सिंह राशि की महिलाओं में लीडर बनने के सारे गुण होते हैं। इन्हें हर जगह आकर्षण का केंद्र बनना अच्छे से आता है। सौम्य स्वभाव की इन महिलाओं में बहुत सारी ऊर्जा, उष्मा होती है। इनका औरा ऎसा होता है कि लोग अपने आप इनकी तरफ खिंचे चले आते हैं। ये स्त्रियां चंचल और हाज़िर जवाब होती हैं जो किसी भी नीरस वातावरण में जान डालने का हुनर रखती हैं।
ये वास्तु टिप्स रखेंगे हर हाल में आपकों दुखों से दूर…
प्यार होने का एहसास इनकी सारी दुनिया बदल देता है। ये हमेशा सबकी नजरों में रहना पसंद करती हैं। इन्हे अनदेखा करना ये कभी बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं। परिवार और कैरियर को एकसाथ संभालने की क्षमता इनमें होती है। प्रेम के प्रति इनमें अधिक जिज्ञासा नहीं होती फ़िर भी ये समझौता करना जानती हैं। जब तक इनका दिल गवाही देता है, ये वफ़ादार होती हैं। इनके आकर्षण और उदारता की वजह से ये लोगों के दिलों में जल्दी से अपनी जगह बना लेती हैं। पार्टनर से इन्हें प्यार और आदर की अपेक्षा रहती है। ग्लैमर को पसंद करने वाली इन महिलाओं का दिल टूट भी सकता है। स्टाइल इनके लिये महत्वपूर्ण है इसलिये गुलाब के फ़ूल, शैम्पेन, चांदनी रात में सैर, महंगे उपहार आदि से इनके मन को जीता जा सकता है।
जानिए कर्क राशि की महिलाओं के व्यवहार के बारे में…
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








