नागदोष परिहार पूजा के लिए प्रसिद्ध हैं भारत के ये मंदिर

नाग दोष

ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार राहु ग्रह का संबंध नाग से है। राहु के प्रभाव से उत्‍पन्‍न होने वाले दुर्योगों को ही नाग दोष कहा जाता है। जब कुंडली में राहु और केतु पहले घर में, चन्द्रमा के साथ या शुक्र के साथ विराजमान हों तो ऐसी स्थिति में नाग दोष बनता है।

प्रभाव

नाग दोष होने पर जातक को कोई पुराना एवं यौन संचारित रोग होता है। इन्‍हें अपने प्रयासों में सफलता प्राप्‍त नहीं होती। नाग दोष का अत्‍यंत भयंकर प्रभाव है कि इसके कारण महिलाओं को संतान उत्‍पत्ति में अत्‍यधिक परेशानी आती है। व्‍यक्‍ति की गंभीर दुर्घटना संभव है। इन्‍हें जल्‍दी-जल्‍दी अस्‍पताल के चक्‍कर लगाने पड़ते हैं एवं इनकी आकस्‍मिक मृत्‍यु भी संभव है। इन जातकों को उच्‍च रक्‍तचाप और त्‍वचा रोग की समस्‍या रहती है।

Online Puja

नाग दोष की पूजा करने के लिए भारत में कई धार्मिक स्‍थल प्रसिद्ध हैं। आज हम आपको बताते हैं कि भारत में किन स्‍थानों पर आप नाग दोष परिहार पूजा करवा सकते हैं।

कुक्‍के सुब्रमन्‍या स्‍वामी मंदिर

कर्नाटक का कुक्‍के सुब्रमन्‍या स्‍वामी मंदिर में सर्प संस्‍कारा और अश्‍लेषा नाग बलि पूजा संपन्‍न की जाती है। यहां सर्पसंस्‍कार पूजा का शुल्‍क 2500 रुपए है और अश्‍लेषा बलि पूजा का शुल्‍क 400 रुपए है। नाग दोष पूजा के लिए ये मंदिर काफी प्रसिद्ध है।

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

श्रीकालाहस्‍ती

आंध्र प्रदेश के कालाहस्‍ती मंदिर में भी नाग दोष निवारण पूजा की जाती है। यहां हर 6 महीने में कालसर्प दोष के निवारण हेतु एक बार राहु केतु पूजा का आयोजन किया जाता है। कालसर्प दोष से मुक्‍ति पाने के लिए भी कालाहस्‍ती मंदिर में पूजा अर्चना करना अच्‍छा रहता है।

हिंदू Panchang 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

त्र्यंब्‍केश्‍वर मंदिर

महाराष्‍ट्र का त्र्यंब्‍केश्‍वर मंदिर नागबलि पूजा के लिए प्रसिद्ध है। यहां दो प्रकार की पूजा संपन्‍न की जाती है। एक नारायण नागबलि पूजा और दूसरी नाग बलि पूजा।

Semi Precious Gemstones

अन्‍य प्रसिद्ध मंदिर

इस के अलावा नाग दोष की पूजा तमिलनाडु के रामेश्‍वरम् और तिरुंगेश्‍वरम्,  नागाभरण्‍म्, कर्नाटक के घाटी सुब्रमण्‍या स्‍वामी मंदि, केरल का मन्‍नरसला मंदिर, आंध्र प्रदेश का मोपिदेवी मंदिर और पेदाकाकानि, भैरव कोना और सर्पवरम् में संपन्‍न की जाती है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here