शुक्र का अशुभ प्रभाव बना सकता है गरीब, जानें इसके कुंडली के 12 भावोंं में फल

शुक्र प्रेम का कारक है। इस ग्रह की कृपा से भोग-विलास और समृद्धि का सुख प्राप्‍त होता है। अगर ये ग्रह कुंडली में शुभ स्‍थान में बैठा हो जो वह जातक अमीर, समृद्ध और सुखी रहता है किंतु अगर शुक्र अशुभ स्‍थान में बैठा है तो ये जातक के जीवन में सुख-साधनों की कमी बन जाता है।

आइए जानते हैं कि कुंडली के 12 भावों में शुक्र कैसा प्रभाव देता है और कब इसकी वजह से धन और प्रेम दोनों की कमी हो जाती है।

Online Puja

शुक्र का लग्न से गोचर फल

इस समय में आपके मन में प्रेम, रोमांस, संगीत आदि की इच्छा अधिक होती है । आप  अपनी दिखावट और सज्जा पर अधिक ध्यान देते हैं । आप इस समय काफी शिथिल रुख अपना सकते हैं और लोगों की हाँ में हाँ मिला सकते हैं । आपका रुख काफी मिलनसार हो सकता है ।

शुक्र का धन भाव से गोचर फल

इस भाव में शुक्र के आने पर आपके मन में महँगी चीज़ों को लेने की इच्छा बलवती होती है । आप बढ़िया भोजन की इच्छा करते हैं और मीठे का अधिक सेवन भी कर सकते हैं । आप महँगी मदिरा का उपभोग भी कर सकते हैं । प्रेम संबंधों में गर्माहट बढ़ती है और आपकी बातें काफी मधुर रहती हैं । आपको अपने इष्ट लोग ही अधिक पसंद आते हैं बजाये किसी नए सम्बन्ध के ।

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

शुक्र का तृतीय भाव से गोचर फल

इस समय आप विचारों के आदान प्रदान में काफी रूचि दिखाते हैं । आपका रुख काफी हंसमुख रहता है । आप काफी मित्रवत रहते हैं ।  आपमें हास्य व्यंग्य की काफी इच्छा रहती है । आपकी कटाक्ष की क्षमता भी बेहतर होती है ।  बीच बचाव करने में आपको सफलता मिलती है । वाद विवाद समाप्त करने  की आप सफल कोशिश करते हैं । आपके भाई बहिन आपके  पास  आ सकते हैं या फिर आप उनके पास जा सकते हैं ।

आपकी गरीबी का कारण हो सकता है शुक्र, करें ये उपाय

Weekly Horoscope

शुक्र का चतुर्थ भाव से गोचर फल

आपको घर परिवार अधिक भाता है । आप काफी भावुक हो सकते हैं  और अतीत में खो सकते हैं । घर की साज सज्जा पर आपका अधिक ध्यान रह सकता है । निजी  में आपको विशेष रूप से अधिक भावनात्मकता की आवश्यकता होती है । अगर आपके सम्बन्ध खराब चल रहे हैं तो आप उनको ठीक  करने का बहुत प्रयास करते हैं । सामान्य बातें  आपको अधिक सुख देती हैं ।

Wear Energized Rudraksha to live healthy and wealthy

शुक्र का पंचम भाव से गोचर फल

इस समय आपका रोमांस पूरा निखर कर उभरता है । आप काफी विनोदी रहते हैं । खूबसूरती पर आपकी नज़र अधिक  रहती है । बच्चों के साथ भी आपका व्यवहार काफी अच्छा रहता है ।  गीत संगीत फिल्मों  में आपकी रूचि अधिक होती है । आपका व्यक्तित्व अधिक आकर्षक रहता है । इस समय आप उग्र न होकर मृदु रहते हैं । आपको अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन कब कहाँ करना है यह पूर्भास रहता है ।

शुक्र का छठे भाव से गोचर

आपके कार्य क्षेत्र में कोई आपको पसंद  आ सकता है । सहकर्मियों से आपकी ट्यूनिंग  बेहतर होती है । ऑफिस में आपकी बातों को अधिक पसंद  करा जाता है ।  आपमें कुछ आलस  भी घर कर सकता है । आप अपने सहकर्मियों की मदद को तत्पर रहते हैं । भौतिक इच्छा भावना से बली बनी रहती है । टीम वर्क में आपका सहयोग काफी अच्छा रहता है ।

