वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। वर्ष 2021 में सूर्य 15 जून को मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, सूर्य का गोचर सुबह 5:49 पर मिथुन राशि में होगा और यह इस स्थिति में 16 जुलाई 2021, शाम 4:41 बजे तक रहेगा और इसके बाद यह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा। सूर्य के गोचर को ज्योतिष शास्त्र में बहुत अहम माना गया है। सूर्य प्रत्येक माह राशि परिवर्तन करता है, ज्योतिष में इसे पिता का दर्जा दिया गया है। सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को सरकारी और अन्य सेवाओं में उच्च पदों की प्राप्ति होती है। सूर्य मान सम्मान का कारक होता हैं। अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य अशुभ होता हैं, तब सरकारी नौकरी में दिक्कते आती हैं, आँख तथा पेट से संबंधित दिक्कते जरुर होती हैं उसके साथ ही हृदय से जुडी समस्याएं होती हैं। सूर्य के गोचर को सूर्य संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है, इस तरह पूरे साल में 12 संक्रांतियां होती हैं। वायु तत्व की राशि मिथुन में सूर्य का गोचर जीवन में कई परिवर्तन लेकर आता है। सूर्य नाम और प्रसिद्धि का भी मुख्य ग्रह माना जाता है।
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर (15 जून से 16 जुलाई 2021)
आइए जानते है सूर्य के इस राशि परिवर्तन का विभिन्न 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहा है, इस दौरान आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। । इस गोचर में इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्बन्ध बनेंगे। इस गोचर के दौरान की गई छोटी-छोटी यात्राएं लाभदायक होंगी। जो जातक खेलकूद क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिल सकता है। मित्र एवं भाई-बहनों की तरफ से आपको रुपए-पैसे की सहायता मिलेगी। पिता के साथ आपके संबंधों में भी मिठास आयेगी। लोगों के साथ आपके मधुर सम्बन्ध स्थापित होंगे। रुके हुए काम बनेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों और पेट से जुड़ी समस्याएं आपको हो सकती हैं। इसलिए स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहने की जरुरत हैं।
वृषभ राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर कर रहा है। इस कालावधी में आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। सूर्य के गोचर के दौरान आप अपने प्रिय लोगों और घरवालों के साथ में समय बिताना पसंद करेंगे। इस गोचर के दौरान आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते आयेंगी। निजी तौर पर, आप छोटे मुद्दों के बहाने आक्रामक और आसानी से नाराज हो सकते हैं, जिससे आपके पारिवारिक जीवन और व्यक्तिगत संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा घर परिवार तथा मित्रों से अनबन हो सकती हैं। परिवार के लोगों के साथ समझदारी से ही व्यवहार करे। इस गोचर में आँखों से सम्बंधित दिक्कते बन सकती है। इस गोचर में स्किन सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं। स्वयं को वायरल संक्रमण से बचाने के लिए स्वच्छता बनाए रखें।
अभिमंत्रित माणिक्य रत्न अंगूठी आर्डर करें
मिथुन राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी ही राशि में गोचर करने जा रहे हैं, इस गोचर में आलस्य बना रहेगा, किसी काम में मन नहीं लगेगा। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। हालांकि बावजूद इसके भी आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा। आपके सम्बन्ध विदेशो से हो सकते है, जिसके कारण आपको लाभ होगा। मानहानि का सामना करना पड़ सकता है, तनाव और अहंकार का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान का ध्यान रखे पेट से संबंधित दिक्कते होने की सम्भावना हैं। इस गोचर में धन आता-जाता रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी देखी जा सकती है और इस वजह से, आप दूसरों को खुश करने की कोशिश करते नजर आएंगे। परिवार में किसी न किसी बात को लेक्ट दिक्कते बनी रहेंगी। आँखों से संबंधित दिक्कते परेशान कर सकती हैं।
कर्क राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से द्वादश भाव में गोचर करेगा। इस समय बुरे कामों से दूर रहे अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस समय परिवार में पिता या पितातुल्य किसी व्यक्ति से आपके मतभेद हो सकते हैं जिससे घर का माहौल खराब होगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी पहाडी क्षेत्र में यात्रा करने की सोच सकते है या फिर यात्रा हो सकती है। इस समय आपको ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जिससे कानून का उल्लंघन हो, नहीं तो किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। शत्रु आप पर हावी हो सकते है, किसी प्रकार के वाद विवाद में ना पड़े। इस समय कोई पुरानी बीमारी आपको फिर से परेशान कर सकती है। इसलिए इस राशि के जातकों को समय-समय पर अपनी डॉक्टरी जांच कराने की सलाह दी जाती है।
सिंह राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेगा। पिता का सहयोग मिलेगा जो आगे तरक्की के लिए फायदेमंद साबित होगा। सह्कर्मियो का साथ और सहयोग मिलेगा। अपने घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते रहे। यह गोचर आपके लिए कई मायनों में सफलतादायक सिद्ध होगा। सरकारी क्षेत्र से भी आपको इस दौरान लाभ हो सकता है। इस राशि के कुछ जातक नए रिश्ते इस दौरान बना सकते हैं। इस गोचर में आपको धन लाभ होगा। उनका आदर करें फल अवश्य मिलेगा। दान-धर्म के कार्यों में आपकी रूचि बनी रहेगी। इस गोचर में धन की कमी बिल्कुल नहीं होगी।
