मंत्र जाप
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हेर बाधा के निवारण कि लिए कुछ विशेष मंत्र बताए गए हैं। मंत्रों के जाप से हर समस्या का निदान संभव है लेकिन मंत्र जाप में माला का भी बहुत महत्व है। आप किस माला से किस देवता को प्रसन्न करने के लिए जाप कर रहे हैं, ये बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। आज हम आपको बताते हैं कि आपको अपनी किस समस्या के लिए किस माला से जाप करना चाहिए।
वैजयंती माला
वैजयंती माला विजय और जीत का प्रतीक है। मान्यता है कि स्वयं श्रीकृष्ण ने राधाजी के लिए और भगवान राम ने सीता जी के लिए वैजयंती के मनकों को माला में पिरोया था। वैजयंती माला का सबसे अधिक शुभ प्रभाव है कि इसे धारण करने वाले व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में जीत हासिल होती है। वैजयंती माला से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं।
लाल चंदन की माला
देवी के जाप के लिए लाल चन्दन की माला सर्वोत्तम माला मानी गयी है। मंगल शान्ति के लिए लाल चन्दन की माला धारण करना आवाश्यक है। लाल चन्दन की माला सकारात्मकता प्रदान करती है। संपत्ति और समृद्धि पाने के लिए लाल चन्दन की माला धारण करनी चाहिए।
स्फटिक की माला
माता लक्ष्मी की उपासना के लिए स्फटिक की माला शुभ मानी गई है। स्फटिक की माला के प्रयोग से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। यदि आप स्फटिक की माला का प्रयोग करते हैं तो केवल आपका ही नहीं बल्कि आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहता है।
कमलगट्टे की माला
कमल के फूलों का मां लक्ष्मी के पूजन में अत्यंत महत्व है अर्थात् मां लक्ष्मी को कमल के फूल सर्वप्रिय हैं। कमल के फूलों के बीज से बनी माला को ही कमलगट्टे की माला कहा जाता है। यदि आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो कमलगट्टे की माला धारण करें। जो व्यक्ति कमलगट्टे की माला धारण करता है उस पर माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं तथा अपने भक्तों को हमेशा धनधान्य से शोभित करती हैं।
हल्दी की माला
हल्दी की माला को हरिद्रा की गांठ से बनाया गया है। जिन जातकों का भाग्य साथ नहीं देता उन्हें हल्दी माला का प्रयोग करना चाहिए। हल्दी की माला धन एवं आरोग्य और कामना पूर्ति के लिए श्रेष्ठ है।

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










