राजस्थान का रहस्यों की दुनिया से गहरा रिश्ता है। यहां भानगढ़ का किला अपने भूतहा रहस्यों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। राजस्थान की धरती में कई राज़ दफन हैं। यहां भानगढ़ के बाद यदि किसी चीज़ से लोगों को डर लगता है तो वह है किराड़ू मंदिर। कहते हैं कि दिन ढ़लने के बाद जो भी इस स्थान पर रूकता है वो पत्थर का बन जाता है या उसकी मृत्यु हो जाती है। स्थानीय लोगों के बीच खजुराहो मंदिर के नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर प्रेमियों को विशेष आकर्षित करता है लेकिन शाम ढ़लने के बाद यहां रूकने की आज तक किसी की भी हिम्मत नहीं हो पाई है।
आयुर्वेद में अनेक रोगों की जड हैं ‘त्रिदोष’…
खौफनाक है सच्चाई
राजस्थान के किराड़ू मंदिर की सच्चाई काफी खौफनाक है। कहा जाता है कि अनेक वर्षों पूर्व किराड़ू में एक तपस्वी अपने कुछ शिष्यों की टोली के साथ पधारे थे। एक दिन तपस्वी अपने शिष्यों को यहीं छोड़ देशाटन के लिए चले गए। इस बीच शिष्यों का स्वास्थ्य अत्यंत खराब हो गया और निर्दयी गांव वालों ने उनकी कोई सहायता नहीं की। वापस लौटने पर जब तपस्वी जी ने अपने शिष्यों की दुर्दशा देखी तो वे अत्यंत क्राधित हो उठे। उन्होंने गांव वालों को श्राप दे दिया कि जिस गांव के लोगों के दिल पाषाण के हैं वह इंसान रहने योग्य नहीं हैं इसलिए वे सब पत्थर के हो जाएं।
धर्म नहीं आस्था ले जाती है साईं के दरबार…
लेकिन वहां एक कुम्हारन थी जिसने शिष्यों की सेवा की थी इसलिए तपस्वी ने उसे गांव से दूर चले जाने का आदेश देते हुए कहा कि जाते समय पीछे मुड़कर मत देखना। गांव से जाते समय कुम्हारन के मन में संदेह आया कि तपस्वी की बात सत्य भी है या नहीं और वह पीछे मुड़कर देखने लगी और वह भी पत्थर की मूर्ति बन गई। किराड़ू गांव से कुछ दूर सिंहणी गांव में आज भी कुम्हारन की पत्थर की मूर्ति स्थित है जो उस घटना की याद दिलाती है।
राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित किराड़ू मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था तथा इसका निर्माण परमार वंश के राजा दुलशालराज और उनके वंशजो ने किया था। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। एक बहु बुर्जदार टॉवर और विभिन्न हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां भी इस मंदिर में मौजूद हैं। यात्रियों के लिए इस रहस्मयी मंदिर तक पहुंचना सुगम है। बाड़मेर के निकटतम एयरपोर्ट जोधपुर हवाई अड्डा और समीपस्थ बाड़मेर रेलवे स्टेशन है। सड़क मार्ग स भी राजस्थान होते हुए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।
निधिवन में छुपा है कृष्ण की रासलीला का रहस्य…
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








