जानिए इस सप्‍ताह किन राशियों को करना पड़ेगा चुनौतियों का सामना, किसके खुलेंगें भाग्‍य

अप्रैल महीने की शुरुआत नए सप्‍ताह से होने जा रही है। अप्रैल में जन्‍मे लोग जिम्‍मेदार और साहसी होते हैं। ये अपने हर काम को पूरी शिद्दत से पूरा करते हैं। दूसरों का ख्‍याल रखने में इनसे बेहतर और कोई नहीं है। अप्रैल के पहले सप्‍ताह का राशिफल पढिए।

मेष राशि

इस सप्‍ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साहसिक कार्यो को बढ़ावा मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। इस समय आप अनुशासन में रहना पसंद करेंगें। मीडिया और जनसंचार से जुडे जातकों को बेहतर अवसर प्राप्‍त होंगें। महत्‍वपूर्ण कार्यों को समय से पूर्व पूरा करने की कोशिश करें। इस समय आपको साहस के साथ समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। अनावश्यक जोखिम लेने से बचें।

वृषभ राशि

यह सप्‍ताह आपके पारिवारिक जीवन में खुशहाली भर देगा। किसी उत्‍सव एवं समारोह में शामिल होना पड़ सकता है। अपने रहन-सहन की आदतों में सुधार लाने की जरूरत है। इस समय आपकी निर्णय क्षमता का विकास होगा। आप सही निर्णय ले पाने में सक्षम होंगें। जुलाई के सप्‍ताह में आपको बेहतर अवसर प्राप्‍त होने के संकेत हैं। मुश्किल समय में भी विनम्रता का साथ न छोड़ें। इस समय आपकी धन संपत्ति के मामलों में रूचि रह सकती है। संतुलित जोखिम से स्थिति मजबूत करेंगे।

Buy Emerald

मिथुन राशि

इस समय आप साझेदारी में किसी काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संबंधों में सामंजस्‍य बैठाने की कोशिश करें। इस सप्‍ताह आपकी भवन वाहन की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। इस सप्‍ताह योजनाओं को मूर्त रूप देने का प्रयास करें। योजनाओं के सफल होने की अधिक संभावना है। किसी उत्सव के आयोजन में बिज़ी रहने वाले हैं। इस सप्‍ताह आपकी सफलता का प्रतिशत बेहतर रहेगा।

कर्क राशि

इस सप्‍ताह आपके ऊपर जिम्‍म्‍मेदारियों का बोझ बढ़ने वाला है। अत: अपनी जिम्मेदारियो को बखूबी निभाने पर जोर दें। किसी और के मामलों में हस्‍तक्षेप न करने की सलाह दी जाती है। इस समय आपका खर्च उम्मीदोँ से अधिक बना रह सकता है। अपने कार्यों की पूर्ति के लिए सतर्कता और समझदारी की अधिक जरूरत होगी। भाग्‍य का साथ मिलेगा जिससे स्वतः काम बनते नजर आएंगे। लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा की संभावना बनी रहेगी। लोकलाज की परवाह और संकोच से बचें।

Horoscope 2019

सिंह राशि 

आपका मन उत्‍साह से भरा रहने वाला है। आर्थिक सक्रियता बनी रहने वाली है। मित्रों का साथ मिलेगा। आपकी बहुमुखी प्रतिभा से सभी प्रभावित होंगे। इस समय आपका दूसरों के साथ प्रतियोगिता पर ज्‍यादा जोर रहेगा। अपने धन को संरक्षित करने की सोच रखें। बचत पर ध्‍यान देने की जरूरत है। महत्‍वपूर्ण कार्यों को पूर्वार्ध में पूर्ण करने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता से आपसी स्‍नेह बढ़ेगा। जल्दबाजी में कार्य न करने की सलाह दी जाती है। किसी भी प्रकार की बहस से बचें। युवा जातकों के लिए अच्‍छा समय है।

