सूर्य का कुंभ में गोचर १३ फरवरी

मेष

सूर्य मेष में उच्च का हो जाता है | यह अग्नितत्व राशी है जो की सूर्य की तासीर से मेल खाती है क्योंकि सूर्य अग्नि का गोला है | पंचमेश होकर यह पंचम भाव को देखेगा | यह आपके लिये अच्छा है | सूर्य आपको कुछ स्वास्थ्य हानि भी देगा | सट्टे जुए से दूर रहना भला होगा | शेयर बाज़ार को ना कहिये | क्रोध पर संयम रखिये |

Read here Aries Daily Horoscope . Find meaning and guidance for today and every day.

Horoscope 2025

 

वृषभ

शनि की राशियाँ सूर्य के लिए शत्रु राशियाँ हैं | दशम भाव में सूर्य दिग्बली होता है किन्तु शत्रु राशी में होने के कारण बहुत अधिक प्रभावी नहीं होता | आपको ऊर्जा तो देगा किन्तु यह ऊर्जा आपसे झगडा इत्यादि भी करवा सकती है | वात की समस्या से भी आप ग्रस्त रह सकते हैं | आपको अचानक आय होने की भी सम्भावना है | आपको सर पर कोई चोट लग सकती है |

Read here Taurus Daily Horoscope . Find meaning and guidance for today and every day.

मिथुन

आपको सूर्य का नवम भाव का गोचर शुभ फलदायी रहेगा | कानूनी सफलता मिल सकती है | नए मित्र प्राप्त हो सकते हैं | व्यापार में दूर दिशाओं तक बढ़ोत्तरी हो सकती है | स्वास्थ्य आमतौर पर ठीक ही रहेगा | काम काज की गति अच्छी रहने वाली है | आपकी आपके भाई से कोई खटपट हो सकती है | धर्म की तरफ आपका ध्यान अधिक होगा |

Read here Gemini Daily Horoscope . Find meaning and guidance for today and every day.

Janam Kundali

 

कर्क

आपको धन की हानि उठानी पड़ सकती है | आपके कामों में अनावश्यक विलम्ब होगा और मन में चिडचिडापन तीव्र होगा | आपमें कामों को देर से करने की प्रवृत्ति जन्म ले सकती है | खर्चों में यकायक वृद्धि देखने को मिल सकती है | स्वास्थ्य पर भी आपका धन व्यय होगा | किन्तु मासांत में आपका समय अच्छा होने लगेगा और आपको प्रसन्नता भी प्रदान करेगा | उन लोगों से लाभ लेने का अच्छा समय है जिन्होंने आपसे कभी मदद का वादा करा था |

Read here Cancer Daily Horoscope . Find meaning and guidance for today and every day.

सिंह

आपमें आत्मविश्वास और उग्रता बढ़ेगी | अनायास ही क्रोध आएगा | लोग आपसे थोडा अलग थलग रह सकते हैं | जमीन आदि के मामलों में प्रगति हो सकती है | प्रेम संबंधों में कमी रह सकती है | कोई अनजान व्यक्ति आपके काम आ सकता है | धन आने की अच्छी सम्भावना भी बनी हुई है | आपको अपनी सूझबूझ और धैर्य का पूर्ण इस्तेमाल करना चहिये |

Read here Leo Daily Horoscope . Find meaning and guidance for today and every day.

Buy Rudraksha

 

कन्या

इस घर में बहुत से लोग सूर्य को अच्छा मानते हैं और बहुत से अच्छा नहीं मानते | न्क्षत्राधिपत्य से यह आपको स्वास्थ्य हानि दे सकता है | कोई गंभीर घटना आपके जीवन को अस्त व्यस्त कर सकती है | भ्रम से बाख कर रहना होगा और सोच को संतुलित और धनात्मक रखना ही श्रेष्ठ रहेगा | जीवन साथी से सामान्य विवाद संभव हैं | प्रेम सम्बन्ध ठीक रहने के अच्छे आसार हैं |

Read here Virgo Daily Horoscope. Find meaning and guidance for today and every day.

तुला

अधिक तले हुए पदार्थों से दूर रहिये | बाजारू भोजन जहां तक हो सामान्य स्तर का ही कीजिये | दोस्तों से अच्छी बनेगी | प्रेम में कोई नया साथी मिल सकता है | आपके चल रहे प्रेम प्रसंग में अधिक उन्नति हो सकती है | शारीरिक संबंधों का सुख उठा सकते हैं | कानूनी मसले आपके पक्ष में रह सकते हैं और भाग्य भी काफी सहयोग करेगा |

Read here Libra Daily Horoscope. Find meaning and guidance for today and every day.

वृश्चिक

आपके लिए अच्छा रहेगा की आपकी जीवन शैली सेहत बढाने वाली हो | पाचन तंत्र , हृदय और शर्करा पर आपको ध्यान रखना चाहिए | भाग्य आपको उतना सहायक नहीं होगा जितना आप सोच कर रखे हैं | स्वयं की मेहनत ही आपके काम आएगी | आपकी मेहनत से आपको बहुत सफलता मिल सकती है |

Read here Scorpio Daily Horoscope. Find meaning and guidance for today and every day.

Buy Gemstones

 

धनु

आपको किस्मत का साथ मिलेगा | इस समय आपको अपने रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए | आपको समय अधिक लगेगा किन्तु आपके काम सिद्ध हो जायेंगे | सरकारी अधिकारीयों से आपको सहयोग मिलेगा | किसी कानूनी समस्या से निजात मिल सकती है अथवा मिलने का मार्ग मिल सकता है | निवेश आदि से दूर रहना चाहिए | पुरानी तकलीफ में भी लाभ होने के आसार हैं |

Read here Sagittarius Daily Horoscope. Find meaning and guidance for today and every day.

मकर

आपका कोई सामान चोरी हो सकता है या आप ही कहीं रख कर भूल सकते हैं | आपका आपके बड़े अधिकारीयों से विवाद संभव है | घर वालों से भी आप बहस कर सकते हैं | आवेश को नियंत्रित रखना ही मूलमंत्र है | जमीन आदि के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है | दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं | दोस्त काम भी आयेंगे | विवाहित जीवन में अड़चन बनी रह सकती है |

Read here Capricorn Daily Horoscope. Find meaning and guidance for today and every day.

कुम्भ

लग्न में सूर्य थोडा घमंड बढ़ा देता है , सर में दर्द और खुजली की शिकायत रह सकती है | आँखों में तकलीफ हो सकती है | तन और मन की गर्मी बढ़ी रहेगी | कोई बड़ा वादा नहीं करना है | दान धर्म अपनी सीमा में करें | अपनी कीमती वास्तु किसी को ऐसे ही मत दे दीजियेगा याद रखिये आप कर्ण नहीं हैं | कामकाज में मन नहीं लगेगा और जीवनसाथी को भी आप परेशान करेंगे | कोई गुप्त रोग आपको परेशान कर सकता है |

Read here Aquarius Daily Horoscope.  Find meaning and guidance for today and every day.

Book Puja Online

 

मीन

संभव है की आपकी विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ण हो जाए | पिता से आपकी कम बनेगी | स्वास्थ्य हानि संभव है | आँखों का ध्यान रखिये | भाग्य पर बहुत भरोसा मत कीजियेगा और अपनी मेहनत को ही साधन मान कर आगे चलियेगा तो सही रहेगा | कार्यों को संपन्न करने की आपकी दक्षता में कमी रहेगी और निजी जीवन में भी रसहीनता का अनुभव रहेगा |

Read here Pisces Daily Horoscope.  Find meaning and guidance for today and every day.

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here