हर राशि पर अलग पड़ता है शनि का प्रकोप, जानिए अपनी राशि के बारे में

शनि के नाम से हर कोई घबराता है। शनि का प्रकोप ही ऐसा है कि इसका नाम सुनते ही लोग कांपने लगते हैं। कहते हैं कि शनि जिस पर प्रसन्‍न हो जाए उसके वारे-न्‍यारे कर देता है और जिस पर इसकी कुदृष्टि पड़ जाए उसे राजा से रंक बना देता है।

शनि का प्रकोप

शनि का प्रभाव कुंडली में उसके स्‍थान और भाव पर निर्भर करता है। आज हम आपको बताते हैं कि शनि किस लग्‍न के जातक को मालामाल और किसे कंगाल कर देता है -:

Online Puja

shani effects on different zodiacs

मेष

यदि कुंडली के दसवें भाव में इस लग्न में मंगल या शनि विराजमान हो तो यह राजयोग बनता है। इस स्थिति में जातक को सुख-समृद्धि प्राप्‍त होती है। वह राजाओं जैसा जीवन व्‍यतीत करता है।

पढ़ें मेष राशि का वा‍र्षिक राशिफल

वृष

इस राशि के लग्न में शुक्र या शनि नौवें या दसवें स्थान पर बैठे हो तो यह जातक की कुंडली में राजयोग का निर्माण कर देते हैं। कुंडली में राजयोग बनने पर जातक सभी सुख-सुविधाएं और ऐशो-आराम प्राप्‍त करता है।

पढ़ें वृषभ राशि का वा‍र्षिक राशिफल

Daily Horoscope

मिथुन

कुंडली में इस लग्‍न में नौवें या दसवें घर में बुध या शनि एकसाथ हों तो जातक को जीवन में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती।

पढ़ें मिथुन राशि का वा‍र्षिक राशिफल

कर्क

इस लग्न में भाग्य या कर्म के स्थान पर चंद्रमा व बृहस्पति की उपस्थिति में केंद्र-त्रिकोण राजयोग बनता है। यह जातक जीवन में काफी लोकप्रियता हासिल करते हैं।

पढ़ें कर्क राशि का वा‍र्षिक राशिफल

सिंह

इस लग्न में दशम और भाग्‍य स्‍थान में सूर्य और मंगल विराजमान हो तो जातक के जीवन में राजयोग बनता है जिसके अंतर्गत यह व्‍यक्‍ति धनवान एवं समृद्ध बनता है।

पढ़ें सिंह राशि का वा‍र्षिक राशिफल

Weekly Horoscope

कन्या

अगर इस लग्न में बुध व शुक्र भाग्य स्थान या दशम भाव में एक साथ बैठे हैं तो जातक समृद्ध होता है एवं दूसरों की मदद करता है।

पढ़ें कन्‍या राशि का वा‍र्षिक राशिफल

तुला

इस राशि के लग्न में नवम या दशम स्‍थान पर शुक्र या बुध का एकसाथ होना जातक को राजयोग का फल देता है।

पढ़ें तुला राशि का वा‍र्षिक राशिफल

वृश्चिक

यदि इस लग्न में सूर्य व मंगल, नौवें या दसवें भाव में एक साथ विराजमान हों तो जातक का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहता है।

पढ़ें वृश्चिक राशि का वा‍र्षिक राशिफल

धनु

यदि इस लग्न में नौंवें या दसवें घर में बृहस्पति व सूर्य युति में बैठ जाएं तो यह राजयोग कारक बन जाता है।

पढ़ें धनु राशि का वा‍र्षिक राशिफल

मकर

भाग्‍य या कर्म भाव में इस लग्न में शनि व बुध की युति होने पर जातक किसी ऊंचे पद पर आसक्‍त होता है।

पढ़ें मकर राशि का वा‍र्षिक राशिफल

कुंभ

यदि इस लग्न में नौवें या दसवें स्थान पर शुक्र व शनि युति में हैं तो जातक को उत्‍तम जीवनसाथी की प्राप्‍ति होती है एवं उसका जीवन राजाओं जैसा होता है।

पढ़ें कुंभ राशि का वा‍र्षिक राशिफल

Monthly Horoscope

मीन

अगर इस लग्न में नौवें या दसवें स्थान पर बृहस्पति व मंगल एकसाथ विराजमान हो जाएं तो यह जातक के लिए राजयोग का निर्माण करते हैं।

पढ़ें मीन राशि का वा‍र्षिक राशिफल

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here