Generate Janam Kundali Free

शुक्र का सप्तम भाव से गोचर फल

शुक्र का सप्तम भाव में आना जातक  की कामुकता को बढ़ाता है।  आपकी अपने साथी में तो रूचि बढ़ती ही है साथ ही अन्य जगहों पर भी आपका ध्यान जा सकता है । आप अधिक पर्सनल होने की कोशिश करते हैं । आप एक रिश्ते में बंधने के लिए अधिक लालायित रहते हैं भले ही बाद में आप उसे छोड़ दें । इस समय आप बहुत ही नरम रहते हैं और शांति अधिक पसंद करते हैं । वाद विवाद से दूर रहना ही आपको अधिक सही लगता है ।

Semi Precious Gemstones

शुक्र का अष्टम भाव में गोचर फल

इस समय में आपको कुछ धन लाभ होने की सम्भावना रहती है । आपको आपके साथी के द्वारा लाभ हो सकता है । आपके सम्बंध अधिक गहरे होते हैं । इस समय बने हुए नए सम्बन्ध काफी लंबे समय तक चल सकते हैं । आप अपने व्यक्तिगत और व्यापारिक सम्बन्धों में चल रही खामियों को दूर कर सकते हैं । इस समय आपको बहुत भावनात्मक और शारीरिक आकांक्षा बनी रहती है ।

आपकी गरीबी का कारण हो सकता है शुक्र, करें ये उपाय

शुक्र का नवम में गोचर फल

आपके मन में कहीं दूर जाने  का विचार आता है । रोज़मर्रा के जीवन से आप बोर होते हैं । नए लोगों से मिलने जुड़ने  । विदेश यात्रा की प्रबल इच्छा होती है । प्रेम संबंधों में आपको ऐसा जातक भी पसंद आ सकता है जिसे आप  करते हैं और जिसका सांस्कृतिक परिवेश आपसे एकदम अलग हो । लोगों से मिलने और उनके बीच में काम करने की प्रवृत्ति प्रबल  रहती है । यात्राओं में आपकी महिलाओं और विदेशी सहयात्रियों से बढ़िया बनती है ।

शुक्र का दशम भाव में गोचर फल

इस समय आपका काम काज बहुत अच्छा रहता है । कार्यस्थल पर आपकी बात अधिक गर्मजोशी से सुनी जाती है और आप अधिक लोकप्रिय होते हैं । इस समय आपको अपने वरिष्ठों से काम निकलवाने में आसानी रहती है क्योंकि आपकी बात में अधिक वजन रहता है । सौदे करने अथवा बीच बचाव करने में आपको काफी सफलता मिलती है ।  लोगों से अपना काम निकलवाने में आपको सफलता मिलती रहती है ।  आपको अपने जीवन साथी से भी लाभ होने के योग रहते हैं ।

Generate Janam Kundali Free

शुक्र का लाभ स्थान में गोचर

आपके विपरीत लिंग के दोस्तों में वृद्धि होती है और आप अधिक लोकप्रिय होते हैं । आपकी पूछ बढ़ जाती है । आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से भी इस समय में मिल सकते हैं।  आप अपने समय को साझा  करते हैं और आपको यह अच्छा लगता है। आप लोगों के साथ आनंद लेना पसंद करते हैं अकेले नहीं। आप अगर किसी समूह संस्था आदि के सदस्य हैं तो उनमें आपकी गतिविधि गतिविधि अधिक होती है।

शुक्र का द्वादश भाव में गोचर फल

इस समय आपको कामुकता अधिक परेशान करती है । आपको दूसरों  की बातों में अधिक रूचि होने लगती है ।   कुछ लोगों  के लिए यह समय रिश्तों की समाप्ति का समय भी हो जाता है । आपके कुछ ऐसे सम्बंध बन  सकते हैं जिनको आप गुप्त रखने में ही अधिक रूचि रखते हैं । इस समय आपकी शर्म आपको परेशान  कर सकती है।

Monthly Horoscope

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

4.5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here