जन्मकुंडली

जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति विशेष महत्व रखती है। कुंडली में किसी भी ग्रह की नीच, अशुभ एवं विपरीत स्थिति व्यक्ति के जीवन में अनेक कष्टों का कारण बनती है। ग्रहों के अशुभ फल के निवारण के उपाय आजमा सकते हैं। इन उपायों के फलस्वरूप ग्रहों का बुरा प्रभाव कम होता है। जानिए किस ग्रह के लिए क्या उपाय है उचित -:
हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
सूर्य -:
सूर्य की नीच स्थिति में होने पर आपको हर कार्य में असफलता का सामना करना पड़ता है। इस ग्रह के निवारण हेतु पिता की सेवा और उन्हें सम्मान देना चाहिए। सूर्यदेव को नियमित जल चढ़ाएं और विष्णु भगवान की पूजा करें। बहते पानी में गेहूं और बाजरा प्रभावित करने और घर से निकलते वक्त मुंह मीठा करने से सूर्य का प्रभाव सकारात्मक होता है।
जानें सूर्य को शांत करने का सबसे उत्तम उपाय
चंद्रमा -:
यह ग्रह आपकी माता के जीवन एवं स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। चंद्रमा की शुभ स्थिति में जीवन में मानसिक शांति होती है और और घर में प्रेम बना रहता है। जीवन में इसकी विपरीत परिस्थिति होने का कारण चंद्रमा की कमजोर स्थिति हो सकती है। चंद्रमा के शुभ फल हेतु मां, दादी की सेवा और सम्मान करें एवं बुजुर्ग और विधवा औरतों की सहायता करें। घर में गंगाजल जरूर रखें। मंदिर में दूध और चावल का दान करते रहें और चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
जानें चंद्रमा को शांत करने का सबसे उत्तम उपाय
मंगल -:
हनुमान जी की आराधना करें और मंगलवार के दिन मीठा प्रसाद बांटें। भाइयों एवं मित्रों से मधुर संबंध बनाकर रखें। घर में सौंफ, शहद, छुआरे न रखें और गुड़ की मीठी रोटी या तंदुरी रोटी कुत्ते को खिलाने से लाभ होता है। इन जातकों का दक्षिणमुखी मकान में रहना अशुभ होता है।
जानें मंगल को शांत करने का सबसे उत्तम उपाय
हिंदू Panchang 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
बुध -:
इस ग्रह के अशुभ प्रभाव होने पर भगवान की मूर्ति के स्थान पर उनकी तस्वीर की पूजा करें। घर में पक्षियों को न पालें। छोटी कन्याओं के पूजन से बुध ग्रह को मजबूती मिलती है। मांस-मदिरा से दूर रहें। बहन, बुआ और बेटी का सम्मान करना चाहिए।
जानें बुध को शांत करने का सबसे उत्तम उपाय
बृहस्पति -:
इस ग्रह की अशुभ स्थिति के कारण शिक्षा में रूकावट आती है एवं बुजुर्गों का प्यार नहीं मिलता। बृहस्पति का सकारात्मक प्रभाव पाने के लिए बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें। पीपल के पेड़ की सेवा करने और मंदिर में चने की दाल रखने से गुरू मजबूत होता है। गले में सोने की चेन पहनें और दान पुण्य करें।
जानें बृहस्पति को शांत करने का सबसे उत्तम उपाय
शुक्र -:
कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर मां लक्ष्मी की पूजा करें। पत्नी का सम्मान करें और उसे सौंदर्य प्रसाधन भेंट करें। इस ग्रह की शांति के लिए जातक को सुबह जल्दी उठना चाहिए एवं साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। काले और नीले रंग के वस्त्रों से दूर रहें। गाय की सेवा करने से पुण्य मिलेगा।
जानें शुक्र को शांत करने का सबसे उत्तम उपाय
शनि -:
कुंडली में शनि ग्रह का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। इसके शुभ फल हेतु चमड़े की वस्तुओं, तवा, चिमटे आदि का दान करना चाहिए एवं किसी पात्र में तेल लेकर उसमें अपनी परछाई देखें और उसे दान करें। कोयला दान करना भी अच्छा होगा।
जानें शनि को शांत करने का सबसे उत्तम उपाय
राहु -:
राहु का अच्छा प्रभाव न मिले तो घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अपने वजन के बराबर कच्चा कोयला बहते हुए जल में प्रवाहित करने से राहु पुष्ट होता है। जंग गले लोहे, तेजाब व नीली चीजों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
जानें राहु को शांत करने का सबसे उत्तम उपाय
केतु -:
केतु के मंगल प्रभाव के लिए मंदिर में काला-सफेद कंबल दान करें। गले में सोन की चीज पहनें और कुत्ता पालें या फिर उसकी सेवा करें। केसर का टीका लगाएं।
जानें केतु को शांत करने का सबसे उत्तम उपाय
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










