हिंदू धर्म के पौराणिक काल में ऐसे कई रहस्य और चमत्कार कथाएं हैं जो आज के मनुष्य को आश्चर्यचकित कर देती हैं। पौराणिक काल में कई ऐसी महिलाओं का वर्णन मिलता है जो विवाहित होने के बाद भी एक अस्पर्श स्त्री के रूप में सदा कुंवारी बनी रहीं।
हालांकि इन महिलाओं ने अपना पूरा जीवन विवाहिता के रूप में जीया लेकिन फिर भी इन्हें सदा कुंवारी ही कहा गया है। आइए जानते हैं कि पौराणिक काल में किन महिलाओं को विवाहिता होने के बावजूद कुंवारी माना गया है।
अहिल्या की कहानी
गौतम ऋषि की पत्नी पर इंद्र देव की बुरी दृष्टि पड़ गई थी और उन्होंने छल से उनकी पत्नी के साथ रात बिताई। इस बात से क्रोधित होकर गौतम ऋषि ने अहिल्या को आजीवन पत्थर का बन जाने का श्राप दिया। अहिल्या ने सदा पतिधर्म का पालन किया था इसलिए उसने इस श्राप को स्वीकार किया। श्रीराम के स्पर्श से अहिल्या को इस श्राप से मुक्ति मिली थी। श्रीराम ने ही अहिल्या को पवित्र कहा था जिसके बाद वो सदा के लिए कुंवारी कहलाई।
रावण की पत्नी मंदोदरी
रावण की पत्नी बनने वाली मंदोदरी ने कभी हार नहीं मानी। वो सदा रावण को सदाचार का पाठ सिखाती रहती थी किंतु उसके पति ने कभी उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। माना जाता है कि रावण की मृत्यु के बाद मंदोदारी ने विभीषण से विवाह कर लिया किंतु उसे आजीवन कुंवारी ही माना गया।
कुंती की कहानी
ऋषि दुर्वासा ने कुंती को एक मंत्र दिया था जिससे वो किसी भी देवता का आवाह्न कर पुत्र की प्राप्ति कर सकती थी। इस मंत्र की शक्ति को जांचने के लिए कुंती ने सूर्य देव का आवाह्न कर दिया और उसे कर्ण नामक पुत्र की प्राप्ति हुई। लोक-लाज के कारण कुंती ने अपने पुत्र का त्याग कर दिया। कुंती को अपने सभी पुत्रों की प्राप्ति देवताओं के आवाह्न से हुई थी इसलिए उसे सदा कुंवारी माना गया।
Wear Rudraksha according to your Moon Sign
इस प्रकार पौराणिक काल की ये महिलाएं विवाहित होकर भी कुंवारी कही गई। शास्त्रों के अनुसार उस काल में भी महिलाओं पर अत्याचार और अधर्म हुआ करता था।
इसके अलावा अगर आपके जीवन में पैसों से संबंधित कोई और परेशानी भी चल रही है या आप किसी अन्य मुसीबत की वजह से परेशान हैं तो बेझिझक हमसे कहें। AstroVidhi के अनुभवी ज्योतिषाचार्य आपकी हर मुश्किल का समाधान बताएंगें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










