गर्भवती स्‍त्री को स्‍वस्‍थ संतान की प्राप्‍ति के लिए जरूर करना चाहिए इस चमत्‍कारिक मंत्र का जाप

ज्‍योतिष शास्‍त्र में मनुष्‍य की हर परेशान का समाधान छिपा है। धन से लेकर सेहत संबंधी हर तरह की परेशानी का हल ज्‍योतिष में मिल जाएगा। यदि नियमानुसार इसके उपाय किए जाएं तो निश्‍चित ही आपको फल जरूर मिलेगा।

मनुष्‍य के जीवन में धन सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण है लेकिन सेहत के आगे उसे धन भी छोटा लगने लगता है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहे इसके लिए शास्‍त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। पारंपरिक उपाय या फिर मंत्रों की सहायता से आप खुद को सेहतमंद रख सकते हैं।

मंत्रों में बहुत शक्‍ति होती है। इतनी कि ये आपकी हर समस्‍या का समाधान कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे चमत्‍कारिक मंत्र के बारे में जो गर्भवती स्त्रियों को सेहतमंद संतान प्रदान करता है। येे मंत्र उस गर्भवती स्‍त्री के साथ-साथ उसकी होने वाली संतान की भी रक्षा करता है।

Online Puja

कब करें जाप

अगर कोई स्‍त्री गर्भवती है या गर्भधारण करने वाली है या गर्भधारण के प्रथम या मध्‍यम चरण में है तो उसे उस स्‍त्री को इस मंत्र से शक्‍ति मिलती है। इस मंत्र का जाप जो भी गर्भवती स्‍त्री करती है उसकी होने वाली संतान स्‍वस्‍थ और भाग्‍यशाली होती है।

कैसे करें जाप

इस मंत्र का जाप करने के लिए गर्भवती स्‍त्री को भगवान शिव की संतान गणेश जी की मूर्ति की पूजा करनी है। गणेश जी की इसी मूर्ति या तस्‍वीर के आगे बैठकर गर्भवती स्‍त्री को मंत्र का जाप करना है।

जानिये अपना राशि रत्न के बारे में 

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

मंत्र का जाप करने के पश्‍चात् आपको कम से कम दो मोदक का भोग गणेश जी को लगाना है। इस बात का ध्‍यान रखें कि ये मोदक उसी गर्भवती स्‍त्री के हाथों के बने हो जिसे इस मंत्र का जाप करना है। इसे ग्रहण भी केवल वही स्‍त्री करे। मोदक का यह प्रसाद अन्‍य किसी स्‍त्री या परिवार के सदस्‍य को न दें।

ये है मंत्र

गर्भवती स्‍त्री को स्‍वस्‍थ और भाग्‍यशाली संतान की प्राप्‍ति के लिए इस मंत्र का जाप करना है -: रक्ष रक्ष गणाध्‍यक्ष: रक्ष त्रैलोक्‍य नायक:, भक्‍त नाभयं कर्ता त्राताभव भवार्णवात्।।

Monthly Horoscope

कितना करें जाप

गर्भवती स्‍त्री को इस मंत्र का जाप रोज़ कम से कम एक माला यानि 108 बार करना है। संभव हो तो इससे अधिक मात्रा में भी जाप कर सकते हैं। प्रसव का समय समीप आने लगे तो मंत्र जाप की संख्‍या बढ़ा दें। इससे प्रसव आसानी से हो जाएगा।

ये होता है लाभ

अगर कोई स्‍त्री गर्भाधान से लेकर पूरे नौ महीने तक इस मंत्र का जाप करती है तो उसकी होने वाली संतान ह्रष्‍ट-पुष्‍ट और सेहतमंद रहती है साथ ही वह भाग्‍यशाली होती है। इस मंत्र के जाप से गर्भवती स्‍त्री का स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक रहता है।

आप गर्भवती हैं या गर्भधारण के बारे में सोच रहीं हैं तो अपने शिशु की सेहत और उसके मंगल जीवन के लिए इस मंत्र का जाप अवश्‍य करें। ये मंत्र आपको उत्तम संतान की प्राप्ति में सहायता करेगा।

Semi Precious Gemstones

अगर आपके जीवन में कोई भी परेशानी आ रही है या आपकी कुंडली में कोई ग्रह दोष है तो आप इसके निवारण के लिए AstroVidhi के ज्‍योतिषाचार्य से संपर्क कर सकते हैं।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here