कैसे होते हैं कन्या राशि के पुरुष.. जानिये कन्या राशि के जातकों की विशेषतायें

कन्‍या राशि में जन्‍म लेने वाले पुरूष शांत और कोमल स्‍वभाव के होते हैं। इनके मन को जीतना आसान होता है। इस राशि के पुरूषों का मन बिलकुल पवित्र होता है। ये अपने मन की सारी बातें स्‍पष्‍ट तौर पर कह देने में विश्‍वास रखते हैं। संतुलित और निष्पक्ष प्रवृत्ति के ये पुरूष हर स्थिति में अपने आपको शांत रखने में कामयाब रहते हैं।  लेकिन यदि इनके सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद काम में सफलता नहीं मिलती हैं तो ये टूट जाते हैं।

Janam Kundali

 

अपने शांत व्‍यवहार के कारण ये गॉसिप करना पसंद नहीं करते। अपनी ही दुनिया में रहना इन्‍हें अच्‍छा लगता है। शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से  ये जातक तेज दिमाग वाले होते हैं। अपने हर काम को शिष्‍टता से पूरा करना इन्‍हें पसंद होता है। हमेशा पूर्णता की चाहत रखने वाले इन पुरूषों से अगर कुछ कमी रह जाए तो ये आसानी से निराश हो जाते हैं।

इंसान को भी पत्थर बना देता है ये मंदिर…

दूसरों की कमियों को भांपने की गजब की क्षमता इनमें होती है। कई बार अपने घर और आसपास की स्वच्छता के बारे में इनका जुनून इनके साथी के साथ मतभेद का कारण बन जाता है। जो कन्या जातक के मानकों पर खरे नहीं उतर पाते हैं  ये उनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं। दोस्‍ती निभाने के मामले में कन्‍या राशि के जातकों से अच्‍छा और कोई नहीं होता। बुरे वक्‍त में ये अपने साथी का हाथ कभी नहीं छोड़ते।

धर्म नहीं आस्था ले जाती है साईं के दरबार…

Horoscope 2025

 

किसी भी प्रेम संबंध में पड़ने से पहले कन्‍या राशि के पुरूष अपने साथी को अच्‍छी तरह से जानने के बाद ही निर्णय लेते हैं। किसी भी महिला को इन्‍हें अपनी ओर आकर्षित करने के लिए मेहनत और धैर्य की जरूरत होती है। ये पुरुष आमतौर पर वफादार होते हैं और लंबे समय तक एक रिश्ते में बने रहते हैं।

स्‍वभाव में कैसी होती हैं सिंह राशि की महिलाएं…

Buy Gemstones

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

 

4.3/5 - (30 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here