Buy Blue Sapphire

कन्या राशि 

इस समय आप अपनी सुख सुविधाओं को लेकर चिंतित रहेंगें। कार्यक्षेत्र में अधिक प्रयास करने की जरूरत है। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्‍त होगा। खुद को जिम्‍मेदारियां उठाने के काबिल महसूस करेंगें। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। उन्नति के अवसरों को पहचानें और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। करियर और कारोबार को विस्तार मिलेगा। प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहेगा।  व्‍यापार में लाभ के संकेत हैं। धन के संशय में रूचि बढ़ेगी।

तुला राशि

इस सप्‍ताह आप अपने निर्धारित लक्ष्‍य को प्राप्‍त कर पाने में सफल हो पाएंगें। जो भी करना चाहते हैं उसमें जी जान से जुट जाएँ। भाग्य की प्रबलता और कार्यक्षमता का योग इच्छित परिणामों में मददगार होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का अवसर प्राप्‍त होगा। अपनी वाकपटुता से आप लोगों को प्रभावित कर पाएंगें। दीर्घकालिक योजनाओं को साकार करने के लिए अच्‍छा समय है। आत्मविश्वास से आप बेहतर फैसले ले पाएंगें।

Buy Yellow Sapphire

वृश्चिक राशि

किसी उत्‍सव एवं समारोह के आयोजन में हिस्‍सा ले सकते हैं। यह सप्‍ताह आपके लिए शुभ्‍ फलदायी रेगा। धर्म, अनुशासन और नैतिकता के बल पर सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगें। दिखावे और अस्पष्टता से बचें। जिनके बारे में पूर्ण जानकारी न हो उन कार्यों को न करने की सलाह दी जाती है। गोपनीयता पर जोर दें। भाग्य की मजबूती का लाभ मिलेगा। इस समय काम स्वतः सधेंगे।

Kundli Software

धनु राशि

सृजन संस्कार में व्‍यस्‍त रहहने वाले हैं। सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। संबंधों को सम्मान दें। यदि साझेदारी में कोई कार्य कर रहे हैं तो आपके प्रयासों को मजबूती मिलेगी। दाम्पत्य में पारदर्शिता और त्याग की भावना को बल मिलेगा। अच्छे प्रस्तावों को पूर्वाग्रह से मुक्त होकर स्वीकार करें। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। उत्तरार्ध में सहजता से उन्हें पूरा करने में जुटे रहें।

मकर राशि

आपसी रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। इस सप्‍ताह आप सफलता की एक नई कहानी लिखेंगें। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। पेशेवरता अपनाएं। आपकी सक्रियता और समझ से विपक्ष स्वतः पीछे हटेगा। समय और संपत्ति के संरक्षण पर जोर दें। अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। मौसमी सावधानियां रखें। इच्छित परिणामों को अर्जित करने में सहजता होगी।

Buy Ruby Online

कुम्भ राशि

व्यावसायिक मामलों में शुभ संकेतों के साथ आया ये सप्‍ताह परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर करायेगा। उत्साहित रहेंगे और भ्रमण मनोरंजन में रुचि भी लेंगे। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय साझा कर सकते हैं। बौद्धिकता का बल मिलेगा। पठन पाठन में रुचि रहेगी। पूर्वार्ध में महत्वपूर्ण कार्यों में फोकस बनाये रखें। उत्तरार्ध में लक्ष्य के प्रति समर्पण बढ़ाएं। दाम्पत्य में शुभता बढ़ेगी। मासफल उत्तम।

Book Puja Online

मीन राशि

मान-सम्मान में बढ़ोत्‍तरी होगी। कार्यक्षेत्र में फोकस बढ़ाने की जरूरत है। किसी दूर देश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भेंट वार्ताओं में बेहतर करेंगे। इस समय आपकी तार्किकता और पेशेवरता बढ़ेगी। बड़ों के सान्निध्य को महत्व दें। उन्हें न सिर्फ सुनें बल्कि उनके अनुभव का लाभ उठायें। धैर्य से काम लें। सम्पूर्ण विचार के बाद ही कुछ करें। इस सप्‍ताह असहजताएं स्वतः दूर होंगी।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer Online

4.7/5 - (8 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here