नए घर में प्रवेश करते समय ध्‍यान रखें ये बातें वरना होगा अमंगल

ग्रह प्रवेश

ग्रह प्रवेश अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण होता है। जब हम नए घर में प्रवेश करते हैं तो मन में कई नई आशाएं और सपने होते हैं। नए घर में प्रवेश आप और आपके परिवार के लिए मंगलकारी हो और ये आपके लिए अनेक खुशियों की सौगात लेकर आए इसके लिए जरूरी है कि आप शास्‍त्रों में उल्लिखित कुछ बातों का ध्‍यान रखें। नए घर में प्रवेश करते समय इन बातों का खास ख्‍याल रखें -:

शुभ मुहूर्त

– गह प्रवेश की तिथि, दिन, वार और नक्षत्र को ध्‍यान में रखकर ही ग्रह प्रवेश का कार्य संपन्‍न करें। ग्रह प्रवेश में शुभ मुहूर्त का अत्‍यंत महत्‍व होता है।

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

Daily Horoscope

महीना

– माघ का महीना, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ माह को गृह प्रवेश के लिए सबसे सही समय बताया गया है। आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, पौष ग्रह प्रवेश के लिए शुभ नहीं माने गए हैं।

मांगलिक वस्तुएं

– ग्रह प्रवेश की पूजा में कलश, नारियल, शुद्ध जल, कुमकुम, चावल, अबीर, गुलाल, धूपबत्ती, पांच शुभ मांगलिक वस्तुएं, आम या अशोक के पत्ते, पीली हल्दी, गुड़, चावल, दूध इत्‍यादि जरूर होने चाहिए।

हिंदू Panchang 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

Weekly Horoscope

मंगल कलश

–  मंगल कलश के साथ नए घर में प्रवेश करना चाहिए। घर को बंदनवार, रंगोली, फूलों से सजाना चाहिए। मंगल कलश में शुद्ध जल भरकर उसमें आम या अशोक के आठ पत्तों के बीच नारियल रखें।

– रसोईघर की पूजा अवश्‍य करें। चूल्‍हे, पानी रखने के स्‍थान में धूप-दीप अवश्‍य दें।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here