वैसे तो अपने प्यार और दिल की बात का इज़हार करने के लिए हर दिन ही अच्दा होता है लेकिन वैलेंटाइन डे का दिन प्यार करने वाले लोगों के लिए कुछ खास होता है। पश्चिमी देशों के इस त्योहार ने भारत में भी अपनी पकड़ मज़बूत बना ली है। आज भारत के कई हिस्सों में प्यार का ये त्योहार मनाया जाता है।
कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपना सच्चा प्यार या जीवनसाथी नहीं मिल पाता है या फिर वो किसी को पसंद करते हैं लेकिन उससे अपने दिन की बात कहने में कतराते हैं। आपकी इस मुश्किल का हल ज्योतिषशास्त्र के उपायों में छिपा है।
आज हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय जिन्हें करने के बाद आपका खोया हुआ प्यार वापिस लौटकर आ जाएगा और अगर आप किसी के साथ रिलेशन में हैं और नहीं चाहते कि उनसे आपका ब्रेकअप हो तो भी आप ये उपाय जरूर करें।
वैलेंटाइन डे पर खोया प्यार पाएं वापिस
खोया प्यार वापिस पाना चाहते हैं तो आप शुक्रवार के दिन से शुरुआत करके ‘ॐ क्लीं कृष्णाय नमः’ मंत्र का जाप 551 बार करें। पान के 7 पत्ते लें और लगातार इस मंत्र का जाप करते हुए सिंदूर और पानी इन पत्तों पर छिड़कें। इस मंत्र को अगले सात दिनों तक इन सात पान के पत्तों के ऊपर पढ़ें। अगले शुक्रवार को थोड़ा-सा सिंदूर लेकर पानी में मिला दें। अब जिस व्यक्ति का प्यार आप वापिस पाना चाहते हैं उसका नाम उस सिंदूर से एक पान के पत्ते पर लिखें। इसके पश्चात् उस पान के पत्ते को अपने सिर से घड़ी की दिशा में 21 बार घुमाकर कहीं दूर फेंक दें। यह प्रयोग लगातार सात दिन तक करना है और आठवें दिन उस व्यक्ति के पास जाएं जिससे आप प्यार करते हैं। उससे मिलकर आपको अपने टोटके का असर जरूर पता चल जाएगा। असर वैसा ही होगा जैसा आप चाहते हैं।
हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
पति का प्यार पाने के लिए
यदि पति की रुचि पत्नी में कम हो गई है तो भोजन करते समय पत्नी अपनी थाली से थोड़ा भोजन बिना बताए पति की थाली में रख दे। ये उपाय आपको रोज़ करना है। इसके बाद से आपके पति की रुचि आपमें बढ़ने लगेगी।
वैलेंटाइन डे पर शुक्र को करें प्रसन्न
प्रेम के देवता शुक्र को प्रसन्न करने के लिए ‘ओम द्राँ द्रीँ द्रौँ स: शुक्राय’ नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से अवश्य ही आपके प्रेम संबंध और लव लाइफ की सारी मुश्किलें दूर होंगीं।
शुक्र का प्रेम रत्न करें धारण
कैसा दें गिफ्ट
वैलेंटाइन डे के दिन अपने पार्टनर या साथी को गिफ्ट में कोई भी काले रंग की चीज़ या कपड़े न दें। काला रंग अशुभ माना जाता है। इस रंग का गिफ्ट देने से आपके प्यार में खटास आ सकती है।
प्रेम विवाह की रुकावटें कर दूर
अगर आप चाहते है आपका रिश्ता हमेशा बना रहे तो आज के दिन भगवान शिव का शहद से रुद्राभिषेक करें। वहीं प्रेम विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए ओपल या हीरा रत्न धारण करें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