कन्या राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से दशम भाव में गोचर कर रहा है। हर जगह सफलता मिलेगी तथा कामकाज में बरकत होगी, प्रमोशन की सम्भावना बढ़ रही है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा प्रभावी व्यक्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा। इस भाव से आपके कर्म और करियर पर विचार किया जाता है। दशम भाव में सूर्य शक्तिशाली अवस्था में होता है। इस समय आपको वायरल इन्फेक्शन से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में कुछ दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं और आप असहज महसूस कर सकते हैं। यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। इसके कारण आप कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठों और अधिनस्थों से दो कदम आगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नया पद मिलने की भी संभावना है, प्रमोशन के चांसेस ज्यादा हैं।
तुला राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहा है, गलत कार्य से दूर रहे अन्यथा समाज में अपमानित होना पड़ सकता है। यह गोचर आपके लिए उतार-चढाव वाला रहेगा। आरोग्य खराबी के साथ साथ मानसिक तनाव बढेगा। रुपए का लेन देन सोच समझकर करे अन्यथा दिक्कते बढ़ सकती है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको जी तोड़ मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आमदनी धीरे-धीरे लेकिन निरंतर गति से आता रहेगा। यह भाव भाग्य, धर्म, लंबी यात्राओं आदि का कारक है। इस भाव में सूर्य गोचर काल में आपको बहुत अच्छे फल नहीं देगा। अपनों से बड़ों के साथ विवाद हो सकते है। कामकाज में सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। काम से संबंधी यात्राओं के लिए अच्छा नहीं है, आपके खर्चे हो सकते हैं और घाटा होने की भी संभावना है।
अभिमंत्रित माणिक्य रत्न अंगूठी आर्डर करें
वृश्चिक राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहा है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है, इसलिए सावधानी बरते। इस गोचर में वादविवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक और कामकाज के रुप से देखा जाए तो यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। आप आशावादी होंगे, दूसरों को अच्छी राय देंगे और अपने सभी प्रयासों को पूरा करने में शानदार रहेंगे। धन खर्च सोच-समझकर करे अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य के गोचर के चलते ससुराल पक्ष के लोगों से आपके मतभेद हो सकते हैं, जिसके कारण जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध खराब हो सकते हैं। वाणी पर नियन्त्रण रखें हालात खराबी की ओर इशारा कर सकते हैं।
धनु राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। जो लोग मैनेजमेंट और संचार से जुड़े व्यवसाय में हैं उनके करियर में वृद्धि होने की संभावना है। पेट से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है। आपके अंदर का अहंकार आपके वैवाहिक जीवन पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। जीवनसाथी और बच्चों की तरफ से कुछ दिक्कते हो सकती है। स्वयं का व्यवसाय करना चाहते है तो स्थिति अच्छी नहीं है। पार्टनरशिप में व्यवसाय न करे। इस गोचर में पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो पार्टनर के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। शत्रु परेशान कर सकते हैं। इस राशि के जातकों के बच्चों का स्वास्थ्य इस गोचर काल के दौरान नाजुक रह सकता है, जो कि आपके लिए चिंता का विषय होगा। पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं।
मकर राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से षष्ट भाव में गोचर कर रहा है। इस राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होगी। शत्रु आपसे भयभीत रहेंगे। परिश्रम के आधार पर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यदि आप कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फंसे हैं तो इस दौरान फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस राशि के जिन जातकों ने लोन या कर्जा लिया था वो उसे चुकता कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो यह गोचर आपके लिए अनुकूल साबित होगा, इस गोचर के दौरान किसी लंबी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से लाभ होगा तथा स्वास्थ्य के लिहाज से यह गोचर उत्तम बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ आएंगी। इस गोचर में आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहा है। संतान को सेहत से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है। इस दौरान इस राशि के जातकों को अपनी संतान का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि उनको पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी को अपने करियर में अत्याधिक लाभ होगा। यात्राये हो सकती है जो आपके लिए अनुकूल नहीं होंगी। इस गोचर के दौरान आपको वाहन सावधानी से चलना चाहिए नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। इस दौरान आपको सचेत रहने की आवश्यकता है, निर्णय लेने में कठिनाईयां आयेंगी। कामकाज के क्षेत्र में अपने से सीनियर्स के साथ किसी बात को लेकर दिक्कते आयेंगी। इस गोचर में पेट से संबंधी कोई समस्या या अपचन की समस्या आपको हो सकती है
मीन राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। माता को स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है, इसलिए सावधानी बरते। इस गोचर के दरम्यान आपको स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते आयेंगी। आप लोगों को सम्मान देते हैं और उनसे सम्मान की चाह करते हैं। हालांकि आपको यह समझना होगा कि गरिमा की भावना और घमंड में बहुत कम फासला होता है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। यदि आप खेलकूद जैसे किसी कामकाज में हैं, तो आपको कई अवसरों की प्राप्त हो सकती है, जिनसे करियर में आगे बढ़ने में आपको मदद मिलेगी वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव देखने को मिलेंगे। घर में पारिवारिक त्यौहार होने की भी संभावना है। इस गोचर के दौरान ज्यादातर समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
अभिमंत्रित माणिक्य रत्न अंगूठी आर्डर करें
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook