वर्ष 2018 में शनि, वृश्चिक राशि में और 11 अक्टूबर तक गुरु तुला राशि में रहेगा और इसके बाद वह वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहु-केतु, कर्क और मकर राशि में विराजमान रहेंगें। मई से लेकर नवंबर तक मंगल मकर राशि में रहने वाला है और इस वजह से कई लोग परेशान तो कई लोग खुश रहने वाले हैं।
दसवें और छठे भाव से नौकरीपेशा जातकों के करियर के बारे में पता लगाया जा सकता है आपके करियर के बारे में लग्न भाव के स्वामी मंगल और शुक्र की स्थिति से पता लगाया जा सकता है।
अगर शनि, गुरु, राहु-केतु या मंगल आपके दशा के स्वामी हैं या अगर आपके दशा स्वामी शनि , बृहस्पति , राहु -केतु या मंगल हैं अथवा आपके दशा स्वामी इन ग्रहों के नक्षत्र या उपनक्षत्र में हैं तो आपके करियर पर निम्न रूप से प्रभाव हो सकता है :
इस साल शनि क्या करेगा आपके साथ
शनि आपके बारहवें भाव में रहेगा और लग्न भाव का स्वामी होकर ये आपको अनिष्ट फल ही देगा। शुक्र, राहु और केतु को छोड़कर कोई भी ग्रह बारहवें भाव में होने पर शुभ प्रभाव नहीं देता है। काम आपकी इच्छा के अनुसार नहीं बन पाएंगें।
आपकी मेहनत बेकार होने वाली है। धीरे-धीरे आपके काम बनते नज़र आएंगें और फिर अचानक से कुछ घटित होगा आपकी बनती बात बिगड़ जाएगी। इस समय आप कुंठा और निराशा से भर जाएंगें। इस समय आप बस सही समय का इंतज़ार कर सकते हैं।
गुरु कैसा करेगा आपका हाल
गुरु की दशा से गुज़र रहे लोगों के लिए अच्छा समय है। बृहत्पराशर होरा शास्त्र के अनुसार द्वादश भाव का स्वामी अपनी दुसरे अधिपत्य वाले भाव का फल देते हैं और आपकी लग्न में गुरु की दूसरी राशि तीसरे भाव में आती है। मीडिया, टेलिकॉम, मास कम्यूनिकेशन और सलाह से संबंधित क्षेत्रों से जुड़े लोगों को इस समय लाभ मिलेगा।
आपको लंबी और छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विदेश यात्रा के भी योग हैं। आप किसी नए स्थान पर जाकर अपना और अपनी कंपनी का नाम ऊंचा करने में कामयाब होंगें। नए दोस्ते बनेंगें जिनसे आपको आगे फायदा मिलेगा।
Wear Energized Rudraksha to live healthy and wealthy
दसवें भाव में गुरु के होने से आपको नाम और पैसा दोनों कमाने का मौका मिलेगा लेकिन एक बात याद रखें कि ये सिर्फ गोचर का परिणाम है। आपकी जन्मकुंडली के आधार पर आपके भविष्य की गणना अलग हो सकती है।
मंगल का प्रभाव
मंगल आपके लग्न भाव मे रहेगा और इसमें मंगल नीच का होता है। मंगल यहां केतु के साथ युति में है और ये दोनों ही ग्रह इस भाव में अशुभ फल देंगें जोकि आपके करियर के लिए अच्छा साबित नहीं होगा।
अपने जिद्दी व्यवहार के कारण आप कई बार मुश्किल में फंस सकते हैं। आप कई निर्णय गुस्से या जल्दबाज़ी में आकर ले सकते हैं बाद में आपको इन पर पछताना पड़ेगा। इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले दस बार सोचें।
केतु का आपके जीवन में प्रभाव
अगर आप केतु की दशाभुक्ति अंतरा से गुज़र रहे हैं तो आपको मंगल-केतु और केतु और मंगल की दशा में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। कोई भी फैसला लेने से पहले अपने किसी बड़े व्यक्ति से सलाह जरूर लें। अपने ही प्रदर्शन से कई बार आप परेशान हो जाएंगें और इस वजह से आपकी वाणी में भी कटुता आ सकती है। टीम के साथ काम करने की कोशिश करें।
इस साल राहू देगा कैसा फल
राहु की दशाभक्ति अंतरा चल रही है तो आपको बहुत ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। करियर में सब कुछ सामान्य रहेगा।
पढ़ें मकर राशि का दैनिक राशिफल
करियर में प्रगति के लिए करें ये उपाय
– शारीरिक सुरक्षा के लिए हनुमान जी का लॉकेट धारण करें। श्री राम तारक मंत्र – श्री राम जय राम जय जय राम का जाप करें।
– रोज शाम को किसी हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
इसके अलावा अगर आपके जीवन में पैसों से संबंधित कोई और परेशानी भी चल रही है या आप किसी अन्य मुसीबत की वजह से परेशान हैं तो बेझिझक हमसे कहें। AstroVidhi के अनुभवी ज्योतिषाचार्य आपकी हर मुश्किल का समाधान बताएंगें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










