धर्म नहीं आस्था ले जाती है साईं के दरबार

भारत साधु-संतों, योगियों और सिद्ध पुरूषों का देश है। देश-विदेश के भक्‍तों की साईं बाबा में अटूट आस्‍था है। साईं के लाखों-करोड़ों भक्‍त हैं जो अपनी मनोकामना लेकर साईं के दरबार आते हैं। साईं हिंदू थे या मुसलमान कोई नहीं जानता। कोई उन्‍हें शिव का रूप कहता है तो कोई उन्‍हें मुसलमान मानता है। एकमात्र साईं ही ऐसे पूजनीय हैं जिन्‍हें हिंदू-मुस्‍लिम सभी धर्म के लोग मानते हैं। साईं बाबा ने जाति-धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर एक विशुद्ध संत की तस्‍वीर प्रस्‍तुत की थी। बाबा ने अपने भक्‍तों की रक्षा और उनके दुख हरने के लिए अनेक चमत्‍कार भी दिखाए। कहा जाता है कि साईं बाबा को दैवीय शक्‍तियां अपने गुरू वेंकैशा से मिली थी।

नीम हो गया मीठा

मान्‍यता है कि साईं के प्रभाव से नीम की कड़वी पत्तियां भी मीठी हो गईं थी। साईं बाबा जब 16 साल की उम्र के थे तब शिर्डी पहली बार आए थे और तब वो एक नीम के पेड़ के नीचे विश्राम किया करते थे। साईं बाबा की कृपा से इस नीम के पेड़ की कड़वी पत्तियों का स्‍वाद मीठा हो गया। इस स्‍थान को साईं धाम में गुरु स्थान कहा जाता है। वास्‍तव में साईं की समाधि इसी स्‍थान पर है और मान्‍यता है कि पहले इस पेड़ की पत्तियां कड़वी ही थी परंतु साईं की मृत्‍यु के बाद उनकी समाधि इस स्‍थान पर होने के कारण इस नीम के पेड़ की पत्तियां मीठी हो गईं। शिर्डी आए श्रद्धालु आज भी नीम की मीठी पत्तियों को खाकर आश्‍चर्य करते हैं।

ये वास्तु टिप्स रखेंगे हर हाल में आपकों दुखों से दूर…

Horoscope 2025

 

साईं के चमत्‍कार

साईं बाबा ने अपने जीवनकाल में कई चमत्‍कार दिखाए। उन्‍होंने अपना नाम पुकारने वाले भक्‍तों की हर मुराद को पूरा किया। किसी को संतान प्राप्‍ति का वरदान दिया तो किसी की मृत्‍यु से रक्षा की। लक्ष्मी नामक एक स्त्री संतान सुख के लिए साईं बाबा के पास अपनी विनती लेकर पहुंची। साईं ने उसे उदी यानी भभूत दिया और कहा आधा तुम खा लेना और आधा अपने पति को दे देना। लक्ष्मी ने ऐसा ही किया। निश्चित समय पर लक्ष्मी गर्भवती हुई। साईं के इस चमत्कार से वह साईं की भक्त बन गयी और जहां भी जाती साईं बाबा के गुण गाती। आज भी साईं बाबा के भक्‍त मानते हैं कि उनकी हर विपदा में साईं उनका साथ देने जरूर आएंगें। गरीब से लेकर धनवानों ने भी साईं के दरबार में अपना शीश झुकाया है।

खाटू श्याम बाबा: जानिये क्यों कहलाते हैं हारे का सहारा&…

Buy Rudraksha

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

 

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here