जानें अपने लग्न और राशि के अनुसार किस देवता की पूजा से मिलेगी आपको सुख-समृद्धि

 

मेष

आपको सूर्य भग्वान की आराधना करनी चाहिए। सुबह सूर्योदय के दो घण्टे के अंदर सूर्य को जल दें। जल देने की भी एक क्रिया है, सही समय पर सही तरह से दिया गया जल ही मान्य है साथ ही आदित्य ह्रदय स्रोत्र का पाठ करें। एक बार में तीन बार करने से ही फल मिलता है। यह पाठ पूर्व की तरफ मुंह कर के करें, फिर ताँबे के लोटे से जल देते हैं, सूर्य देव को अपना इष्ट समझ कर उनकी पूजा-आराधना करें जिससे आपको सरकारी नौकरी, मान प्रतिष्ठा मिलती है साथ में ही जीवन मे आई परेशानी से आसानी से लड़ सकते हैं। आप रत्न माणिक्‍य व मोती या पुखराज पहन सकते हैं।

आपके जीवन पर क्‍या होगा इसका प्रभाव जानने के लिए पूछें सवाल

वृषभ

आपको गणेश जी की पूजा-आराधना करनी चाहिए जिससे आपको बुदधि मिलती है। सभी विघ्न हरते हैं गणेश जी। उनकी पूजा में आप उनको दूर्वा चढाएं। साथ ही हरे रंग के कपडे भेंट करें और हरे मूंग की दाल दें, इससे आपका बुध ग्रह भी ठीक होगा। गणेश जी को तुलसी चढाना वर्जित है, उनको मोदक बहुत पसंद है। अपने हाथों से घर में मोदक बनाएं फिर भोग लगा कर सबको प्रशाद दें। उनकी आराधना करने के लिए उनकी स्तुति, चालीसा, संकट नाशक स्रोत व उनके मंत्रो का जाप करें। ये आराधना उत्तर की तरफ मुख कर करनी चाहिए जिससे आपको धन, बुद्धि, वैभव, अच्छा स्वास्‍थ्‍य, शुद्ध वाणी, लेखन, कर्ज से मुक्ति व सारे विघ्न खत्म हो जाते हैं। आप पन्ना, नीलम या हीरा पहन सकते है।

अपने बच्‍चे उज्‍जवल भविष्‍य के लिए जानें उसके जन्‍म का शुभ मुहूर्त

Semi Precious Gemstones

मिथुन

आपको मां दुर्गा व लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए जिसमें आपको विश्वास हो उन्हीं की आराधना करें। दुर्गा माँ के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, साथ में हर शुक्रवार को दस-दस साल तक की छोटी कन्या को कंजक दें, फिर उनका आशीर्वाद लें। जब साल में दो बार नवरात्रे आते हैं, तब पूरे विधि-विधान से पूजा आराधना व व्रत करें। माँ लक्ष्मी की आराधना के लिए आप स्तुति, चालीसा व मंत्रों को विधि-विधान से पढ़ने से माँ की कृपा होती है। जिससे आपको धन, सुख-सम्पत्ति और आकर्षण मिलता है, साथ में मानसिक क्लेश भी खत्म होते हैं। जिनका विवाह नही हो रहा या विवाहित जीवन सुखी नहीं है उनको इनकी आराधना करनी चाहिए। आपको पन्ना, हीरा पहनना चाहिए।

पैसा कमाने की इच्‍छा रखने वाले लोग करें इनका पूजन

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

कर्क 

आपको हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। आपकी किस्मत देखो, हनुमान जी को तो साक्षात धरती पर रहने का राम जी ने आदेश दिया हुआ है। चिरंजीवी हैं हमारे बजरंग बली, इनकी आराधना करने से सारे कष्ट खत्म हो जाते हैं। इनकी आराधना के लिए आपको सुंदर कांड का पाठ, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पाठ, चमेली के तेल की ज्‍योत जला कर करना चाहिए। हर मंगलवार को चोला चढा कर केले बांटें साथ मे ही बंदरों को गुड चने दें। लोग कहते हैं कि औरतों को हनुमान जी की आराधना नही करनी चाहिए ऐसा नही है, हम सब उनकी पूजा आराधना कर सकते हैं। इनका सिंदूर माथे पर लगाने से सौभाग्य बढता है, साथ में पति की मंगल कामना भी करें। जिनको मुकद्मों में जीत चाहिए वह भी हनुमान जी की आराधना करें और रोज़ माथे पर तिलक करें। आपको मोती, माणिक्‍य, मूंगा, पुखराज पहनना चाहिए।

