ज्योतिषशास्त्र में नौ ग्रहों का उल्लेख मिलता है जिनमें सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु शामिल हैं। जब भी किसी व्यक्ति का जन्म होता है तो उसके जन्म के समय ये नौ ग्रह कुंडली के 12 भावों में शुभ और अशुभ योग बनाते हैं।
ग्रहों से बन रहे इन्हीं योगों के प्रभाव से जातक को अपने जीवन में सुख या दुख मिलता है। इसके साथ ही ग्रह दोष से बचने के उपायों के बारे में भी बताया गया है। इन उपायों को करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
ग्रह दोष पंचधातु से करें दूर
ज्योतिषशास्त्र में किसी भी अशुभ ग्रह के प्रभाव को दूर करने के लिए उससे संबंधित धातु की अंगूठी धारण की जाती है। सभी ग्रहों की अलग-अलग धातुएं हैं। इस प्रकार नौ ग्रहों को प्रसन्न करने के लिए नवरत्न अंगूठी धारण करनी होती है। लेकिन इसकी जगह पंचधातु की अंगूठी भी पहनी जा सकती है।
किस अंगुली में पहनें
नौ ग्रहों का शुभ प्रभाव देने वाली पंचधातु की अंगूठी को अनामिका यानि रिंग फिंगर में धारण कर सकते हैं।
पंचधातु अंगूठी के फायदे
- पंचधातु की अंगूठी धारण करने से आपके आसपास की सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती हैं और मन में सकारात्मक विचार आते हैं। भाग्य का साथ पाने के लिए भी ये अंगूठी लाभकारी सिद्ध होती है।
- अगर लोग आपकी तरक्की से जलते हैं और आपको उनकी बुरी नज़र से डर लगता है तो आपको ये पंचधातु की अंगूठी धारण करनी चाहिए।
इस आसान तरीके से महादेव तक पहुंचाएं अपनी मनोकामना
- कुछ लोग अपने काम को एकाग्रचित्त होकर नहीं कर पाते हैं या उनका मन काम में नहीं लग पाता है। इस अंगूठी के शुभ प्रभाव से काम में मन लगने लगता है और ग्रह दोष भी दूर हो जाते हैं।
- अगर आप अंगूठी नहीं पहन सकते तो इसकी जगह पंचधातु का कड़ा भी पहन सकते हैं।
इन धातुओं से बनती है पंचधातु की अंगूठी
पंचधातु की अंगूठी में पांच धातुएं मिलाई जाती हैं। इसे आप मिश्रित धातु की अंगूठी भी कह सकते हैं। इसमें सोना, चांदी, तांबा, पीतल और सीसा की धातु मिली होती है। पांच तरह के धातुओं से मिलकर बनी इस अंगूठी को पहनने से पांचों अलग-अलग धातुओं का लाभ मिलता है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 











Ratna dharn knew ki vidhi bhi Bataye sir
sahi samay
Rdff
ha ye ashtadhatu ring se sabhi kam thik hone lagte hai , mene khud bhi mangwayi thi ( ttps://www.kuberakshiplants.in/k2/ ) se uske bad mujhe kafi achhe results mile ,.