होली का त्योहार
हर धर्म के लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं होली का त्योहार। हर फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले रंगों के त्योहार होली का इंतजार सभी को रहता है। आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक ये त्योहार हमारे लिये एक दूसरे के प्रति स्नेह और निकटता लाता है। इस बार होली का 12 मार्च को है और रंगों से खेलने वाली होली 13 मार्च को है। होली का दिन उत्तम स्वास्थ्य और धन लाभ के लिए भी विशेष महत्व रखता है। सेहत और पैसों की कामना रखते हैं तो आप होली के दिन ये टोटके जरूर आज़माएं।
टोटका
– अगर परिवार में कोई लंबे समय से बीमार हो तो होली की रात में सफेद कपड़े में 11 गोमती चक्र, नागकेसर के 21 जोड़े तथा 11 धनकारक कौड़ियां बांधकर कपड़े पर हरसिंगार तथा चन्दन का इत्र लगाकर रोगी पर से सात बार उतारकर किसी शिव मन्दिर में अर्पित करें। व्यक्ति तुरन्त स्वस्थ होने लगेगा। यदि बीमारी गंभीर हो, तो यह शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार से आरंभ कर लगातार 7 सोमवार तक करें।
टोटका
– अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहें हैं या आपके ऊपर कर्ज हो गया है तो होली की रात में चंद्रोदय होने के बाद अपने घर की छत पर या खुली जगह जहां से चांद नजर आए वहां पर खड़े हो जाएं। फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें। अब दूध से अर्घ्य प्रदान करें। अर्घ्य के बाद कोई सफेद प्रसाद तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करें। चंद्रमा से आर्थिक संकट दूर कर समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना करें।
इस तरह करें चंद्रमा को प्रसन्न और पाएं आर्थिक संकट से छुटकारा
टोटका
– अगर आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो होली के दिन एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में गेहूं के आसन पर स्थापित करें और सिंदूर का तिलक करें। अब मूंगे की माला से ऊं श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नम:। मंत्र का जाप करें। 21 माला जाप होने पर इस पोटली को दुकान में ऐसे स्थान पर टांग दें, जहां ग्राहकों की नजर इस पर पड़ती रहे। इससे व्यापार में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।
एकाक्षी नारियल प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें
हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
टोटका
– अगर आपकी शादी में देरी हो रही है या कोई न कोई रुकावट आ रही है तो होली के दिन सुबह एक साबूत पान पर साबूत सुपारी एवं हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। जल्दी ही आपके विवाह के योग बनने शुरु हो जाएंगें।
देखें वीडियो
होली के त्योहार के महत्व के बारे में जानने के लिए ये वीडियो देखें। साथ ही होली जानें की होली के दिन कौन से उपाय करने से आप धनवान बन सकते हैं।

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










