जल्‍दी शादी करना चाहते हैं तो अभी करें ये आसान ज्‍योतिषीय उपाय

कुछ लोगों को अपने जीवन में एकाकीपन बिलकुल पसंद नहीं होता है। उन्‍हें एक जीवनसाथी की तलाश होती है जो उनके अकेलेपन को दूर कर सके। जल्‍दी विवाह करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके काम आ सकते हैं ये ज्‍योतिषीय उपाय।

कई बार लड़का-लड़की की शादी की उम्र हो जाती है और माता-पिता बस अच्‍छा रिश्‍ता ही ढूंढते रह जाते हैं। अगर आपके जीवन में भी विवाह की समस्‍या आ रही है तो आपको ज्‍यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि आपकी इस समस्‍या का समाधान ज्‍योतिष में मौजूद है।

आज हम आपको जल्‍दी शादी होने के कुछ ज्‍योतिषीय उपाय बताएंगें जिनके प्रयोग से आपके विवाह से संबंधित सभी प्रकार की समस्‍याएं और अड़चनें दूर हो जाएंगीं।

Online Puja

विवाह में देरी का कारण

कुंडली में विवाह योग होने के बावजूद बाहरी बाधाओं के कारण विवाह संपन्‍न होने में रुकावटें आती हैं। यदि कुंडली में कोई दोष हो, ग्रह अनुकूल न हो या कुंडली में मांगलिक दोष हो तो उस जातक के विवाह में देरी आती है।

शीघ्र विवाह के उपाय

अगर आप जल्‍दी विवाह करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन गौ माता को दो आटे के पेड़े के ऊपर थोड़ी सी हल्‍दी लगाकर खिलाएं। इसके ऊपर एक डली गुड़ और चने की पीली दाल भी रखें। इस उपाय से आपकी कामना अवश्‍य पूरी हो जाएगी।

गौरी शंकर रुद्राक्ष

जिन लोगों के विवाह में अनावश्‍यक देरी आ रही है या जो शीघ्र विवाह की कामना रखते हैं वे लोग भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद से परिपूर्ण गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करें।

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

अभिमंत्रित गौरी शंकर रुद्राक्ष आप AstroVidhi से भी ऑर्डर कर सकते हैं।

सोमवार के दिन करें ये उपाय

शीघ्र विवाह करना चाहते हैं तो हर सोमवार को 1200 ग्राम चने की दाल के साथ सवा लीटर कच्‍चे दूध का दान करें। इस उपाय को करने से आपके विवाह में आ रही सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगीं।

इसका करें पाठ

जल्‍दी शादी की कामना रखते हैं तो रोज़ दुर्गासप्‍त्‍शती या अर्गलास्‍तोत्रतम् का पाठ करें। मां दुर्गा की कृपा से विवाह के साथ-साथ आपकी अन्‍य परेशानियां भी समाप्‍त हो जाएंगीं।

गुड़ खाएं

जब आप विवाह के लिए कोई लड़का या लड़की देखने जा रहे हैं तो जाते समय गुड़ खाकर घर से निकलें। इस उपाय से शादी के योग शीघ्र बनते हैं।

हिंदू Panchang 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

ये भी है असरकारी उपाय

शीघ्र विवाह की इच्‍छा रखने वाले लोग तांबे का एक चौकोर टुकड़ा जमीन में दबा दें। ऐसा करने से सूर्य की बाधा दूर होती है और आपको अपने काम में सफलता मिलती है।

शनि को करें प्रसन्‍न

हर शनिवार को भगवान शिव पर काले तिल चढ़ाएं। इससे शनि की बाधा दूर होती है और शीघ्र विवाह के मार्ग खुलते हैं। जीवन में सुखी रहने के लिए शनि देव को प्रसन्‍न करना बहुत आवश्‍यक है। शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए अपने घर में शनि यंत्र की स्‍थापना भी कर सकते हैं।

Monthly Horoscope

मंगल दोष

अगर कुंडली में मंगल दोष के कारण विवाह में विलंब हो रहा है तो चांदी का एक चौकोर टुकड़ा हमेशा अपने पास रखें। विवाह शीघ्र होगा।

अगर आपके विवाह में अनावश्‍यक विलंब हो रहा है या किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आप हमसे संपर्क करें। हमारे अनुभवी ज्‍योतिषाचार्य आपकी समस्‍या का हल अवश्‍य बताएंगें।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here