क्‍या होगा गुरु गोचर क आपके ऊपर प्रभाव, जानने के लिए अभी लें गुरु गोचर रिपोर्ट

Weekly Horoscope

सिंह

आपको भग्वान विष्‍णु जी की आराधना करनी चाहिए जिसमें आप राम जी की या कृष्ण जी की आराधना कर सकते हैं। आपको सूर्य को नियमित जल देना चाहिए। राम जी की आराधना के लिए आपको राम रक्षा स्रोत का पाठ करना चाहिए और रामायण का अखण्ड पाठ भी करवाना चाहिए जिससे राम जी की कृपा बनी रहे। कृष्ण जी की आराधना के लिए आपको गीता का पाठ, सुखसागर, नारायण कवच करना चाहिए और मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। संतान न होने पर या संतान पर कोई परेशानी हो सब ठीक हो जाता है साथ में घर में तुलसी जरुर लगाएं और उनकी आराधना भी करें। आपको माणिक्य, पन्ना, मूंगा पहनना चाहिए।

अपनी निशुल्क कुण्डली निकालें

कन्‍या

आपको शंकर भग्वान की आराधना करनी चाहिए जो भोले हैं हर तरह से खुश हो जाते हैं। फिर भी आपको रोज़ शिवलिंग पर जल चढाना चाहिए, उनको सफेद फुल, ब्रेल पत्र, धतूरे व भांग चढानी चाहिए व सोमवार को किसी बुजुर्ग औरत को दूध दें और शिव चालीसा, स्रोत्र, मंत्रों में महामृत्युंजय का जाप करें। आपकी सभी परेशानी दूर होंगीं व बीमारियों, कष्टों से राहत मिलती है। आपको रुद्राक्ष भी पहनना चाहिए। आपको पन्ना, हीरा, नीलम पहनना चाहिए।

खुद जानें कब आपके करियर को रफ्तार मिलेगी

हिंदू Panchang 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

तुला

आपको भी शंकर जी की आराधना करनी चाहिए। आपको घर मे पारद का शिवलिंग रखना चाहिए और उनकी नियमित पूजा आराधना करनी चाहिए, भगवान को आशुतोष भी कहा जाता है जो बिल्व पत्र से ही खुश हो जाते हैं। शिव पुराण में लिखा है – जो इनको तीन दलों से युक्त बिल्व पत्र चढाते हैं, उनके तीन जन्मों के पापों का नाश हो जाता है पर विश्वास से करना चाहिए। त्रिगुनात्मक शिव की कृपा भौतिक संसाधनों से युक्त होती है। सावन मास में यह करने से बहुत जल्दी फल मिलता है, शिवजी को केतकी व केवडे का फूल नहीं चढाना चाहिए। कुमकुम, रोली, हल्दी भी नही लगाई जाती। तुलसी दल व नारियल पानी भी न चढाएं। इनको चंदन बहुत पसंद है। आपको नीलम,पन्ना, मोती पहनना चाहिए।

जीवन में ऐशो-आराम पाने के लिए इसकी करें पूजा

वृश्चिक

आपको विष्णु जी के अवतार राम जी या कृष्ण जी की आराधना करनी चाहिए। राम जी की आराधना ज्यादा फल देगी। राम रक्षा स्रोत्र, विष्‍णु सह्रस्र्नाम का पाठ तीन बार करना चाहिए जिससे आपके जीवन की सारी कमी दूर हो जाती हैं। साथ में शारिरिक परेशानी व कर्ज से निजात मिलता है। जो बच्चे पढते नही हैं या जिनके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं उनको यह पाठ करना चाहिए। घर में रामायण का पाठ पूरे परिवार सहित पढना चाहिए जिससे आपस में प्यार बढता है व परेशानी दूर होती है। आपको पुखराज, मोती, माणिक्य पहनने से  लाभ मिलता है।

