Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
Astrovidhi App Astrovidhi APP Download

६ ग्रहों की भावों में युति

किसी राशि पर ग्रहों का प्रभाव घर में उपस्थित एक ग्रह और अन्य ग्रहों की युति पर निर्भर करता है। दो से अधिक ग्रहों की उपस्थिति में भी समान प्रभाव ही पड़ता है। आइए जानते हैं कि एक घर में छ: ग्रहों की युति का जातक पर क्या प्रभाव पड़ता है-:

सूर्य-चंद्रमा-मंगल-बुध-बृहस्‍पति-शुक्र

ये जातक धार्मिक होते हैं और अनेक तीर्थस्‍थलों की यात्रा करते हैं। ये सफल और प्रसिद्ध होते हैं। इनकी पत्‍नी अच्‍छी होती है एवं इन्‍हें कई पुत्रों की प्राप्ति होती है।

सूर्य-चंद्रमा-बुध-बृहस्‍पति-शुक्र-शनि

इन जातकों का चरित्र अच्‍छा नहीं होता। ये विदेश एवं पवित्र स्‍थान पर निवास करते हैं। इन्‍हें पैनिक अटैक का खतरा रहता है।

सूर्य-मंगल-बुध--बृहस्‍पति-शुक्र-शनि

इस युति के अंतर्गत आने वाले जातक दूसरों की सेवा करते हैं लेकिन ये अपने मित्र और परिजनों के प्रति रूखे होते हैं एवं यह खानाबदोश प्रवृत्ति के होते हैं। इनका मन कभी भी एक स्‍थान पर नहीं लगता। ये अकसर बीमार रहते हैं।

सूर्य-चंद्रमा-बुध-मंगल-बृहस्‍पति-शनि

यह जातक निसंतान रहते हैं और दूसरों की सेवा करते हैं। इन्‍हें अपने भाई-बहनों से मान-सम्‍मान नहीं मिलता एवं ये कुष्ठ रोग से ग्रस्‍त रहते हैं।

सूर्य-चंद्रमा-मंगल-बृहस्‍पति-शुक्र-शनि

इन जातकों को काफी मान-सम्‍मान मिलता है। यह नेता व अधिक प्रभावी होते हैं। ये यौन अंगों के रोग से ग्रस्‍त रहते हैं।

चंद्रमा-मंगल-बुध-बृहस्‍पति-शुक्र-शनि

ये जातक स्‍वभाव से परोपकारी होते हैं। यह शांतिप्रिय होते हैं एवं इन्‍हें दूसरों से मान-सम्‍मान की प्राप्ति होती है।

 
DMCA.com Protection Status