पूजन
ईश्वर के पूजन मे कई तरह की चीज़ों का प्रयोग किया जाता है। कुछ चीज़ें पहले से ही घर में उपलब्ध होती हैं तो कुछ बाहर से मंगवानी पड़ती हैं। कभी अनजाने में हम पूजा से जुड़ी कुछ ऐसी चीज़ें रखी रहने देते हैं जो घर-परिवार में नेगेटिविटी को बढ़ाती हैं। इस वजह से आपको देवी-देवताओं की कृपा भी नहीं मिल पाती और घर में दरिद्रता आती है। जानिए कौन-सी हैं वे चीज़ें -:
सूखे हुए फूल
घर में हमेशा पूजन से पहले देवी-देवताओं को हार-फूल चढ़ाएं जाते हैं। बाद में ये फूल सूख जाते हैं। सूखे हुए फूल घर में रखना शुभ नहीं होता है। इन्हें घर के गमलों में डाल देना चाहिए।
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
सूखा तुलसी का पौधा
घर में तुलसी का होना बहुत शुभ माना गया है लेकिन अगर तुलसी का पौधा सूख गया है तो इसे घर में नहीं रखना चाहिए। तुलसी के पौधे को घर में रखने से आर्थिक और स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ होते हैं लेकिन सूखा हुआ तुलसी का पौधा नुकसान पहुंचाता है।
खुद जानें आपकी कुंडली में लिखा है कौन-सा घातक रोग
टूटे या खंडित दीपक
पूजा में हमेशा अखंडित दीपक का ही उपयोग करना चाहिए। यदि दीपक मिट्टी का है और कहीं से थोड़ा सा भी टूट जाए तो पूजा में उसका उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसे दीपक को घर में भी नहीं रखना चाहिए।
हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
ऐसे जानें कब लग सकती है आपकी सरकारी नौकरी
खंडित मूर्तियां
देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां तो घर में रखना सबसे ज्यादा अशुभ मानी गई हैं। यदि मिट्टी की कोई मूर्ति खंडित हो जाए या किसी धातु की कोई मूर्ति किसी कारण से टेढ़ी-मेढ़ी हो जाए तो उसे भी घर में नहीं रखना चाहिए।
धन पाने की इच्छा रखते हैं तो अभी करें ये उपाय
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










