जानिए राशि के अनुसार क्या है आपकी सबसे बड़ी कमज़ोरी

 मेष राशि 

मेष राशि के लोग गलत को गलत और सही को सही कहने में डरते नहीं हैं। ये किसी भी हाल में अन्‍याय होते नहीं देख सकते। मेष राशि के लोग एक बार जो काम कर लें फिर उसको लेकर पछताते नही हैं। ये लोग ज्‍यादातर सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं।

पढ़ें मेष राशि का वा‍र्षिक राशिफल

वृषभ राशि 

 

वृषभ राशि के लोग हठी और व्‍यवहार से सख्‍त होते हैं। ये अपनी सोच और अपनी राय पर अड़े रहते हैं फिर चाहे परिणाम कुछ भी हो। इन्‍हें अपना कंफर्ट सबसे प्‍यारा होता है।

पढ़ें वृषभ राशि का वा‍र्षिक राशिफल

Online Puja

मिथुन राशि 

 

मिथुन रा‍शि के लोग समय की कीमत से अनजान होते हैं और इस वजह से बहुत बड़ी मुश्किल में फंस जाते हैं। ये लंबे समय तक एक काम, एक जगह और एक जीवनसाथी के साथ्‍ज्ञ नहीं रह पाते हैं।

पढ़ें मिथुन राशि का वा‍र्षिक राशिफल

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

कर्क राशि 

 

कर्क राशि के लोग बहुत ज्‍यादा संवेदनशील होते हैं साथ ही इनमें निराशा भी भरी होती है। इनके मन में एक अजीब सा डर बैठा रहता है। लेकिन बाहर से ये खुद काफी मजबूत दिखाते हैं। इनका मूड आपकी समझ ये बाहर होता है। कर्क राशि के लोग बिना बात के लड़ने-झगड़ने लगते हैं।

पढ़ें कर्क राशि का वा‍र्षिक राशिफल

Daily Horoscope

सिंह राशि 

 

सिंह राशि के लोग पैसे की बरबादी में सबसे आगे रहते हैं। ये अपनी सेविंग पर बिलकुल ध्‍यान नहीं देते। सिंह राशि के व्‍यक्‍ति रिलेशनशिप में अपने पार्टनर को बिलकुल भी स्‍पेस नहीं देते।

पढ़ें सिंह राशि का वा‍र्षिक राशिफल

कन्या राशि 

 

कन्‍या राशि के लोगों को अपने अंदर कोई कमी नज़र नहीं आती और यही उनकी सबसे बड़ी कमी होती है। ये अपनी आलोचना सुनना बिलकुल पसंद नहीं करते। कन्‍या राशि के लो चुप रहना पसंद करते हैं। इनके दिल की बात जानना बहुत मुश्किल होता है।

पढ़ें कन्‍या राशि का वा‍र्षिक राशिफल

तुला राशि 

 

तुला राशि के लोग आलसी स्‍वभाव के होते हैं। काम करने से पहले ये प्‍लान तो बनाते हैं लेकिन काम पूरा नहीं करते। इस राशि के व्‍यक्‍ति सही समय पर सही निर्णय लेने में असक्षम होते हैं।

पढ़ें तुला राशि का वा‍र्षिक राशिफल

Monthly Horoscope

वृश्चिक राशि 

 

वृश्चिक राशि के लोग न तो किसी को भूलते हैं और नही किसी को बहुत जल्‍दी माफ करते हैं। अपने साथ बुरा करने वालों से ये बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। वृश्चिक राशि के लोग सच बोलना और सुनना पसंद करते हैं।

पढ़ें वृश्चिक राशि का वा‍र्षिक राशिफल

धनु राशि 

 

धनु राशि के लोगों को जुआ खेलना बहुत पसंद होता है फिर वो चाहे रिश्‍तों का जुआ हो या पैसों का। ये नुकसान की चिंता नहीं करते।

पढ़ें धनु राशि का वा‍र्षिक राशिफल

मकर राशि 

 

मकर राशि वाले लोगों को उनके बारे में दुनिया की सोच से कोई फर्क नहीं पड़ता। इन्‍हें खुद की तारीफ सुनना पसंद होता है। अपनी आलोचना करने वाले लोगों से दूर ही रहते हैं।

पढ़ें मकर राशि का वा‍र्षिक राशिफल

कुम्भ राशि 

 

कुंभ राशि के लोग लंबे समय तक किसी एक रिश्‍ते में बंध कर नहीं रह सकते। ये अपने प्‍यार और रिश्‍ते के प्रति सम‍र्पण की भावना नहीं रखते हैं।

पढ़ें कुंभ राशि का वा‍र्षिक राशिफल

Weekly Horoscope

मीन राशि 

 

मीन राशि के लोग अपनी प्रॉब्लम को सुलझाने की बजाय उससे भागने लगते हैं। अगर इन्‍हें झूठी दुनिया पसंद है तो ये उसी में रहते हैं और उससे बाहर निकलना पसंद नहीं करते। इन्‍हें सच जानने से कोई मतलब नहीं होता है।

पढ़ें मीन राशि का वा‍र्षिक राशिफल

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here