28 जुलाई से श्रावण मास शुरु हो रहा है और सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। शिवभक्त कांवड़ के रूप में गंगाजल लाते है और भगवान् शिव का जलाभिषेक करते है। मान्यता है कि जो भी इस महीने में भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करता है उसके सब दु:ख दूर होते हैं।
साथ सावन के महीने में भगवान शिव का सोमवार का व्रत रखने से मनचाहे जीवनसाथी की भी प्राप्ति होती है। जिन कन्याओं का विवाह नहीं हो पा रहा है उन्हें सावन के सोमवार में विधिपूर्वक व्रत रखना चाहिए, इससे शीघ्र विवाह के मार्ग खुल जाते हैं।
आज हम आपको सावन के महीने में शिव की आराधना करने के लिए राशि अनुसार उपायों के बारे में बता रहे हैं। इन उपायों की मदद से आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगें।
मेष राशि वाले करें शिव का अभिषेक
मेष राशि का स्वामी मंगल है जिसकी पूजा शिवलिंग रूप में ही की जाती है। इस राशि वाले जातक कच्चे दूध और दही से शिवलिंग का अभिषेक करें। धतूरा चढ़ाएं और घी का दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करें।
वृषभ राशि वाले गन्ने के रस से स्नान कराएं
शिव मंदिर जाकर शिवलिंग को गन्ने के रस से स्नान कराएं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर मोगरे के फूल चढ़ाएं। मीठे का भोग लगा कर आरती करें।
मिथुन राशि के लोग स्फटिक के शिवलिंग की करें पूजा
इस राशि वाले जातक स्फटिक के शिवलिंग की आराधना करें। कुमकुम, चंदन या ईत्र से शिवलिंग पर तिलक लगाएं और आक के फूल अर्पित करें। सावन के महीने में ये उपाय करने से आपके सभी दुख दूर हो जाएंगें।
कर्क राशि वाले करें ये काम
भगवान शंकर की कृपा पाने हेतु शिवलिंग का अष्टगंध एवं चंदन से अभिषेक करें। रोज कच्चा दूध और जल चढ़ाएं। इस उपाय से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की खाली झोली भर देते हैं। अगर कर्क राशि के जातक आर्थिक तंगी से गुज़र रहे हैं तो उन्हें सावन के महीने में ये उपाय जरूर करना चाहिए।
अभिमंत्रित स्फटिक शिवलिंग प्राप्त करें
सिंह राशि के लोग ऐसे करें अभिषेक
विभिन्न फलों के रस के साथ जल में शक्कर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करने से आपको अवश्य ही लाभ होगा। सिंह राशि के लोगों को शिव को प्रसन्न करने के लिए इस उपाय को जरूर करना चाहिए। ये एक उपाय आपके जीवन की सारी मुश्किलों को दूर करने की शक्ति रखता है।
कन्या राशि वाले इनसे करें महादेव का पूजा
यह जातक बेर, धतूरा, आंकडे के फूल और भांग से महादेव का पूजन करें। बेल पत्र पर प्रसाद रखकर अर्पित करें। महादेव को भांग और धतूरा दोनों ही बुहत प्रिय होते हैं साथ ही उन्हें आकड़े के फूल भी पसंद होते हैं। ये तीनों चीज़ें भगवान शिव को अर्पित करने से जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं।
तुला राशि के लोग करें ये अर्पित
जल में विभिन्न फूल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। मोगरा, बेल पत्र, चंदन, गुलाब और चावल अर्पित करें। अगर तुला राशि के जातक आर्थिक तंगी से गुज़र रहे हैं तो उन्हें सावन के महीने में ये उपाय जरूर करना चाहिए।
अभिमंत्रित रुद्राक्ष प्राप्त करें
वृश्चिक राशि वाले शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं
शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं। शिवलिंग पर शहद और घी चढ़ाएं और इसके बाद जल से अभिषेक करें। मसूर की दाल का दान करने से आपको विशेष लाभ होगा। वृश्चिक राशि के लोगों को दान करने से बहुत लाभ मिलता है इसलिए आपको दान करते रहना चाहिए।
धनु राशि
इस राशि वाले जातक शिवलिंग पर चावल अर्पित करें। पके चावलों से शिवलिंग का श्रृंगार करें। सावन के महीने में ये उपाय करने से आपके सभी दुख दूर हो जाएंगें।
मकर राशि के लोग करें दान
शिवलिंग को गेहूं से ढंक दें। अब शिवलिंग की विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा संपन्न होने पर इस गेहूं का किसी गरीब अथवा जरूरतमंद को दान कर दें। सावन के महीने में दान का बहुत महत्व है।
कुंभ राशि के लोग करें ये अर्पित
शुद्ध जल में तिल डालें और इससे शिवलिंग का अभिषेक करें। सफेद और काले तिल शिवलिंग पर अर्पित करें। ये एक उपाय आपके जीवन की सारी मुश्किलों को दूर करने की शक्ति रखता है।
अभिमंत्रित पारद शिवलिंग प्राप्त करें
मीन राशि वाले करें शिव की आराधना
पीपल के वृक्ष के तले बैठकर भगवान शिव की आराधना करें। 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। चने की दाल शिवलिंग पर चढ़ाएं।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










