Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
Astrovidhi App Astrovidhi APP Download
 
5 मुखी रूद्राक्ष

5 मुखी रूद्राक्ष

पांच मुखी रुद्राक्ष कालाग्‍नि के रूप में संसार में स्‍थापित है। इस पंच मुखी रुद्राक्ष पर पंच देवों की कृपा बरसती है जिस कारण यह पंच तत्‍वों से निर्मित दोषों का नाश करता है। 

5 मुखी (पंचमुखी) रुद्राक्ष कालाग्नि रुद्र का स्वरूप है और इसका स्वामी ग्रह बृहस्पति है। यह सबसे अधिक पहना जाने वाला रुद्राक्ष है, जो लगभग सभी के लिए उपयुक्त है। इसे मानसिक शांति, बुद्धि और रोज़ाना जाप के लिए धारण किया जाता है। पूरी जानकारी

डिलीवरी: 5-8 दिनों में डिलीवरी
मुफ़्त शिपिंग: पूरे भारत में
फ़ोन पर ख़रीदें: +91 82852 82851

विवरण

आकार एवं उत्‍पत्ति :गोलाकार नेपाली रूद्राक्ष
वजन (ग्राम) :~1.8-2.6
माप :~15
सर्टिफिकेशन:Astrovidhi
रंग:गहरा भूरा

पांच मुखी रुद्राक्ष कालाग्‍नि के रूप में संसार में स्‍थापित है। इस पंच मुखी रुद्राक्ष पर पंच देवों की कृपा बरसती है जिस कारण यह पंच तत्‍वों से निर्मित दोषों का नाश करता है। 

एकमात्र यही ऐसा रुद्राक्ष है जिस पर भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु, भगवान गणेश, सूर्य भगवान व शक्ति की प्रतीक माँ भगवती की असीम कृपा होती है।

इसे धारण करने से जातक भगवान शिव के गुणों को प्राप्‍त कर सकता है। पांच मुखी रुद्राक्ष के देवता बृहस्‍पति देव हैं।

 पांच मुखी रुद्राक्ष के लाभ

  • पांच मुखी रुद्राक्ष मानसिक शांति प्रदान कर मन के रोगों को दूर करता है।
  • बढ़ती उम्र के साथ यदि आपकी सुख-समृद्धि घट रही है या आपके द्वारा अर्जित किए गए ज्ञान में कमी आ रही है तो आकपो पंच मुखी रुद्राक्ष की माला धारण करने से लाभ होगा।
  • बृहस्‍पति देव से संबधित होने के कारण पांच मुखी रुद्राक्ष माला धारण करने से आपको बृहस्‍पति की कृपा तो मिलती ही है साथ ही उनसे संबंधित दोष भी समाप्‍त हो जाते हैं।
  • गृहस्‍थ जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

हमसे क्‍यों लें

पांच मुखी रुद्राक्ष को हमारे पंडितजी द्वारा अभिमंत्रित कर के आपके पास भेजा जाएगा जिससे आपको शीघ्र अति शीघ्र इसका पूर्ण लाभ मिल सके।

5 मुखी रुद्राक्ष – मुख्य जानकारी

स्वामी ग्रहबृहस्पति (गुरु)
देवताकालाग्नि रुद्र
राशिधनु, मीन
बीज मंत्रॐ ह्रीं नमः
धारण करने का दिनसोमवार
कीमत₹900

5 मुखी रुद्राक्ष के लाभ

  • मन को शांत करता है और बुद्धि व विचारों में स्पष्टता लाता है।
  • कुंडली में बृहस्पति (गुरु) के प्रभाव को संतुलित करता है।
  • रोज़ाना मंत्र जाप और ध्यान के लिए उत्तम।
  • नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करता है।

5 मुखी रुद्राक्ष किसे पहनना चाहिए?

  • जो पहली बार रुद्राक्ष पहन रहे हों; यह हर उम्र के लिए उपयुक्त है।
  • जिनकी कुंडली में गुरु कमजोर या पीड़ित हो।
  • धनु और मीन राशि वाले।

5 मुखी रुद्राक्ष कैसे धारण करें?

  1. सोमवार की सुबह स्नान के बाद रुद्राक्ष को गंगाजल या कच्चे दूध से शुद्ध करें।
  2. इसे भगवान शिव के सामने रखकर धूप-दीप से पूजा करें।
  3. "ॐ ह्रीं नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।
  4. लाल या पीले धागे, चाँदी या सोने में इस तरह पहनें कि रुद्राक्ष त्वचा को छूता रहे।
  5. नियमित रूप से मंत्र जाप करते रहें और रुद्राक्ष को साफ़ रखें।

5 मुखी रुद्राक्ष – सामान्य प्रश्न

5 मुखी रुद्राक्ष कौन पहन सकता है?

महिलाएँ और बच्चे सहित लगभग सभी इसे पहन सकते हैं। शुरुआत करने वालों के लिए यह सबसे अधिक सुझाया जाने वाला रुद्राक्ष है।

असली 5 मुखी रुद्राक्ष की कीमत कितनी है?

AstroVidhi पर असली और अभिमंत्रित 5 मुखी रुद्राक्ष की कीमत ₹900 है, जो सर्टिफिकेट के साथ भेजा जाता है।

क्या 5 मुखी रुद्राक्ष गुरु ग्रह के लिए अच्छा है?

हाँ, इसका स्वामी बृहस्पति है और गुरु को मजबूत करने व उसके अशुभ प्रभाव कम करने के लिए इसे पहना जाता है।

5 मुखी रुद्राक्ष का मंत्र क्या है?

सोमवार को "ॐ ह्रीं नमः" मंत्र का 108 बार जाप करके इसे धारण करें।

यहाँ दी गई जानकारी शास्त्रों और परंपरागत मान्यताओं पर आधारित है; परिणाम व्यक्ति के अनुसार अलग हो सकते हैं। अपनी कुंडली के अनुसार सही उपाय चुनने के लिए हमारे ज्योतिषी से सलाह लें।

 

Reviews

Based on 0 reviews

Write a review
 
DMCA.com Protection Status