ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से राशि अनुसार आप अपना भविष्यफल जानकर आने वाली चुनौतियों और समस्याओं के लिए तैयार रह सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल की मदद से आप जान सकते हैं कि आने वाले समय में आपके जीवन में क्या बदलाव आ सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं साप्ताहिक राशिफल के बारे में…
मेष राशि
कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगें। आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। भाग्योदय होगा एवं धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी। पदोन्नति के उत्तम योग हैं। ये समय आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए बढिया रहने वाला है। विवाद से बचें। गोचर के दौरान सेहत का खास ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृषभ राशि
कामकाज में रूकावटें आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में आ रही परेशानियों को शांत होकर सुलझाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शत्रुओं से सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में खटपट हो सकती है। बिजनेस पार्टनर से भी नोंकझोंक होने की संभावना है।
मिथुन राशि
भाग्य पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। सेहत भी बढिया रहने वाली है। विदेश पढ़ने जा सकते हैं। लव लाइफ में खुशियां और रोमांस बना रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
कर्क राशि
रोग, ऋण और शत्रु समाप्त होंगें। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नाना और मामा पक्ष से विशेष मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मुश्किल कार्य में भी सफलता मिलेगी। घर में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कोई मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। घर की सजावट पर पैसा खर्च कर सकते हैं। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
सिंह राशि
आर्थिक क्षेत्र में आ रही समस्याओं को शांति और सहयोग से हल करें। संतान को विदेश जाने के अवसर मिलेंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। किसी भी चीज़ की अति ना करें।
कन्या राशि
सामाजिक सक्रियता में वृद्धि के योग बने हुए हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सभी प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी। धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन करने के बारे में सोच सकते हैं। समाज में सम्मान बढ़ेगा।
तुला राशि
भाग्यवर्द्धक यात्रा होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पराक्रम बढ़ेगा और भाईयों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। विदेश संबंधों से लाभ मिल सकता है। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। खर्चा बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संपत्ति, वाहन या मकान आदि में निवेश में सफलता मिलेगी। धन संग्रह का योग बन रहा है। किसी क्षेत्र में अचानक लाभ मिल सकता है। मन में वासनायुक्त विचार बने रहेंगें। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं।
धनु राशि
भाई-बहन से जुड़े कार्यों में भागदौड़ रहेगी। कठिन परिश्रम के योग हैं। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस होगा। हिम्मत ना हारें। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। रोमांस में समय बीतेगा। कार्य में सफलता मिलेगी।
मकर राशि
बाहरी क्षेत्रों में यात्रा आदि का योग बन रहा है। रोग, ऋण और शत्रु परास्त होंगें। किसी बड़े कार्य में धन खर्च होगा। पैसों का दुरुपयोग होगा। अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाकर रखें। अच्छा काम करने पर भी संतुष्टि नहीं मिलेगी। नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। बच्चों के साथ झगड़ा ना करें।
कुंभ राशि
आमदनी के स्रोत बढेंगें। आय के एक से अधिक स्रोत बनेंगें। व्यापार में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन आएगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। सेहत के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है।
मीन राशि
कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। नए कार्य और व्यापार की योजना बना सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा और पदोन्नति के योग बने हुए हैं। रोज़गार और व्यापार के उत्तम अवसर प्राप्त होंगें। नए रिश्ते बन सकते हैं। अचानक फायदा मिल सकता है। सेहत खराब रह सकती है। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer Online

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










