Jupiter Transit re...

Read More

Horoscope 2025 and Coming Years

You will get all the important details of your life in this report. Yo...

Read More

Kundli Vishleshan -2 Years Report

Life prediction report is the most comprehensive report which covers a...

Read More

 
 
DMCA.com Protection Status