अनमोल उपहार
हमारी आंख भगवान के द्वारा दिया गया एक अनमोल उपहार है। दुनिया की वास्तविकता से परिचित करवाने वाली आंखों का अत्यधिक महत्व है। आंखो के बिना सिर्फ अंधकार ही अंधकार है। सूर्य सम्पूर्ण जगत को प्रकाशित करता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को नेत्रों का कारक भी कहा जाता है। सूर्य के अतिरिक्त चंद्र भी नेत्र कारक ग्रह हैं। जन्म कुंडली के कुछ ऐसे योग जो आंखों में समस्या होने के संकेत देते हैं-
जन्म कुंडली में सफल व्यापार के योग…
दूसरा व बारहवां भाव
– जन्मकुंडली का दूसरा व बारहवां भाव नेत्र स्थान कहलाता है। दूसरा स्थान बायां नेत्र तथा बारहवां स्थान दायें नेत्र को सूचित करता है। इन स्थानों पर यदि सूर्य और चंद्रमा स्थित हो तथा मारकेश व पापी ग्रहों के संयुक्त प्रभाव में हो तो जातक को नेत्र सुख नहींं मिल पाता।
हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
– अगर किसी इंसान को भैंगापन है तो उसकी जन्मकुंडली के दूसरे व बारहवें स्थान पर चंद्र व शुक्र का प्रभाव हो सकता है।
आघात के कारण कष्ट
– यदि चंद्र व सूर्य निर्बली हो तथा मारकेश व षष्ठेश का संयुक्त प्रभाव दूसरे या बारहवें स्थान पर हो तो जातक की आंखो में किसी आघात के कारण कष्ट होता हैं।
– सूर्य व चंद्र आमने सामने हो तथा चंद्र के दूसरे व बारहवें स्थान में पापी ग्रह स्थित हो तो जातक के नेत्रों में समस्या होती है।
कुंडली में कैसे बनता है कालसर्प दोष…
हिंदू Panchang 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
पापी ग्रह
– पापी ग्रह छठें व आठवें स्थान में स्थित होकर सूर्य चंद्र को देखे तो नेत्रों में दोष होता हैं।
– सूर्य चंद्र पर राहु केतु का प्रभाव हो तथा नेत्र स्थान पर मंगल शनि का प्रभाव आंखों में चोट लगने के कारण कष्ट उत्पन्न करता है।
मोतियाबिंद
– सूर्य, शुक्र व चंद्र युति हो तथा उस पर पापी ग्रह की दृष्टी हो तो व्यक्ति की आंखों की रोशनी कम होती है।
– राहु का नेत्र स्थान तथा सूर्य पर प्रभाव चश्मा धारण करवाता है।
– चंद्र व मंगल आंखों में रंतौधी उत्पन्न करते हैं। शुक्र के द्वारा मोतियाबिंद होता है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










