जानिए कर्क राशि की महिलाओं के व्‍यवहार के बारे में

कर्क राशि की महिलाएं बहुत भावुक और संवेदनशील होती हैं। इस राशि में जन्मी स्त्रियां बहुत वफादार और समानुभूति रखने वाली होती हैं। बाहर से कठोर और अन्दर से नरम इस राशि की महिलाएं पहली मुलाकात में बड़ी शर्मीली होती हैं।  सतर्क प्रकृति के बावजूद वह कामुक होती हैं। इन महिलाओं में रचनात्‍मक गुण होते हैं। बहुत संवेदनशील और भावुक होने के कारण कर्क महिलाएं जल्दी प्यार में नहीं पड़ती।

क्या है हनुमान जी के सिंदूरी रंग का रहस्य…

Janam Kundali

 

कर्क महिलाओं को वफादार, शिष्ट और ईमानदार पुरूष पसंद आते हैं। अति संवेदनशील कर्क राशि की महिलाएं ऎसा पार्टनर चाहती हैं जो इनकी भावनाओं और पल-पल बदलते मूड को समझे। इनकी ट्यूनिंग दूसरे व्यक्ति के साथ कैसे शेयर होगी यह समझने की आवश्यकता होती है। ये प्‍यार में पड़ने से पहले सामने वाले की विश्वसनीयता को परखना पसंद करती हैं। ये स्थायित्व पसंद करती हैं इसलिए इन्हें आत्मविश्वासी व्यक्तित्व आकर्षित करता है। इनका आदर्श साथी कठोर और नरम दोनों का मिश्रण होना चाहिए। इस राशि की महिलाएं दिल को प्रधानता देती हैं और संबधो में छोटे कदम उठाना पसंद करती हैं ताकि ये केवल सही व्यक्ति को अपने दिल में जगह दे सकें। जब ये प्यार में पड़ जाती हैं तो उसके प्रति पूरी तरह समर्पित हो जाती हैं। इन्हे प्यार में सुरक्षित महसूस करने में ज़्यादा समय लगता है। ये अपने प्यार को बहुत गंभीरता से लेती हैं। मूड खराब होने पर कर्क महिलाओं को अपनी पसंदीदा चीजों की शॅापिंग करना पसंद होता है। अक्‍सर उनकी ये आदत उनके पार्टनर की जेब पर भारी पड़ती है।

क्यों इस बार होलिका दहन में बनी संशय की स्थिति…….

Buy Gemstones

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

 

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here