मेष
साल के पहले महीने जनवरी में मेष राशि वाले लोग अपने करियर और काम को लेकर काफी उत्साहित रहने वाले हैं। इस महीने आपको अपने पारिवारिक मामलों से ज्यादा करियर पर ध्यान देना है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। 12 जनवरी 2017 तक बुध का वक्री होना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। महीने के शुरुआती पंद्रह दिनों में कोई भी आर्थिक निर्णय न लें। नौकरी में आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी। बिजनेस में ग्रोथ होगी। ऑफिस में ही किसी से आपको प्यार हो सकता है। इस माह आपकी सेहत थोड़ी खराब रह सकती है इसलिए संभलकर रहें।
वृषभ
इस महीने आपको अपने करियर में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन में आने वाली चुनौतियों के लिए आप पूरी तरह से तैयार रहने वाले हैं। अपने लक्ष्य को पाने के लिए अपने सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल करें। इस समय बिलकुल भी अहंकार और स्वार्थी न बनें। नौकरी में आपकी बदलाव आने की संभावना है। वहीं नौकरी ढूंड रहे जातकों को जनवरी के आखिर में सफलता मिल सकती है। महीने के मध्य तक किसी भी आर्थिक निर्णय या निवेश को टाल दें। लव लाइफ में प्यार से ज्यादा सेक्स आप पर हावी रहने वाला है। सेहत के मामले में आप एकदम फिट एंड फाइन रहने वाले हैं।
जानें अपने आने वाले साल का भविष्य
हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
मिथुन
इस महीने आपको अपने पारिवारिक मामलों से ज्यादा करियर पर ध्यान देना है। करियर पर फोकस करना आपके लिए अच्छा साबित होगा। अपने लक्ष्य को हासिल करने में आप कई प्रयास करेंगें जिनमें आपको थोड़ी ही सही लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कर्ज लिया हुआ है तो यह उसे चुकाने के लिए सही समय है। सिंगल लोगों को इस महीने अपना लव पार्टनर मिल सकता है। इस महीने आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगें। सेहत को लेकर कोई गंभीर परेशानी नहीं होगी।
अभी लें बिजनेस रिपोर्ट और चमकाएं अपना व्यापार
कर्क
कर्क राशि वाले जातकों को परिस्थिति के अनुसार खुद को ढ़ालना पड़ेगा और यही आपके लिए सही भी होगा। काम में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। बिजनेस करते हैं तो भी आपके पास काफी काम रहने वाला है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए महीने का दूसरा और तीसरा सप्ताह ठीक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। सोशल लाइफ आपकी लव लाइफ में परेशानियां खड़ी कर सकती है। महीने के अंत तक सेहत का पूरा ध्यान रखें वरना किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं।
सिंह
इस महीने सिंह राशि वाले जातक अपने पारिवारिक मामलों पर ज्यादा ध्यान दें। अपने भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में किसी बीमार सदस्य के कारण अशांति का माहौल बन सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इससे आपको अपना लक्ष्य पाने में आसानी होगी। 12 जनवरी तक पैसे से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें तो बेहतर होगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। इस महीने आपकी सेहत काफी बढिया रहने वाली है इसलिए चिंता बिलकुल न करें।
लाल किताब के उपायों से संवारें अपना भविष्य
कन्या
कन्या राशि वाले जातकों को इस समय अपना पूरा ध्यान परिवार पर देने की सलाह दी जाती है। करियर के लिए सामान्य समय है। बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आएंगें। महीने के अंत में आपको अपने बिजनेस या काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी काफी बढिया रहने वाली है। इस महीने सिंगल कन्या राशि वाले जातकों को ऑफिस में ही अपना पार्टनर मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में उथल-पुथल आ सकती है। स्वस्थ रहना है तो नियमित एक्सरसाइज़ करें। संबंधों को लेकर थोड़ा धैर्य से काम लें।