देवी लक्ष्‍मी की कृपा पाने हेतु रखें महालक्ष्‍मी यंत्र

Daily Horoscope

धनु

आपको हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। भग्वान राम भक्त हनुमान की आराधना करने से जीवन के सारे कष्ट, संकट, मिट जाते हैं। माना जाता है कि इनकी आराधना करने से ये जल्दी प्रसन्न होते हैं। आप सोचते हैं कि हमारा जीवन इतनी परेशानी व कठिनाइयों से भरा है, तो निजात पाने के लिए करिए इनकी उपासना और पाइए निजात। इनके मंत्रों का जाप करें और सुंदर कांड का पाठ करें। हनुमानाष्टक, हनुमान बाहु का नियमित रूप से पाठ करने से आपको इनकी पुजा का फल मिलेगा। परिवार के साथ मिल कर सुंदर कांड का पाठ करने से घर में सुख-शांति आती है। आपको पुखराज, मूंगा, मोती, माणिक्य पहनना चाहिए।

सूर्य की कृपा पाने के लिए पहनें सूर्य यंत्र ताबीज़

मकर

आपको दुर्गा जी की आराधना करनी चाहिए, काली स्वरूप की पूजा करने से अधिक फल मिलता है। आपको हर शुक्रवार को दस साल तक की कन्या को कंजक देनी चाहिए, और काली माँ के मंदिर जाकर गुलाब के फूल व गुलाब जामुन का भोग लगाएं साथ में नारियल की भेंट भी चढाएं। काली चालीसा व स्रोत्र पढें, दुर्गा सप्तशती का पाठ जिसमें अगृला स्रोत्र का पाठ अवश्य करें। हर अष्‍टमी को कन्या को घर बुला कर हलवा पूरी खिलाएं। माँ को लौंग, इलायची, का भोग लगा कर कपूर की आरती करें। माता की आराधना पूर्व की ओर मुख करके लाल आसन बिछा कर करें। आपको नीलम, हीरा, पन्ना पहनना चाहिए।

अभी करें ऑर्डर वास्‍तुदोष निवारण्‍ा यंत्र

कुंभ

आपको गणेश जी की आराधना करनी चाहिए। चालीसा, गणेश अर्थ्वशीश, गजेंद्र मोक्ष का पाठ व नियमित रुप से मंत्रों का जाप करना चाहिए। बैठी हुई मूर्ति की आराधना करें। साथ ही आपका मुख उत्तर की ओर होना चाहिए। मोदक का भोग लगाएं। साथ में दूर्वा भी चढानी चाहिए। घर में कभी तीन मूर्ति न रखें, तीन बार परिक्रमा करनी चाहिए। भग्वान गजानन बुद्धि के दाता हैं, इनकी आराधना करने से पढाई में बहुत अच्छे नम्बर आते हैं, याद किया हुआ कभी नही भूलते, याद्दाश्त भी अच्छी होती है। आपको हीरा, पुखराज, नीलम पहनना चाहिए।

शनि को शांत करने के स्‍थापित करें ये यंंत्र

Weekly Horoscope

मीन

आपको शिव जी की आराधना करनी चाहिए साथ ही चंद्र्मा की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। सोमवार को माँ समान गरीब औरत को दूध दें। खीर का भोग पूर्णिमा को लगा कर खुद भी खाएं और माँ को भी खिलाएं। चांदी की चेन गले में जरूर पहनें। नियमित रूप से शिव चालीसा, स्रोत्र, शिव पुराण का पाठ करें, नियमित रूप से शिवलिंग पर जल चढाएं व शिव और चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें जिससे मानसिक परेशानी से निजात मिलती है और घर में सुख-शांति के साथ परिवार में प्रेम रहता ह्रै। नुकसान हो रहा हो तब भी इनकी आराधना करें, विश्वास से पूजा आराधना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान की हम पर कृपा बनी रहती है। आपको पुखराज, मोती, मूंगा पहनना चाहिए।

जानिए कैसे कम कर सकते हैं साढ़ेसाती का प्रभाव

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

3/5 - (1 vote)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here