सिंह राशि वाले जातक ऊर्जा और उत्साह से भरपूर होते हैं। ये जातक महान विचारक और वक्ता होते हैं। इनमें नेतृत्व करने और दूसरों को सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के लिए प्रेरित करने का गुण होता है। अपने इन्हीं गुणों के कारण ये नेतृत्व से जुड़े कार्यों के लिए उचित होते हैं। ये अपनी मौजूदगी से सर्वश्रेष्ठ कार्य का प्रमाण देते हैं।
इनके जिद्दी और दबंग स्वभाव के कारण इनसे कोई भी काम निकलवाने के लिए अपना स्वर नरम रखें। इन्हें आदेश लेना पसंद नहीं होता इसलिए यदि आप इनसे काम करवाना चाहते हैं तो इनसे विनम्रता से बात करें। स्वयं के लिए काम करने और अपनी अभिव्यक्ति ज़ाहिर करने वाले कामों को ये जातक पूरे मन से करते हैं। यह जातक महत्वाकांक्षी और आत्मविश्वासी होते हैं। काम में प्रशंसा मिलने पर ये और बेहतर परिणाम देते हैं। काम में नए-नए लोगों से मिलना-जुलना इन्हें अच्छा लगता है। ये जातक ऐसे क्षेत्र में करियर बनाने से बचते हैं जहां इन्हें अकेले काम करना पड़े।
इन जातकों को दूसरों से बातें करना और मिलना-जुलना अच्छा लगता है जिस कारण इन्हें अभिनय, ईवेंट प्लांनिंग, डांस और मीडिया जैसे क्षेत्रों में अच्छा करियर बना सकते हैं। इसके अलावा इस राशि वाले जातक डिजाइन, एनीमेशन, चित्रकला, मॉडलिंग के क्षेत्र में भी काम कर सकते हैं।