जानें अपने आने वाले साल का भविष्य
तुला
तुला राशि वाले जातक इस महीने अपने सोशल नेटवर्क के ज़रिए अपना लक्ष्य पाने में सफल रहेंगें। करियर के मामले में आप काफी बिज़ी रहने वाले हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कोई लग्जरी आइटम खरीदने पर पैसे खर्च कर सकते हैं। आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। 20 तारीख के बाद सिंगल लोगों की लाइफ में कुछ बेहतर होने की पूरी संभावना है। आपकी लाइफस्टाइल की वजह से आप काफी तनाव में रहने वाले हैं। कुल मिलाकर आपके लिए ये महीना कुछ कर दिखाने और हासिल करने का है।
वृश्चिक
इस महीने वृश्चिक राशि वाले जातकों को शिफ्ट में काम करना पड़ सकता है। बुध के वक्री होने के बाद ही आपको करियर और बिजनेस में सफलता हासिल होगी। महीने के अंतिम दिनों में सेल्स करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को पैसों का फायदा हो सकता है। महीने के तीसरे सप्ताह में अनपेक्षित धन प्राप्त हो सकता है। जनवरी के पहले सप्ताह में सिंगल जातकों को अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। सेहत आपकी उत्तम रहने वाली है।
धनु
इस महीने धनु राशि वाले जातक काफी इमोशनल रहने वाले हैं। घर का अशांत माहौल आपको डिस्टर्ब कर सकता है। परिवार के सदस्य आपस में लड़ेंगें। घर में शांति बनाए रखने के लिए आपको धैर्य से काम लेना है। इस समय आप अपनी योजनाओं पर काम करेंगें तो बेहतर होगा। किसी अन्य की सलाह लेने की जरूरत बिलकुल नहीं है। अपने परिवार को ध्यान में रखकर ही निर्णय लें। दूसरों की सहायता से आर्थिक लाभ हो सकता है। प्यार के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। सेहत आपकी अच्छी रहने वाली है।
मकर
मकर राशि वाले जातकों का इस समय पूरा ध्यान अपने घरेलू मुद्दों पर रहने वाला है। इस समय आप अपने करियर को लेकर कुछ सपने या लक्ष्य बना सकते हैं। आप अपने स्वभाव के विपरीत जाकर संयम खो सकते हैं। इस महीने आपके मन में अंर्तविरोध की स्थिति बनी रहेगी। मकर राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति इस समय काफी अच्छी रहने वाली है। रिलेशन में शांति बनी रहेगी। अपने पार्टनर की देखभाल करें और उन्हें स्पेशल फील करवाएं। हैल्थ आपकी बहुत बढिया रहने वाली है।
कुंभ
इस महीने कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आने वाले हैं। करियर से अपना ध्यान हटाकर फैमिली पर लगाएं। अपने अतीत की गलतियों से सीखकर भविष्य की योजनाएं बनाएं। महीने के शुरुआती पंद्रह दिनों में आपे अपने सारे काम पूरे कर पाएंगें। इस समय आप अपने काम से जुड़े निर्णय सही ले पाएंगें। महीने के अंत तक आपकी रोमांटिक लाइफ में मुश्किलें बनी रहेंगीं। शादीशुदा लोगों का जीवन सुखमय रहने वाला है। व्यायाम से सेहत में सुधार आ सकता है।
मीन
मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। कार्यक्षेत्र में फोकस बढ़ाने की जरूरत है। किसी दूर देश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भेंट वार्ताओं में बेहतर करेंगे। इस समय आपकी तार्किकता और पेशेवरता बढ़ेगी। बड़ों के सान्निध्य को महत्व दें। उन्हें न सिर्फ सुनें बल्कि उनके अनुभव का लाभ उठायें। धैर्य से काम लें। सम्पूर्ण विचार के बाद ही कुछ करें। पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। इस माह असहजताएं स्वतः दूर होंगी। किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। इस महीने आपकी सेहत काफी बढिया रहने वाली है इसलिए चिंता बिलकुल न करें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










