Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
Astrovidhi App Astrovidhi APP Download

रत्‍न संसार

 

मोती

सौरमंडल के सबसे चमकदार ग्रहों में से एक चंद्रमा का रत्‍न है मोती। चंद्रमा मनुष्‍य के मन का कारक है और इसका पूरा प्रभाव मनुष्‍य की सोच पर पड़ता है। मन को स्थिरता प्रदान करने में मोती रत्‍न अहम भूमिका निभाता है। मोती धारण करने से आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होती है।

मोती रत्‍न पहनने के लाभ -

मोती रत्‍न पहनने से ब्लडप्रेशर और मूत्राशय से संबंधित रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है। जिन लोगों का मानसिक संतुलन ठीक न हो उन्‍हें भी मोती रत्‍न धारण करना चाहिए।

यदि कुंडली में चंद्रमा नीच स्‍थान में बैठा है तो आपको मोती रत्‍न अवश्‍य धारण करना चाहिए। 

मोती रत्‍न पहनने से जातक अपने क्रोध पर नियंत्रण पाने में सफल हो पाता है। चंद्रमा की शीतलता की तरह मोती रत्‍न भी व्‍यक्‍ति के मन को शीतल यानि शां‍त रखता है।

कैसे करें धारण -

मोती रत्‍न को 2, 4, 6 या 11 रत्‍ती का धारण करना चाहिए। इसे चांदी की अंगूठी में धारण करना चाहिए। इसके बाद किसी शुक्‍ल पक्ष के सोमवार को विधि अनुसार तथा 11000 बार ‘ऊं सों सोमाय: नम:’ मंत्र जाप करके संध्‍या के समय इसे धारण करना चाहिए। 

हमसे क्‍यों लें -

आप Astrovidhi.com मोती रत्‍न ऑर्डर कर सकते हैं। Astrovidhi.com से ऑर्डर किए गए सभी रत्‍न GTL और GLIA द्वारा सर्टि‍फाइड हैं।

 
DMCA.com Protection Status