साप्‍ताहिक राशिफल : इस सप्‍ताह इन राशि के लोगों की छूट सकती है नौकरी

ज्‍योतिषशास्‍त्र की सहायता से आप जान सकते हैं कि आने वाले समय में आपके जीवन में क्‍या घटने वाला है। आज हम आपको आपकी राशि अनुसार साप्‍ता‍हिक राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं।

मेष राशि

नए प्रेम संबंध बना सकते हैं। किसी को प्रपोज़ करने के बारे में सोच सकते हैं। जवाब में हां में मिलेगा या ना में, ये आपकी कुंडली पर‍ निर्भर करता है। किराए के घर में रहते हैं तो इस समय आपको अपना घर शिफ्ट करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

प्रेम संबंधों के लिए मुश्किल समय है। वैवाहिक जीवन भी तनावपूर्ण रहेगा। कार्य में प्रगति नहीं मिलेगी। शेयर मार्केट में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दिमाग में कई तरह के ख्‍याल आते रहेंगें जो आपको परेशान कर सकते हैं।

Horoscope 2019

मिथुन राशि

आपके मन में अलग-अलग भावनाएं हिलोरे खाने लगेंगीं। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। आप अपने पार्टनर पर शक भी कर सकते हैं। बुरे लोगों का साथ मिलेगा। अनैतिक संबंध बना सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करते हैं तो आपको किसी बिजनेस डील से फायदा हो सकता है।

कर्क राशि

इस सप्‍ताह आपको कर्ज से मुक्‍ति मिल सकती है। किसी ऐसे कार्य को आरोप आपके ऊपर लग सकता है जो आपने किया ही ना हो। अचानक प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

Free Rudraksha Calculator

सिंह राशि

आपके लिए बहुत अच्‍छा समय है। किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्‍तों के साथ अच्‍छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। इस समय आपको कोई मुश्किल फैसला लेना पड़ सकता है। दूसरों के मुकाबले आपको ज्‍यादा तेजी से सफलता हासिल होगी। भाग्‍य का साथ नहीं मिलेगा।

कन्‍या राशि

भाई से कोई फायदा हो सकता है। घर पर रखे किसी पुराने लेख से आपको फायदा मिल सकता है। मीडिया, मनोरंजन, ब्‍लॉगिंग और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए अच्‍छा समय है। नए दोस्‍त बनाने का मौका मिलेगा।

Janm Kundali

तुला राशि

किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। सेहत संबंधी कोई दिक्‍कत आ सकती है। कानूनी मामलों में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रियल एस्‍टेट से जुड़ लोगों को फायदा हो सकता है। यात्रा पर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। जिस बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा आपको वो मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

इस सप्‍ताह आपको भाग्‍य के भरोसे नहीं बैठना है। ज्‍यादा समझदार बनने की कोशिश ना करें वरना आपको ही नुकसान हो सकता है। कुछ समय के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। धन लाभ होगा लेकिन बहुत जल्‍दी खर्च भी हो जाएगा।

Buy Blue Sapphire

धनु राशि

अचानक से कोई परेशानी आ सकती है। किसी वजह से आपको तनाव हो सकता है। छोटे भाई से सलाह मिल सकती है। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। अपनी इच्‍छाओं पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि

दोस्‍तों का सहयोग प्राप्‍त होगा और नौकरी में भी तरक्‍की मिलेगी। घर पर कोई रिपेयर का काम हो सकता है। अपनी किसी अचल संपत्ति के बारे में भी सोच सकते हैं। अपनी वाणी और व्‍यवहार पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि

व्‍यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध या वैवाहिक जीवन में मनमुटाव रह सकता है। छोटे भाई के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। कम्‍युनिकेशन के मामले में आप अपनी हद पार कर सकते हैं।

Buy Yellow Sapphire

मीन राशि

करियर को लेकर आपके व्‍यवहार में आक्रामकता रहेगी। प्रयासों में असफलता मिलेगी। इस समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए तभी आपको कोई फायदा हो सकता है। अपने मन और मस्तिष्‍क को शांत रखने की कोशिश करें।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer Online

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here