सामान्‍य सी दिखने वाली ये चीज़ें बदल सकती हैं आपकी किस्‍मत

सुख-समृद्धि

घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कुछ चीजों का ध्‍यान रखना बहुत जरूरी होता है। श्रीकृष्‍ण ने युधिष्ठिर को कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताया था जिन्‍हें हमेशा घर में रखना चाहिए। आइए जानते हैं समृद्धि देने वाली ऐसी चीज़ों के बारे में -:

चंदन

– घर में चंदन रखने से घर-परिवार में फैली नकारात्‍मकता इसकी महक से दूर होती है। वहीं चंदन का तिलक लगाने से मन को शांति मिलती है। इसलिए घर में हमेशा चंदन रखना चाहिए।

घी

– घी से शक्‍ति मिलती है और शरीर स्‍वस्‍थ रहता है। घर में रोज़ शाम को घी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। देवी-देवता भी घी के दीपक से प्रसन्‍न होते हैं। इसलिए घर में हमेशा घी रहना चाहिए।

जल

– जीवन में जल का अत्‍यंत महत्‍व है। घर में कोई भी मेहमान आए उसे सबसे पहले पीने के लिए पानी दें। घर में हमेशा स्‍वच्‍छ जल रहना चाहिए। इससे कुंडली के कई दोष दूर होते हैं।

शहद

– पूजन में शहद का अत्‍यंत महत्‍व है। भगवान शिव के पूजन में शहद का प्रयोग किया जाता है। शहद, कई दोषों को शांत करता है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here