जानें किस बीमारी में कौन-सा रत्‍न पहनना चाहिए

रत्‍नों की शक्‍ति

रत्‍नों में अद्भुत शक्‍ति होती है जो हमारे जीवन को ऊर्जावान और प्रकाशमय बनाए रखते हैं। रत्‍नों से निकलने वाली किरणें और ऊर्जा मनुष्‍य के पूरे शरीर पर अपना सकारात्‍मक प्रभाव डालते हैं। रत्‍नों के कई प्रकार हैं और उसी तरह उनके प्रभाव और गुण भी अलग-अलग हैं। आज हम आपको बताते हैं कि किस रोग से मुक्‍ति पाने हेतु आपको कौन-सा रत्‍न पहनना चाहिए।

माणिक्‍य

माणिक्‍य सिंह राशि का रत्‍न है एवं इस रत्‍न से सूर्य से जुड़े दोष समाप्‍त होते हैं। कुंडली में सूर्य की स्थिति का आंकलन कर माणिक्‍य रत्‍न धारण करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यह सिर, हृदय, पेट और नेत्रों को प्रभावित करता है। यदि किसी व्‍यक्‍ति को ब्लड प्रेशर, पीठ दर्द, कान से जुड़ी या मधुमेह की समस्या हो तो उसे माणिक्‍य रत्‍न धारण करना चाहिए। माणिक्‍य न मिलने की स्थिति में गारनेट या जिरकॉन पहन सकते हैं।

Daily Horoscope

नीलम

नीलम रत्‍न कुंभ और मकर राशि का रत्‍न है। इस रत्‍न के शुभ प्रभाव से दांपत्‍य सुख की प्राप्‍ति होती है। ट्यूमर, जोड़ों के दर्द, घाव में सड़न होना, सांस या अंडकोष से जुड़ी बीमारियों को दूर करने की शक्‍ति रखता है। अच्‍छा नीलम यदि न उपलब्‍ध हो पा रहा हो तो नीलम के स्‍थान पर लीलिया और जामुनिया धारण किया जा सकता है। इसके अलावा जिरकॉन, कटैला, लाजवर्द, नीला तामड़ा, नीला स्‍पाइनेल या पारदर्शी नीला तुरम‍ली पहना जा सकता है।

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

मोती

कर्क राशि का रत्‍न है मोती है जो चंद्र से संबंधित है। यह त्वचा, सांस और मस्तिष्क से जुड़े रोगों को दूर करता है। मोती धारण करने से पाचन तंत्र से जुड़ी सम्स्याएं भी दूर होती हैं। इसके बदले चंद्रकांत मणि या सफेद पुखराज धारण किया जा सकता है।

पुखराज

धनु राशि का रत्‍न पुखराज बृहस्‍पति से संबंधित दोषों को दूर करता है। इससे दांपत्‍य जीवन में सुख का आगमन होता है। पुखराज गर्भाशय और जननांगों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। पुखराज न खरीद पाने और अच्‍छा पुखराज न मिलने की स्थिति में इसके विकल्‍प के रूप में पीला मोती, पीला जिरकॉन या सुनैला पहन सकते हैं।

Weekly Horoscope

गोमेद

राहु का रत्‍न है गोमेद जोकि राहु के कुप्रभाव से आपको बचाता है। कुंडली में राहु के नीच स्‍थान में होने पर गोमेद आपकी इसके प्रकोप से रक्षा करता है। गोमेद रत्‍न मस्तिष्क, श्वास, जननांग, पेट, हृदय तथा तंत्रिकाओं से जुड़ी समस्याओं से रक्षा करता है। यदि आपको गोमेद रत्‍न नहीं मिल पा रहा है तो आप गोमेद के रंग का अकीक भी पहन सकते हैं।

हिंदू Panchang 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

पन्‍ना

कन्‍या राशि का रत्‍न पन्‍ना बुध ग्रह से संबंधित है। पन्‍ना रत्‍न दिमागी विकार, कान और दृष्टि से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसके स्‍थान पर एक्‍वामेरीन, हरे रंग का जिरकॉन, फिरोजा या पेरीडॉट धारण किया जाता है।

हीरा

हीरा, शुक्र ग्रह का रत्‍न है किंतु तुला राशि वाले जातक भी इस रत्‍न को धारण कर सकते हैं। यह रत्‍न शुक्राणुओं की कमी, नशे की आदत या किसी प्रकार के चर्मरोग को दूर करता है। यदि आप यह रत्‍न नहीं खरीद पाते हैं तो इसके स्‍थान पर आप इसका उपरत्‍न ओपल भी पहन सकते हैं।

Daily Horoscope

अभी ऑर्डर करें

अगर आप भी उपरोक्‍त किसी बीमारी से पीडित हैं तो आप ये रत्‍न धारण कर सकते हैं। आप ये रत्‍न Gemsvidhi से भी ऑर्डर कर सकते हैं। आपको बता दें कि Gemsvidhi, Astrovidhi का ही एक अहम हिस्‍सा है एवं इसके रत्‍न उत्तम क्‍वालिटी के होते हैं। हमारे द्वारा भेजे गए रत्‍नों को Energized कर आपके पास भेजा जाएगा। ऑर्डर करने के लिए यहां क्‍लिक करें

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here